Xiaomi ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को वैश्विक स्तर पर पेश किया है जो जुलाई 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह Tesla को टक्कर देने वाली 835km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। तीन वेरिएंट में उपलब्ध यह कार 3.
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। यह जुलाई 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहली कंपनी पहली सेडान SU7 को लॉन्च कर चुकी है, जिसके 2.
58 लाख यूनिट्स की बिक्री भी हो चुकी है, जो एक नई इलेक्ट्रिक कार कंपनी के लिए बड़ा नंबर है। अब कंपनी Xiaomi YU7 को लॉन्च करने वाली है। यह कई मामलों में इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के मॉडल Y से कई चीजों में काफी बेहतरीन है। आईए जानते हैं कि Xiaomi YU7 किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज Xiaomi YU7 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जो स्टैंडर्ड, प्रो, और मैक्स है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 96.3 kWh LFP बैटरी पैक मिलेगा, जो सिंगल चार्ज में 835 किमी तक का ड्राइविंग रेज देगी। इसमें सिंगल रियर मोटर दिया गया है, जो 320 PS की पावर देता है। प्रो में 96.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में 770 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें डुअल मोटर दिया गया है, जो 496 PS की पावर जनरेट करेगा। मैक्स में 101.7 kWh NCM बैटरी पैक दिया गया है, जो 760 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें डुअल मोटर के साथ 690 PS की पावर जनरेट करेगा। यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 3.23 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। इसकी टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा है। काफी स्टाइलिश है डिजाइन Xiaomi YU7 का लुक स्पोर्टी और अट्रैक्टिव है। इसमें वॉटरड्रॉप हेडलाइट्स, कर्वी बॉडी, 0.245 ड्रैग कोएफिशिएंट, फ्लश डोर हैंडल्स, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, टेपरिंग रूफलाइन और कनेक्टेड टेल लैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। प्रीमियम इंटीरियर और टेक्नोलॉजी इसके फ्रंट में 123° रिक्लाइन और 10-पॉइंट मसाज फंक्शन लेदर सीट्स दी गई है। 1.1-मीटर हाइपरविज़न डिस्प्ले मिलता है। सभी कंट्रोल्स के लिए 16.1-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है। रियर पैसेंजर के लिए 135° एडजस्टेबल सीट्स और 6.68-इंच टच पैनल दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स Xiaomi YU7 में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए ADAS सिस्टम में 1 LiDAR, 1 4D मिलीमीटर-वेव रडार, 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर, और 11 HD कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही यह कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस रहने वाली है। यह भी पढ़ें- एक बार फिर Tesla Model Y टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, साल के अंत तक शुरु हो सकती है बुकिंग
Electric SUV Tesla Rival 835Km Range Electric Car Launch Xiaomi Electric Car YU7 Features Electric Vehicle ADAS System Electric Car Range
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक और नए कार ब्रैंड की भारत में जल्द होगी एंट्री, ईवी बनाने वाली Leapmotor पर Stellantis का बड़ा दांवLeapmotor Cars In India: भारत में जीप, सिट्रोएन और मासेराटी जैसे ब्रैंड की कार बेचने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी स्टेलेंटिस जल्द ही एक और नए कार ब्रैंड लीपमोटर (Leapmotor) की इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश करने वाली हैं। स्टेलेंटिस का लक्ष्य है कि भारतीय ग्राहकों को सस्ती और टिकाऊ इलेक्ट्रिक गाड़ियां मिलें। कंपनी भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती...
Read more »
BYD के बाद अब ये चीनी ऑटो कंपनी भारत में मारेगी एंट्री, Mahindra-Tata जैसी कंपनियों को देगी टक्करचीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Leapmotor भारत में एंट्री मारने जा रही है। इसके बारे में भारत में जीप और सिट्रोन की गाड़ियों की बिक्री करने वाली कंपनी Stellantis ने एलान किया है। भारत में यह अपनी T03 C10 और B10 को लॉन्च कर सकती है। वहीं यह महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों के साथ-साथ BYD जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार कंपनियों के टक्कर देती हुए...
Read more »
नया नियम: कारों पर भी 'हम दो हमारे दो' जैसी पॉलिसी! तीसरी कार के लिए तगड़ी शर्तDelhi EV Policy 2.0: नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अनुसार दिल्ली के हर घर में खरीदी जाने वाली तीसरी निजी कार इलेक्ट्रिक वाहन ही होनी चाहिए.
Read more »
Tesla India Plant: क्या यहां असेंबली प्लांट लगाएगी Elon Musk की टेस्ला? जमीन की तलाश में कंपनीTesla India Entry: ख़बर है कि, एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला महाराष्ट्र के सतारा में असेंबली प्लांट के लिए जमीन तलाश रही है.
Read more »
विदेशी मालिक बेच रहे अपना पूरा हिस्सा... क्रैश हुआ शेयर, 50% तक गिरा!डायमंड इंडस्ट्रीज के लिए कई तरह का प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वेंड्ट (इंडिया) लिमिटेड के शेयर गुरुवार को धड़ाम हो गए.
Read more »
खुलते ही इस शेयर में 20% का अपर सर्किट, जानिए क्या है वजहHLE Glascoat Upper Circuit: केमिकल और ग्लास इक्विपमेंट्स बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी एचएलई ग्लासकोट के शेयर में मंगलवार को ओपनिंग के साथ ही 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया.
Read more »
