स्मार्टफोन समेत काफी सारे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसका नाम वाईयू7 (Xiaomi YU7) है। चीन में इस कार को पेश किया गया है और इसका सीधा मुकाबला एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिर कारों से है। इसकी रेंज 835 किलोमीटर तक की...
Xiaomi YU7 Electric SUV Range Features: दुनियाभर की कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस बढ़ा रही है और चीन में तो पूरा खेल ही बदल गया है। अमेरिकी कंपनी टेस्ला की बादशाहत को चुनौती देने बीवाईडी और अन्य काफी सारी कंपनियां एक के बढ़कर एक नई ईवी ला रही हैं। इसी कोशिश में अब पॉपुलर कंपनी शाओमी ने भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी शाओमी वाईयू7 पेश की है, जिसका सीधा मुकाबला टेस्ला मॉडल वाई से होगा। इससे पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेडान शाओमी वाईयू7 लॉन्च की थी।शाओमी ने चाइनीज मार्केट में अच्छी पकड़ बना ली है, जिसकी पुष्टि इस बात से होती है कि SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की करीब 2.
60 लाख यूनिट बिक चुकी है। अब यह कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी वाईयू7 के जरिये इलेक्ट्रिक एसयूवी लवर्स के लिए नए विकल्प के रूप में होगी। शाओमी इसमें बेहतरीन लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ ही 835 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज ऑफर कर रही है।4.9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक एसयूवीअब आपको Xiaomi YU7 के बारे में विस्तार से बताएं तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,999 एमएम की है। वहीं, इसकी चौड़ाई 1,996 एमएम और ऊंचाई 1,600 एमएम है। वाईयू7 का व्हीलबेस 3,000 मिलीमीटर है, जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि इसके केबिन में कितना स्पेस होगा। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड, प्रो और मैक्स जैसे 3 वेरिएंट में पेश किया है।रेंज और स्पीड में बीस्टXiaomi YU7 में 96.3 kWh से लेकर 101.7 kWh तक की LFP बैटरी लगी है और यह सिंगल चार्ज में 770 km से लेकर 835 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। बाद बाकी पावर की बात करें तो सिंगल मोटर और डुअल मोटर ऑप्शन में आने वाली यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 320 पीएस और 496 पीएस से लेकर 690 पीएस तक की पावर जेनरेट कर सकती है। शाओमी की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी महज 3.2 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और टॉप स्पीड 253 kmph है।फीचर्स भी जबरदस्तखूबियों की बात करें तो Xiaomi YU7 में सिग्नेचर वॉटरड्रॉप हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल्स, कनेक्टेड टेललैंप, स्पोर्टी अलॉय व्हील, नप्पा लेदर अपहॉल्स्ट्री, 16.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिमोट कंट्रोल, अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, रडार, अल्ट्रासोनिक सेंसर, 11 एचडी कैमरे समेत दुनियाभर की और भी खूबियां हैं। शाओमी की इलेक्ट्रिक कारों का भारतीयों को भी लंबे समय से इंतजार है।
Xiaomi Electric Car Xiaomi Ev In India Xiaomi Yu7 Look Features Battery Range Mi Ki Ev Bharat Mein Kab Launch Hogi शाओमी वाईयू7 इलेक्ट्रिक एसयूवी शाओमी की नई इलेक्ट्रिक कार शाओमी की कार भारत में कब लॉन्च होगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BYD के बाद अब ये चीनी ऑटो कंपनी भारत में मारेगी एंट्री, Mahindra-Tata जैसी कंपनियों को देगी टक्करचीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Leapmotor भारत में एंट्री मारने जा रही है। इसके बारे में भारत में जीप और सिट्रोन की गाड़ियों की बिक्री करने वाली कंपनी Stellantis ने एलान किया है। भारत में यह अपनी T03 C10 और B10 को लॉन्च कर सकती है। वहीं यह महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों के साथ-साथ BYD जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार कंपनियों के टक्कर देती हुए...
Read more »
भारत सरकार ने बैन किए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल, झूठी बयानबाजी और गुमराह करने के आरोपगृह मंत्रालय का कहना यह भी है कि इन चैनल्स पर आने वाली खबरें भारत के लोगों को गुमराह करती थी और भारत के खिलाफ झूठी बयानबाजी करते हैं.
Read more »
नया नियम: कारों पर भी 'हम दो हमारे दो' जैसी पॉलिसी! तीसरी कार के लिए तगड़ी शर्तDelhi EV Policy 2.0: नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अनुसार दिल्ली के हर घर में खरीदी जाने वाली तीसरी निजी कार इलेक्ट्रिक वाहन ही होनी चाहिए.
Read more »
3 जून को लॉन्च होगी Tata Harrier EV, 500km ड्राइविंग रेंज समेत मिलेंगे कई बेजोड़ फीचर्सटाटा मोटर्स भारत में 3 जून 2025 को अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर ईवी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे पहली बार जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में दिखाया था। लगातार टीज़र जारी करने के बाद कंपनी ने अब लॉन्च की तारीख की घोषणा की है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 500km तक की ड्राइविंग रेंज और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ...
Read more »
एक गुड न्यूज और इस सरकारी कंपनी के शेयर में आ गई तेजी, एक ही दिन में 7% तक उछालRVNL Share Price: सरकारी कंपनी RVNL के शेयर में सोमवार को 7% की बढ़त देखी गई। यह तेजी आंध्र प्रदेश में RVNL की एक नई कंपनी खुलने की वजह से आई।
Read more »
फोन बनाने वाली कंपनी Tesla को देगी टक्कर, ले आई 835km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारXiaomi ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को वैश्विक स्तर पर पेश किया है जो जुलाई 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह Tesla को टक्कर देने वाली 835km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। तीन वेरिएंट में उपलब्ध यह कार 3.
Read more »
