Iran Israel War impact on Adani Net Worth: ईरान और इजरायल के युद्ध का असर गौतम अडानी के कारोबार पर दिखाई दे रहा है। उनकी संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध का गौतम अडानी पर बड़ा असर पड़ रहा है। उनकी कंपनी अडानी पोर्ट्स के शेयर में पिछले 10 दिनों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इससे अडानी की नेटवर्थ भी काफी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में अडानी की नेटवर्थ में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है।अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर में पिछले 10 दिनों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण ईरान-इजरायल का हमला है। दरअसल, पिछले हफ्ते ईरान ने इजरायल के तटीय शहर हाइफा को निशाना बनाते हुए कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। यहां हाइफा पोर्ट इजरायल का एक बड़ा बंदरगाह है जिसमें गौतम अडानी का अच्छा-खासा निवेश है। अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने जनवरी 2023 में इजरायल के गैडोट ग्रुप के साथ मिलकर हाइफा पोर्ट की 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी। यह सौदा करीब 1.
18 अरब डॉलर में हुआ था।ईरान ने हाइफा पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइल, गौतम अडानी के पोर्ट को कोई नुकसान नहीं क्यों गिर रहे अडानी पोर्ट के शेयर?इजरायल के आयात में हाइफा पोर्ट की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही हाइफा इजरायल एक बड़ा नौसैनिक अड्डा भी है। हमले में हाइफा पोर्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ है और परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है।हालांकि निवेशकों को डर है कि अगर ईरान हाइफा पोर्ट पर हमला बोलता है तो इससे पोर्ट को काफी नुकसान हो सकता है। हमले के कारण पोर्ट की व्यावसायिक गतिविधियां रुक सकती है और कंपनी को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके कारण निवेशक इसके शेयर बेचकर निकल रहे हैं।कितने गिरे शेयर?10 जून को अडानी पोर्ट का शेयर 1473.80 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है। आज यानी शुक्रवार को यह शेयर 1336.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 1334.80 रुपये तक गिर गया था। ऐसे में इसमें 10 जून से लेकर अब तक यानी इन 10 दिनों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ गई है।अडानी को कितना नुकसान?शेयरों में गिरावट के चलते अडानी की नेटवर्थ में भी बड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में अडानी की नेटवर्थ 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अडानी की नेटवर्थ में 1.19 अरब डॉलर की कमी आई है। वह कुल 79.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 20वें सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।
Gautam Adani Adani Ports Haifa Adani Port Share Price Gautam Adani Net Worth ईरान-इजरायल युद्ध गौतम अडानी अडानी की नेटवर्थ अडानी पोर्ट हाइफा अडानी पोर्ट शेयर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अडानी का ये शेयर दिखा रहा है पावर, 8% की सरपट दौड़... इन राज्यों में कंपनी के बड़े प्रोजेक्टमंगलवार को सबसे ज्यादा अडानी पावर (Adani Power Ltd) के शेयर 8 फीसदी तक भागे, हालांकि कारोबार के अंत में शेयर 5.9 फीसदी चढ़कर 506 रुपये पर बंद हुआ.
Read more »
स्टॉक मार्केट क्रैश: 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, टाटा ग्रुप समेत इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर लुढ़केStock Market Crash: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 1300 अंक से ज्यादा गिर गया तो वहीं निफ्टी 50 में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट आई।
Read more »
सोना हुआ महंगा, तेल में आई तेजी, शेयर बाजार में गिरावट... इजरायल-ईरान के बीच युद्ध ने एक दिन में बदल दिया खेलIsrael Iran war Impact: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार, सोना और कच्चे तेल के लिए उथल-पुथल वाला रहा। इसका कारण इजरायल और ईरान के बीच पैदा हुआ तनाव है।
Read more »
बड़ी खबर LIVE: ईरान ने इजरायल पर दागीं सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव-यरुशलम सहित कई शहरों में धमाके, भारी नुकसान की खबरइजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लाइन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलों से हमला किया गया।
Read more »
दृष्टिकोण: पश्चिम एशिया में नई चुनौती, ईरान-इजरायल युद्ध में भारत को अपनाने होंगे कूटनीतिक विकल्पवर्तमान परिस्थितियों को देखें तो यह पश्चिम एशिया से लेकर दक्षिण एशिया और समग्र वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक समय है। यदि अन्य देश भी इस संघर्ष में खेमेबाजी का शिकार होकर जुड़ते गए तो यह खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। अच्छी बात यही है कि अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं हुआ...
Read more »
DNA: पाक हटा पीछे, पुतिन की हुई एंट्री! ईरान में हुई चीनी विमानों की लैंडिंग, क्या होने जा रहा तीसरा विश्व युद्ध?DNA Analysis: इस बीच बड़ी खबर ये है कि इजरायल-ईरान युद्ध में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एंट्री हो गई है.
Read more »
