Delhi EV Policy 2.0: नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अनुसार दिल्ली के हर घर में खरीदी जाने वाली तीसरी निजी कार इलेक्ट्रिक वाहन ही होनी चाहिए.
देश की राजधानी दिल्ली में कारों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हर गली में आपको कारों की लंबी कतार खड़ी नज़र आ जाएगी. आलम ये है कि एक घर में तीन से लेकर चार कारें तक भी देखने को मिलती हैं. जो न केवल प्रदूषण में इजाफे का कारण बन रहे हैं बल्कि पार्किंग की समस्या भी बढ़ रही है.
ऐसे में दिल्ली सरकार एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लाने की तैयारी में है. इस नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का ड्राफ्ट कथित तौर सामने आ चुका है. जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने और फॉसिल फ्यूल से चलने वाले वाहनों पर रोकथाम लगाने की बात की जा रही है. नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी काफी हद तक कारों के लिए परिवार नियोजन जैसी ही लग रही है. जैसे जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए हम दो हमारे दो की नीति अपनाई गई थी. इस ड्राफ्ट के अनुसार दिल्ली के हर घर में खरीदी जाने वाली तीसरी निजी कार इलेक्ट्रिक वाहन ही होनी चाहिए. यानी जिनके पास दो कारें हैं और वो तीसरी कार खरीदना चाहते हैं तो उन्हें इलेक्ट्रिक कार ही खरीदनी होगी. हालांकि जिनके पास पहले से तीन या चार कारें हैं उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. लेकिन आगे से यदि वो नई कार खरीदना चाहते हैं तो वो इलेक्ट्रिक ही होनी चाहिए. नई नीति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 2027 तक दिल्ली में रजिस्टर्ड 95 प्रतिशत नए वाहन इलेक्ट्रिक होंगे और 2030 तक इसे बढ़ाकर 98 प्रतिशत तक किया जाएगा. इस ड्राफ्ट के अनुसार अगस्त 2026 से गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भी प्रतिबंध लगाने की भी उम्मीद है. यानी अगले साल अगस्त से दिल्ली में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से चलने वाले दोपहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा. इसके अलावा अगस्त 2025 से दिल्ली में सीएनजी ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगाने की योजना है. मौजूदा सीएनजी ऑटो को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करना होगा.460KM रेंज... ADAS की सेफ्टी! कल लॉन्च होगी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार
Banned On Petrol Scooter Delhi Car Purchasing New Rule Delhi Electric Vehicle Policy Delhi EV Policy 2.0 Delhi New EV Policy Third Car Would Be Electric दिल्ली ईवी पॉलिसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi EV Policy 2.0: EV नहीं तो रजिस्ट्रेशन नहीं! दिल्ली की सड़कों पर अब चलेगा सिर्फ ग्रीन व्हील्सCNG Auto Registration: सरकार ने निजी कार मालिकों के लिए भी एक नया नियम बनाने की तैयारी की है. अगर किसी परिवार के पास पहले से दो कारें हैं और वे तीसरी कार खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही लेनी होगी.
Read more »
80 करोड़ का महल, 32 करोड़ का विला, 34 करोड़ का अपार्टमेंट...जानिए 1000 करोड़ की नेटवर्थ वाले किंग कोहली की रॉयल लाइफस्टाइल के बारे मेंVirat Kohli: भारत के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक कोहली सिर्फ बल्लेबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने आलीशान बंगलों, लग्ज़री कारों और लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते है.
Read more »
आईसीसी वनडे में दो गेंदों के नियम में बदलाव पर कर रही है विचार : रिपोर्टआईसीसी वनडे में दो गेंदों के नियम में बदलाव पर कर रही है विचार : रिपोर्ट
Read more »
Railway News: मुंबई रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, छिवकी स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्मप्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर मुंबई रूट की ट्रेनों के लिए दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। वर्तमान में चार प्लेटफार्म हैं अब इनकी संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। यह मानिकपुर तक बिछने वाली तीसरी लाइन से जुड़ेंगे जिससे ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा। नए प्लेटफार्म बनने से स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएँ मिलेंगी। कुंभ 2031 की...
Read more »
Maruti Wagon R का सीएनजी वर्जन खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपके महीने की सैलरी?आज हम आपको Maruti Wagon R सीएनजी के दो वैरिएंट LXI CNG और VXI CNG वेरिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं. कार को लोन पर लेने के लिए आपको सबसे पहले EMI के पूरे नियम को अच्छे से समझना होगा. अगर आपने कार को एक लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर बुक कराया है, तो आपको बाकी पैसों पर लोन लेना पड़ेगा.
Read more »
आसमान में फाइटर जेट ने की आगवानी... पीएम मोदी का सऊदी अरब में कुछ यूं हुआ खास स्वागत- देखें वीडियोक्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं.
Read more »
