'हम डील करने वाले हैं...' भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- कम होगा टैरिफ

India US Trade Deal News

'हम डील करने वाले हैं...' भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- कम होगा टैरिफ
Donald Trump Trade AgreementIndia US Tariff ReductionUS Trade Policy India
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

India US Trade Deal अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश जल्द ही इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे टैरिफ में कमी आएगी और दोनों देशों को लाभ होगा। ट्रंप ने कहा कि यह डील प्रतिस्पर्धी होगी और भारत के बाजार खुले रहेंगे लेकिन टैरिफ कम हो...

एएनआई, वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश जल्द ही इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसमें टैरिफ काफी कम होगा और यह दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। ट्रेड डील पर ट्रंप ने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील पर बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि हम भारत के साथ डील करने जा रहे हैं। यह डील काफी अलग होगी। इसमें दोनों देश प्रतिस्पर्धी रहेंगे। अभी भारत ने अपने बाजार बंद रखे हैं, वो आगे भी इसे जारी रखेगा। मगर डील के बाद टैरिफ काफी कम हो जाएगा। #WATCH | On trade deals with India, US President Donald Trump says, I think we are going to have a deal with India.

And that is going to be a different kind of a deal. It is going to be a deal where we are able to go in and compete. Right now, India does not accept anybody in. I… pic.twitter.com/6c199NGm8B— ANI July 1, 2025 यह भी पढ़ें- गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- अब सब हमास के ऊपर 9 जुलाई को है डेडलाइन बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को कई देशों पर टैरिफ लागू किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। ट्रंप ने सभी देशों को ट्रेड डील करने के लिए 90 दिन का समय दिया था, जो 9 जुलाई को पूरा हो जाएगा। ऐसे में भारत 9 जुलाई से पहले भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने की जद्दोजहद में जुटा है। अमेरिका में है भारतीय प्रतिनिधिमंडल ट्रेड डील के लिए अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगवाई राजेश अग्रवाल कर रहे हैं। गुरुवार और शुक्रवार को फिर से भारत और अमेरिका के बीच इस समझौते को लेकर बातचीत होगी। दोनों देश 9 जुलाई से पहले ट्रेड डील को फाइनल करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका से ट्रेड डील करने वाला तीसरा देश बनेगा भारत एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगर भारत यह ट्रेड डील करने में नाकाम होता है, तो मुमकिन है कि अमेरिका फिर से भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगा दे। वहीं, अगर भारत ने यह ट्रेड डील कर ली, तो चीन और यूके के बाद अमेरिका के व्यापार समझौता करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा। यह भी पढ़ें- भारत के साथ खड़ा QUAD, पहलगाम आतंकी हमले की एक सुर में निंदा; कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Donald Trump Trade Agreement India US Tariff Reduction US Trade Policy India India Trade Negotiations India US Economic Relations US Tariff Policy Rajesh Agrawal Trade Delegation India US Trade Deadline Bilateral Trade Agreement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द हो सकते हैं हस्ताक्षर : पीयूष गोयलभारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द हो सकते हैं हस्ताक्षर : पीयूष गोयलभारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द हो सकते हैं हस्ताक्षर : पीयूष गोयल
Read more »

'मैं भारत का बड़ा फैन...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द मिलेगी गुड न्यूज; ट्रंप के मंत्री का दावा'मैं भारत का बड़ा फैन...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द मिलेगी गुड न्यूज; ट्रंप के मंत्री का दावाअमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटकिन ने भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौते के आसार जताए हैं। वाशिंगटन डीसी में अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच पर उन्होंने कहा कि ट्रेड डील जल्द साइन हो सकती है। लटकिन ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के लिए यह सौदा फायदे का होगा। उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती को भी ट्रेड डील में...
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: G7 समिट के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता, ट्रम्प ने ब्रिटेन के एयरोस्पेस प...वर्ल्ड अपडेट्स: G7 समिट के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता, ट्रम्प ने ब्रिटेन के एयरोस्पेस प...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ब्रिटेन से इम्पोर्ट पर टैरिफ कम करने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Read more »

Indo-US Relations: ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयानIndo-US Relations: ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयानविदेश ‘भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील होने वाली है’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान Donald Trump says We going to make big deal with India Indo-US Relations
Read more »

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी तेजी : सुरजीत भल्लाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी तेजी : सुरजीत भल्लाभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी तेजी : सुरजीत भल्ला
Read more »

India-US Trade Deal: ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोले- बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे; यह अलग डील..India-US Trade Deal: ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोले- बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे; यह अलग डील..डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर कहा है कि अमेरिका बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेगा। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की डील होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:57:37