Tejashwi Yadav: बिहार के चुनावी नतीजों के बाद 13 दिन बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर दिखे। सिर्फ 45 सेकंड में कार से उतरकर वो सीधे सिक्योरिटी गेट पर चले गए। सरकार बनाने का दावा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों का सामना नहीं किया था। सवालों का जवाब जुबान से देने के बजाय हाथों से इशारा करके...
पटना: सिर्फ 45 सेकंड में कार से उतरकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी गेट पर पहुंच गए तेजस्वी। वोटों की गिनती के दिन तेजस्वी ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनने जा रही है, 18 नवंबर को शपथ लेंगे। इसके बाद से फिर कभी तेजस्वी ने पत्रकारों का सामना नहीं किया। चुनावी हार के बाद ऐसा लगता है कि तेजस्वी के हौंसले पस्त हो गए हैं। वरना, तेजस्वी कभी पत्रकारों के सवालों का सामना करने से नहीं घबराते थे। मगर, 13 दिन बाद जब एयरपोर्ट पर पत्रकारों से सामना हुआ तो नजारा काफी बदला हुआ था। पत्रकारों के सवालों का सामना जुबान से करने की बजाए तेजस्वी ने हाथों से इशारा करके किया। ऐसा लग रहा था कि वो अपनी बातों को कहने के लिए कुछ और मोहलत मांग रहे हैं। चुनावी हार के बाद पहली बार दिखे तेजस्वी45 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि तेजस्वी यादव की कार पटना एयरपोर्ट पर आकर रूकी। तेजस्वी के कार से निकलने पहले सिक्योरिटी वालों ने कार के गेट को घेर लिया। जब, वो इत्मीनान हो गए कि कोई मीडिया वाला उनकी कार के पास नहीं है तो गाड़ी से बाहर निकले। ऑफ व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने तेजस्वी यादव बायां हाथ पॉकेट में डाले मीडिया से नजरें चुराते दिखे। तेज कदमों से तेजस्वी सीधे सिक्योरिटी गेट पर जाकर ही पीछे मुड़े। ऐसा लगा कि सिक्योरिटी क्लीयरेंस के लिए उनके पीछे कोई शख्स था जिसके पास कागजात थे। इस दौरान पत्रकारों ने तेजस्वी जी.
.. सर... समीक्षा बैठक... कहकर सवाल पूछा। मगर, तेजस्वी यादव ने एक-दो बार हाथ से इशारा किया और बिना बोले निकलते चले गए। इन 45 सेकंड में तेजस्वी के आसपास सिक्योरिटी पर्सन की इतनी मुस्तैदी पहले कभी नहीं दिखी थी। 13 दिन बाद दिल्ली के लिए निकले तेजस्वीदरअसल, चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को 13 दिनों के बाद पटना से दिल्ली रवाना हुए। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनसे मीडिया ने बातचीत करने की कोशिश की। लगातार कई सवाल पूछे गए लेकिन तेजस्वी यादव ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वो बिना सवाल का जवाब दिए हुए निकल गए। अब तक तेजस्वी यादव ने करारी हार पर कोई भी प्रतिक्रिया मीडिया सामने नहीं दी है। हालांकि, पार्टी लेवल पर बड़े पैमाने पर समीक्षा बैठक चल रही है। चुनावी हार पर पटना में चल रही समीक्षा बैठकवहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल समीक्षा बैठक कर हार के कारणों को ढूंढने में जुटी है। चार दिसंबर तक प्रतिदिन होने वाली इस बैठक में प्रमंडलवार नेताओं को बुलाया जा रहा है और हार की समीक्षा की जा रही है। राजद कार्यालय में गुरुवार को सारण प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ बैठक की गई और उनसे रिपोर्ट ली गई। इस बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे वरिष्ठ लोग शामिल हो रहे हैं। बुधवार को पहले दिन मगध प्रमंडल के नेताओं को बुलाया गया था। इस बैठक में वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों से चर्चा कर पूरी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, राजद के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में हार के अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में जहां भितरघात को मुख्य कारण माना गया है। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के उम्मीदवार थे और उनकी पार्टी राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 पर ही जीत मिल पाई। कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी दलों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा।
Tejashwi Yadav News Tejashwi Yadav Video Tejashwi Yadav Airport Video Tejashwi Yadav Bihar News तेजस्वी यादव समाचार तेजस्वी यादव वीडियो तेजस्वी यादव एयरपोर्ट वीडियो तेजस्वी यादव बिहार समाचार तेजस्वी यादव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राम मंदिर निर्माण से पीढ़ियों का सपना साकार, अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण पर अपर्णा यादव की बड़ी प्रतिक्रियाAparna Yadav Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, अपर्णा यादव ने इसे सपना साकार होना बताया है।
Read more »
VIP नंबर की दीवानगी, 1.17 करोड़ में बिका 'HR88B8888'; देश का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन Number बनाहरियाणा में एक ऑनलाइन नीलामी में 'HR88B8888' नंबर 1.17 करोड़ रुपये में बिका, जो इसे देश का सबसे महंगा वीआईपी नंबर बनाता है। इस नंबर के लिए 45 आवेदन आए थे, जिसका बेस प्राइस ₹50,000 था। पहले, केरल के एक अरबपति ने 'KL 07 DG 0007' नंबर 45.
Read more »
निक्की हत्याकांड: चार्जशीट में बहन के बयान पर सवाल: CCTV फुटेज-घटना टाइमिंग में अंतर, बेटा बोला-दादी, दादा ...कंचन का पहला बयान घटना का समय करीब 17 बजकर 45 मिनट वीडियो 17 बजकर 30 मिनट '21 अगस्त 2025 को मैं ( निक्की की बहन कंचन) निक्की के कमरे के नीचे अपने कमरे में थी। समय करीब 17 बजकर 45 मिनट निक्की और उसका noida news,noida latest news,noida police,noida crime ,noida...
Read more »
शेयर बाजार के 5 सितारा शेयर, एक साल में Nifty-Sensex चढ़े 8, इन्होंने दिया 45 फीसदी तक रिटर्नNifty-Sensex को रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचाने में इन 5 शेयरों का बड़ा योगदान रहा है, क्योंकि इन्होंने पिछले एक साल की अवधि में 45 फीसदी तक रिटर्न दिया है। वहीं, निफ्टी 50 ने पिछले एक साल में 8 से ज़्यादा यानी 2,000 अंकों से ज़्यादा की बढ़त दिखाई है। यह स्टॉक्स फाइनेंस, ऑटो और एविएशन सेक्टर के...
Read more »
Pappu Yadav: दक्षिण भारत से जल्द जुड़ेगा पूर्णिया, एयरपोर्ट के नाम को लेकर पप्पू यादव ने उठाए सवालसांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास में राज्य सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई के लिए विमान सेवा जल्द शुरू होगी। उन्होंने एयरपोर्ट का नाम फणीश्वर नाथ रेणु या भोला पासवान शास्त्री के नाम पर रखने की मांग फिर से दोहराई है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर 2025 को हुआ था और उड़ान 5.
Read more »
ಡಿಸೆಂಬರ್ 25 ರಂದು ವಿಶ್ವಾದ್ಯಂತ ತೆರೆ ಕಾಣಲು ಸಜ್ಜಾದ ಮಲ್ಟಿ ಸ್ಟಾರರ್ ಸಿನಿಮಾ..! ರಿಲೀಸ್ಗೂ ಮುನ್ನವೇ ದಾಖಲೆ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ 4545 Movie : ಅರ್ಜುನ್ ಜನ್ಯಾ ನಿರ್ದೇಶನದ 45 ಸಿನಿಮಾ ಬಹಳ ನಿರೀಕ್ಷೆ ಹುಟ್ಟು ಹಾಕಿದೆ. ಶಿವರಾಜ್ಕುಮಾರ್, ಉಪೇಂದ್ರ ಹಾಗೂ ರಾಜ್ ಬಿ ಶೆಟ್ಟಿ ಲೀಡ್ ರೋಲ್ಗಳಲ್ಲಿ ನಟಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಈಗಾಗಲೇ ಚಿತ್ರದ ಟೀಸರ್, ಸಾಂಗ್ ರಿಲೀಸ್ ಆಗಿ ಸದ್ದು ಮಾಡ್ತಿದೆ.
Read more »
