टाटा मोटर्स भारत में 3 जून 2025 को अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर ईवी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे पहली बार जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में दिखाया था। लगातार टीज़र जारी करने के बाद कंपनी ने अब लॉन्च की तारीख की घोषणा की है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 500km तक की ड्राइविंग रेंज और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Tata Harrier EV को भारत में 3 जून, 2025 को लॉन्च करने जा रही है। इसे पहली बार कंपनी ने जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में दिखाया था। इसे ऑटो एक्सपो में शोकेस करने के बाद कंपनी लगातार इसके टीजर जारी कर रही थी। अब कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि टाटा हैरियर EV में क्या कुछ खास मिलने वाला है और इसका डिजाइन कैसा होगा? कैसा होगी एक्सटीरियर डिजाइन? Harrier EV का लुक काफी हद तक डीजल हैरियर फेसलिफ्ट जैसा ही है। इसमें आगे की तरफ वर्टिकल LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं, जो एक फुल-लाइट बार से जुड़े हुए हैं। इसके साइड प्रोफाइल की बात करें, तो इसमें उभरे हुए व्हील आर्च, ऊपर उठती विंडो लाइन और डार्क D पिलर दिए गए हैं, जो इसके फ्लोटिंग रूफ लुक को बनाए रखते हैं। इसके पीछे की तरफ कनेक्टेड लाइट बार और बंपर में वर्टिकल फॉग लैंप्स दिए गए हैं। Tata Harrier EV का इंटीरियर मार्च 2025 में हैरियर EV का एक टीजर जारी किया गया था, जिसमें इसका इंटीरियर काफी हद तक डीजल वेरिएंट जैसा ही देखने के लिए मिला। इसमें टू-टोन डैशबोर्ड, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। साथ ही सेंटर कंसोल में रोटरी डायल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पैनोरामिक सनरूफ, नई टेरेन मोड्स, कनेक्टेड कार फीचर्स और ओवर-द-एयर अपडेट्स देखने के लिए मिलेगा। बैटरी पैक और परफॉर्मेंस हैरियर EV को डीजल वर्जन के Omega प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है, जिसे EV के लिए काफी बदला गया है। इसमें बैटरी रखने के लिए फ्लोर को री-डिजाइन किया गया है और नया इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया गया है। इसे Tata ने Acti.
ev प्लेटफॉर्म बताया है। इसमें डुअल मोटर देखने के लिए मिलेगा, जो सभी पहियों तक बैटरी से पावर पहुंचाएगा और यह 500Nm तक का टॉर्क जनरेट करेगा, जिससे परफॉर्मेंस काफी दमदार मिलेगी। Tata Harrier EV में Curvv EV की तरह ही 55kWh बैटरी पैक देखने के लिए मिलेगा, जो सिंगल चार्ज में 500km तक का ड्राइविंग रेंज देगी। कितनी होगी कीमत? Tata Harrier EV को 25 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये की कीमत के बीच भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अब इसकी असल कीमत क्या होगी और इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे, यह तो हैरियर ईवी के 3 जून के लॉन्च होने पर पता चलेगा। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते लॉन्च होगी Tata Altroz Facelift, जानें कैसे होंगे फीचर्स, कितना दमदार होगा इंजन और कितनी हो सकती है कीमत
Tata Harrier EV Launch Date Electric SUV India Tata Motors Electric Vehicles Harrier EV Range Harrier EV Features Upcoming Electric Car India Auto Expo 2025 Electric Vehicle Launch India 2025 Tata Electric SUV
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme 14T 5G भारत में लॉन्च, 6000mah की बैटरी समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें डिटेल्सRealme 14T 5G: रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 14T 5G है. डिवाइस में 6000mah की दमदार बैटरी दी गई है. आइए आपको इस फोन के बारे में डिटेल में बताते हैं.
Read more »
इस तारीख को लॉन्च होगी नई MG Windsor PRO; बड़ी बैटरी, नया प्रीमियम केबिन समेत मिलेंगे प्रो फीचर्सMG Windsor का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च होने वाली है। इसका नाम MG Windsor PRO होगा। इसमें मौजूदा मॉडल से ज्यादा बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे जिसमें एडवांस तकनीक बेहतर सुरक्षा प्रीमियम इंटीरियर सुविधा स्टाइल और नया बैटरी पैक तक शामिल है। भारत में MG Windsor के लाॉन्च होने से 6 महीने में ही यह सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई...
Read more »
2025 Tata Altroz Facelift की आई पहली झलक, नए लुक और दमदार फीचर्स साथ होगी लॉन्च2025 Tata Altroz Facelift का पहला टीजर जारी हो गया है। इस टीजर में नई अल्ट्रोज का नया लुक देखने के लिए मिला है। इसके साथ ही इसमें टाटा कर्व की तरह फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील समेत कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप को शामिल किया है। जिसकी वजह से नई Altroz पहले से ज्यादा शानदार लग रही...
Read more »
नई Bajaj Pulsar NS400Z जल्द होगी लॉन्च, अपडेटेड इंजन समेत मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्सनई Bajaj Pulsar NS400Z को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंजन को BS6 P2 OBD2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वहीं इसमें पहले के जैसा ही इंजन देखे के लिए मिलेगा। आइए जानते हैं कि 2025 Bajaj Pulsar NS400Z में क्या नया अपडेट मिल सकता...
Read more »
कल पेश होगी Kia Carens Clavis, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्ससाउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से आठ मई 2025 को औपचारिक तौर पर नई एमपीवी को पेश करने की तैयारी की जा रही है। किस तरह के फीचर्स के साथ Kia Carens Clavis को भारत में पेश किया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
MG Windsor Pro vs Tata Nexon EV: रेंज, फीचर्स और कीमत के हिसाब से कौन बेस्ट?हाल ही में MG Windsor Pro को लॉन्च किया गया है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV से देखने के लिए मिलेगा। जिसे देखते हुए हम यहां पर हम आपको इन दोनों MG Windsor Pro vs Tata Nexon EV की खुबियों के बारे में बता रहे हैं कि कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए सही रहेगी। आइए इन दोनों के बारे में विस्तार से जानते...
Read more »
