Aparna Yadav Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, अपर्णा यादव ने इसे सपना साकार होना बताया है।
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर मंगलवार को हुए ऐतिहासिक धर्म ध्वजारोहण ने पूरे देश में उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का संचार कर दिया। इस भव्य आयोजन पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का बयान खास तौर पर चर्चा में रहा है। उन्होंने कहा कि यह ध्वजारोहण केवल धार्मिक परंपरा का पुनर्जीवन नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, भावनाओं और पीढ़ियों से संजोए गए सपने का साकार रूप है।पीएम मोदी ने 161 फीट ऊंचाई पर धर्म ध्वज फहराए जाने के बाद अपर्णा यादव ने इसे राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा क्षण बताया है। अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और पहचान को सशक्त करने वाली युगांतकारी पहल है। बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता ने वह सपना पूरा किया जिसे अनगिनत पीढ़ियों ने अपने मन में संजोया था। यह निर्माण हिन्दू समाज ही नहीं, पूरे राष्ट्र की आध्यात्मिक उन्नति और गौरव का प्रतीक बनकर उभरा है। राम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय विश्व पटल पर अंकित हुआ है। अपर्णा ने दी शुभकामनाएंबीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने आगे कहा कि भारत की आस्था और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्रीराम के पावन धाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर हुए ध्वजारोहण से संपूर्ण राष्ट्र में उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी देशवासियों को हृदय से शुभकामनाएं। यह क्षण हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को और अधिक उज्ज्वल करता है।पीएम ने किया ध्वजारोहणध्वजारोहण समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं। पीएम मोदी ने ध्वज शिखर पर पहुंचते ही श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीराम के प्रति निष्ठा प्रकट की। जिसके बाद पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा था। रामायण परंपराओं से प्रेरित यह विशेष धर्म ध्वज सूर्य, ॐ और कोविदार वृक्ष के तीन पवित्र प्रतीकों से अलंकृत है। तेज हवा का सामना करने में है सक्षमभगवा रंग का यह ध्वज धर्म-संरक्षण, त्याग और तपस्या का प्रतिनिधित्व करता है। 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा यह ध्वज 360 डिग्री घूमने वाली विशेष तकनीक पर स्थापित है। तेज हवाओं का सामना करने में सक्षम है। अयोध्या में हुए इस आध्यात्मिक उत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राम मंदिर केवल एक स्थापत्य नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। इस पूरे घटनाक्रम पर अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया से राजनीतिक हलचल बढ़नी तय है।.
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर मंगलवार को हुए ऐतिहासिक धर्म ध्वजारोहण ने पूरे देश में उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का संचार कर दिया। इस भव्य आयोजन पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का बयान खास तौर पर चर्चा में रहा है। उन्होंने कहा कि यह ध्वजारोहण केवल धार्मिक परंपरा का पुनर्जीवन नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, भावनाओं और पीढ़ियों से संजोए गए सपने का साकार रूप है।पीएम मोदी ने 161 फीट ऊंचाई पर धर्म ध्वज फहराए जाने के बाद अपर्णा यादव ने इसे राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा क्षण बताया है। अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और पहचान को सशक्त करने वाली युगांतकारी पहल है। बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता ने वह सपना पूरा किया जिसे अनगिनत पीढ़ियों ने अपने मन में संजोया था। यह निर्माण हिन्दू समाज ही नहीं, पूरे राष्ट्र की आध्यात्मिक उन्नति और गौरव का प्रतीक बनकर उभरा है। राम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय विश्व पटल पर अंकित हुआ है। अपर्णा ने दी शुभकामनाएंबीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने आगे कहा कि भारत की आस्था और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्रीराम के पावन धाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर हुए ध्वजारोहण से संपूर्ण राष्ट्र में उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी देशवासियों को हृदय से शुभकामनाएं। यह क्षण हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को और अधिक उज्ज्वल करता है।पीएम ने किया ध्वजारोहणध्वजारोहण समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं। पीएम मोदी ने ध्वज शिखर पर पहुंचते ही श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीराम के प्रति निष्ठा प्रकट की। जिसके बाद पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा था। रामायण परंपराओं से प्रेरित यह विशेष धर्म ध्वज सूर्य, ॐ और कोविदार वृक्ष के तीन पवित्र प्रतीकों से अलंकृत है। तेज हवा का सामना करने में है सक्षमभगवा रंग का यह ध्वज धर्म-संरक्षण, त्याग और तपस्या का प्रतिनिधित्व करता है। 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा यह ध्वज 360 डिग्री घूमने वाली विशेष तकनीक पर स्थापित है। तेज हवाओं का सामना करने में सक्षम है। अयोध्या में हुए इस आध्यात्मिक उत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राम मंदिर केवल एक स्थापत्य नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। इस पूरे घटनाक्रम पर अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया से राजनीतिक हलचल बढ़नी तय है।
Aparna Yadav News Aparna Yadav On Ram Mandir Dhwajarohan Ram Mandir Dhwajarohan Up News Lucknow News अपर्णा यादव अपर्णा यादव राम मंदिर ध्वजारोहण लखनऊ न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ram Mandir Flag Hoisting: सीएम योगी के संबोधन से संतों की आंखें हुईं नम, धर्म ध्वजा फहराने का भावुक पलमंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के ऐतिहासिक समारोह में उस समय मार्मिक दृश्य उपस्थित हुआ जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उन असंख्य संतों, रामभक्तों और योद्धाओं का स्मरण किया, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर रामलला को स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। योगी के शब्दों ने मंच के समक्ष उपस्थित सैकड़ों...
Read more »
Ram Mandir Flag Hoisting: 140 करोड़ भारतीयों की आस्था-सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक है राम मंदिर- योगीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ध्वजारोहण को नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने राम मंदिर को 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और गौरव का प्रतीक कहा। योगी जी ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वालों को सराहा और कहा कि रामराज्य के मूल्य हमेशा रहेंगे। उन्होंने अयोध्या को उत्सवों की वैश्विक राजधानी बताया, जहाँ आस्था, आधुनिकता और अर्थव्यवस्था का संगम...
Read more »
A Flag For The Treta Yuga: Ram Mandir Dhwajarohan Marks Completion On Ram-Sitas Vivah PanchamiPM Modi to hoist the saffron flag in the 44-minute Abhijeet Muhurat on Vivah Panchami. Significance, flag symbols, and the PMs schedule explained.
Read more »
Ram Mandir Flag Hoisting: पीएम मोदी ने शेयर किया राम मंदिर ध्वजारोहण का वीडियो, कहा- 'अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ''आज अयोध्या नगरी सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन रही है। सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है और हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद...
Read more »
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: কেন অযোধ্যায় উত্তোলিত হল ধর্মধ্বজা? ১৬১ ফুট উপরে ওড়ানো পতাকা কেন ঠিক ৪৪ মিনিটের মধ্যেই...Ram Mandir Dhwajarohan 2025 religious significance of dhwaj why 44-minute auspicious time special hoisting religious flag at Ram Temple
Read more »
Ram Mandir Dhwajarohan: PM Modi Hoists Flag Using Unique Mechanism | No Rope, No ButtonRam Mandir Dhwajarohan: In the traditional flag-hoisting ceremony, a rope is pulled downward to unfurl the flag. However, a new technique was used to hoist the flag in Ayodhya on Tuesday.
Read more »
