सोना हुआ महंगा, तेल में आई तेजी, शेयर बाजार में गिरावट... इजरायल-ईरान के बीच युद्ध ने एक दिन में बदल दिया खेल

Iran Israel War News

सोना हुआ महंगा, तेल में आई तेजी, शेयर बाजार में गिरावट... इजरायल-ईरान के बीच युद्ध ने एक दिन में बदल दिया खेल
Gold PriceCrude Oil PriceShare Market Falls
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 53 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

Israel Iran war Impact: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार, सोना और कच्चे तेल के लिए उथल-पुथल वाला रहा। इसका कारण इजरायल और ईरान के बीच पैदा हुआ तनाव है।

नई दिल्ली: शुक्रवार को बाजार में सबकुछ उथल-पुथल हो गया। शेयर मार्केट में जहां बड़ी गिरावट आई तो वहीं सोने और कच्चे तेल की कीमत बढ़ गई। इसका सबसे बड़ा कारण है ईरान और इजरायल के बीच बने युद्ध के हालात। इजरायल ने ईरान पर मिसाइल से हमला बोल दिया है। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में उठा-पटक हो गई।इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार पश्चिमी देशों में शुक्रवार 13 तारीख को अशुभ माना जाता है। इस शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। शेयर बाजार सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा गिर गया। निफ्टी भी 24,500 के स्तर से नीचे चला गया। हर तरफ शेयर बेचने की होड़ लग गई। इजरायल के हमले से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। यह क्षेत्र तेल उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पहले से ही दबाव में चल रहे वैश्विक बाजारों पर और दबाव बढ़ गया है। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों ने भी बाजार को परेशान कर रखा है। Crude Oil Price : पेट्रोल-डीजल फिर से हो सकता है महंगा, वजह है कच्चे तेल की बढ़ती कीमतेंएक लाख पार हुआ सोनाशुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। ऐसा कमजोर रुपये और वैश्विक बुलियन बाजारों में तेजी के कारण हुआ। बुलियन बाजार सोने और चांदी के बाजार को कहा जाता है।विश्लेषकों का कहना है कि मध्य पूर्व में अगर युद्ध की स्थिति और बिगड़ती है, तो सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ेगी और इसकी कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। जब दुनिया में राजनीतिक या आर्थिक अनिश्चितता होती है तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसे एक सुरक्षित संपत्ति माना जाता है।कहां पहुंची तेल की कीमत?तेल की कीमतें 13 फीसदी से ज्यादा बढ़कर दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। तेल की आपूर्ति में बाधा आने की आशंका से ऐसा हुआ। ब्रेंट क्रूड का बेंचमार्क अनुबंध 78.

50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह 27 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है। रूस ने साल 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद कीमतें बढ़ गई थीं। उसके बाद से शुक्रवार को सबसे ज्यादा कीमतें बढ़ी हैं।शेयर मार्केट में आई गिरावटशुक्रवार को दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित जगहों की तलाश की। अमेरिकी शेयर बाजार में 1% से ज्यादा की गिरावट आई। डॉलर, येन और स्विस फ्रैंक के साथ-साथ सोना और ट्रेजरी भी मजबूत हुए। ट्रेजरी अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किए गए बॉन्ड होते हैं।शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में भी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 1300 अंक से ज्यादा गिर गया था तो वहीं निफ्टी 50 भी 400 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। इस गिरावट के कारण निवेशकों का 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।इजरायल ने क्यों किया हमला?इजरायल ने कहा कि उसने ईरान के परमाणु ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल कारखानों और सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया है। इजरायल ने यह भी कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है और यह आगे भी जारी रहेगी। इजरायली मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों ने कई जगहों पर धमाकों की खबर दी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gold Price Crude Oil Price Share Market Falls ईरान इजरायल युद्ध कच्चे तेल की कीमत सोने की कीमत शेयर मार्केट में गिरावट इजरायल ईरान तनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजारकोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजारकोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
Read more »

टॉप-10 में से 6 कंपनियों का घटा मार्केटकैप, TCS और HUL भी चपेट में, किसमें हुआ इजाफा?टॉप-10 में से 6 कंपनियों का घटा मार्केटकैप, TCS और HUL भी चपेट में, किसमें हुआ इजाफा?Share Market: इस हफ्ते TCS के बाजार पूंजीकरण में 17,710.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जबकि इन्फोसिस के मार्केटकैप में 10,488.58 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
Read more »

हरे निशान में तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 640 अंक उछलाहरे निशान में तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 640 अंक उछलाहरे निशान में तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 640 अंक उछला
Read more »

निचले स्तरों से रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारीनिचले स्तरों से रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारीनिचले स्तरों से रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारी
Read more »

11 सालों में खूब चमका भारत का शेयर बाजार, 440 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप11 सालों में खूब चमका भारत का शेयर बाजार, 440 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैपनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बीते 11 वर्षों में शेयर बाजार में शानदार तेजी हुई है.
Read more »

स्टॉक मार्केट क्रैश: 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, टाटा ग्रुप समेत इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर लुढ़केस्टॉक मार्केट क्रैश: 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, टाटा ग्रुप समेत इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर लुढ़केStock Market Crash: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 1300 अंक से ज्यादा गिर गया तो वहीं निफ्टी 50 में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट आई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:38:29