Bhopal News: किसी भी शहर में जाम से निजात पाने के लिए सरकार फ्लाईओवर बनवाती है। लेकिन भोपाल में उल्टा ही हो गया। एक फ्लाईओवर पर 4 किमी तक लंबा जाम लग गया। एक एंबुलेंस भी फंस गई।
भोपाल: किसी भी बड़े शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या सबसे बड़ी समस्या होती है। इससे निजात के लिए सरकार बड़े- बड़े फ्लाईओवर बनवाती है। जिससे वहां जाम से मुक्ति मिलती है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उल्टा ही हो गया। यहां पर बनाए गए करीब 4 किलो मीटर लंबे फ्लाईओवर में जाम लगने का अनोखा मामला सामने आया है।दरअसल, भोपाल में सोमवार की शाम को जोरदार बारिश हुई। जिससे शहर के सड़कों पर और कई इलाकों में पानी भर गया। जिसकी वजह से एमपी नगर जोन-1 से लेकर अंबेडकर सेतु और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 40 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हद तो तब हो गई, जब फ्लाईओवर पर जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई।हबीबगंज नाके पर पानी भरने से लोग परेशानबता दें कि शाम होते ही ऑफिसों की छुट्टी होती है और राहगीरों के साथ-साथ ऑफिस वाले लोग भी अपने घर को लौट रहे होते हैं। और इसी समय पर फ्लाईओवर जाम लग गया, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एमपी नगर थाने से लेकर हबीबगंज नाके तक गाड़ियां रेंगती रहीं। ओबीसी हो या सरकारी नौकरी में प्रमोशन.
.. आरक्षण पर क्यों फंसती दिख रही है एमपी सरकार? जानें पूरा मामलाअंबेडकर फ्लाईओवर के अंत में, यानी हबीबगंज नाके के पास बारिश का पानी भर जाने से गाड़ियां धीमी हो गई थीं और ट्रैफिक रुक गया था। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिस और डायल-100 के जवान गाड़ियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन और जलभराव ने हालात को और बिगाड़ दिया। यहां पर रात 9 बजे हालात सामान्य हुआ।
Traffic Jam In Bhopal Traffic Jam On Gg Flyover Bhopal Flyover Traffic Jam Bhopal News In Hindi भोपाल में फ्लाईओवर पर जाम फ्लाईओवर पर जाम जीजी फ्लाईओवर पर जाम भोपाल में ट्रैफिक जाम ट्रैफिक जाम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली का ट्रैफिक जाम कम करने के लिए जरूरी इस प्रोजेक्ट में आ गई बड़ी रुकावट, कब पूरा हो सकेगा काम?बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर के रास्ते में पेड़ों की बाधा से इस साल के अंत तक ट्रैफिक शुरू होने में संदेह है। फ्लाईओवर के पिलर्स और रैंप का निर्माण अटका हुआ है।
Read more »
DND फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से जा टकराई कैब, बिजनेसमैन की मौत, फैमिली का आरोप- ड्राइवर सो गया थायह घटना बीते 11 जून की है। सुबह 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए कारोबारी राकेश कुमार ने कैब बुक कराई थी। डीएनडी फ्लाईओवर पर कैब हादसे का शिकार हो गई।
Read more »
ITR फाइल करने के 4 फायदेवित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ITR भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस लेख में ITR फाइल करने के 4 महत्वपूर्ण लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई है।
Read more »
रांची के लोगों के लिए खुशखबरी, 3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा उद्घाटन; जाम से मिलेगी मुक्तिरांची में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बना रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई को जनता के लिए खुलेगा। 3.
Read more »
यूपी के इस जिले में 329 करोड़ की लागत से बनने वाला है नया फ्लाईओवर, अब जाम से मिलेगी निजातलखनऊ के अलीगंज महानगर और कपूरथला में जाम की समस्या से निपटने के लिए सेतु निगम ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से कपूरथला चौराहा अलीगंज तक फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई है। 1200 मीटर लम्बे इस दो लेन के फ्लाईओवर से चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इस परियोजना पर लगभग 329 करोड़ रुपये खर्च...
Read more »
पुतिन को फोन करेंगे जिनपिंग और होगा डबल अटैक... नाटो चीफ की तीसरे विश्वयुद्ध पर बड़ी भविष्यवाणी, बताया कैसे होगी शुरुआतनाटो की कमान संभालने के बाद से ही मार्क रूटे रूस और चीन पर हमलावर हैं। खासतौर से यूक्रेन पर हमले के लिए उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की तीखी आलोचना की है।
Read more »
