कंचन का पहला बयान घटना का समय करीब 17 बजकर 45 मिनट वीडियो 17 बजकर 30 मिनट '21 अगस्त 2025 को मैं ( निक्की की बहन कंचन) निक्की के कमरे के नीचे अपने कमरे में थी। समय करीब 17 बजकर 45 मिनट निक्की और उसका noida news,noida latest news,noida police,noida crime ,noida...
Nikki Murder Case: Kanchan's Statement Questioned In The Chargesheet There Is A Contradiction Between The CCTV Footage And The Timing Of The Incident. Avish Said He Did Not Know Where His Grandmother, Grandfather, And Uncle Were.
CCTV फुटेज-घटना टाइमिंग में अंतर, बेटा बोला-दादी, दादा और ताऊ कहां थे, मुझे नहीं पतानोएडा की निक्की हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इसमें तीन लोगों को मुख्य गवाह बनाया गया है। पुलिस ने निक्की की बहन कंचन, पति विपिन भाटी और निक्की के बेटे के बयानों के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की है।इसमें एक महत्वपूर्ण बात सामने आई है। चार्जशीट में दर्ज बयान और घटना के समय दिए गए बयानों में अंतर पाया गया है। इससे कई नए सवाल भी खड़े हो गए हैं।पहला- कंचन के पहले बयान में घटना का समय शाम 5:45 बजे बताया गया है, जबकि जलने का वीडियो शाम 5:30 बजे का है। घटना वाले दिन यानी 21 अगस्त 2025 को निक्की की बहन कंचन ने अपने प्रारंभिक बयान में बताया था- मैं निक्की के कमरे के ठीक नीचे अपने कमरे में थी। समय करीब शाम के 5 बजकर 45 मिनट था। उस समय कमरे में निक्की और उसका पति विपिन मौजूद थे। दोनों के बीच आपसी झगड़ा हो रहा था, जिसकी आवाजें मुझे नीचे तक सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान उनकी सांस दया देवी निक्की के कमरे में गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। दया देवी ने विपिन से कहा कि यह दिन-रात मोबाइल फोन पर लगी रहती है। इसने परिवार में कलह करके जीना मुश्किल कर दिया है। जो थिनर की बोतल हमने तुमसे मंगवाई थी, आग लगाकर इसका काम तमाम कर दो। अपनी बहन की चीख-पुकार सुनकर हिम्मत करके मैं कमरे से बाहर निकली। मैंने देखा कि निक्की ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। वह आग की लपटों में घिरी हुई थी। उसी समय मैंने घबराहट में अपना मोबाइल निकाला और एक छोटा-सा वीडियो बना लिया, जिसमें वह जलती हुई दिख रही है। मैं तुरंत अपने किचन में भागी और कटोरी में पानी भरकर उस पर डालने लगी। मैंने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान मेरे पति रोहित, मेरा देवर, सास दया और ससुर सत्यवीर एक-एक करके घर से कहीं चले गए। मेरी सास दया ने निक्की को आग लगाई। उस टाइम रोहित और वहीं पर मेरे ससुर सत्यवीर भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।वहीं, पुलिस की चार्जशीट में दावा किया गया है कि जब कंचन ने निक्की का जलते हुए वीडियो बनाया, उसका टाइम शाम शाम 5 बजकर 30 मिनट दर्ज है। यानी कंचन के शुरुआती बयान में बताए समय से यह घटना करीब 2 से तीन मिनट पहले की बताई गई है। इस अंतर ने घटना की पूरी टाइमलाइन पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। निक्की का घर सिरसा-कासना मेन रोड पर है। घटना के समय रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें पाया गया कि घटना के दौरान निक्की की सास दया देवी घर पर मौजूद नहीं थीं। वह दूध लेने बाहर गई थीं। निक्की का ससुर भी अपनी परचून की दुकान पर मौजूद था। वहीं जेठ रोहित की मोबाइल लोकेशन सियोरा टोल प्लाजा के पास मिली, जहां वह नौकरी करता है।17:30 बजे दया देवी डेरी से दूध लेने जाती सड़क पर दिखाई देती हैं।17:39 से 17:45 बजे तक विपिन, दया और तीनों बच्चे सतवीर की दुकान पर मौजूद दिखते हैं।17:52 बजे निक्की को कार में ले जाते हुए देखा गया।लेकिन जांच में पता चला कि परिवार के कई लोग मिलकर निक्की और उसकी बहन कंचन को मानसिक तौर पर परेशान करते थे। चार्जशीट में लिखा है कि कंचन ने अपनी तहरीर में कहा था कि उसकी आंखों के सामने विपिन और बाकी लोगों ने निक्की को आग लगाई। लेकिन पुलिस की जांच में यह बात साबित नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर में सिर्फ विपिन ही मौजूद था और उसी ने निक्की को आग लगाई। कंचन ने जो जला हुआ वीडियो दिया है, उसमें निक्की तो नीचे आती दिख रही है, लेकिन उसकी सास, ससुर और जेठ रोहित कहीं नजर नहीं आते।दूसरा- बेटे एविश के बयान और पुलिस की पूछताछ में बड़ा फर्क घटना के तुरंत बाद निक्की के बेटे एविश ने बताया था-मैं अपने कमरे में होमवर्क कर रहा था। तभी मम्मी-पापा में झगड़ा होने लगा। पापा ने पहले मम्मी को मारा, फिर एक बोतल लाकर मम्मी पर डाली और लाइटर से आग लगा दी। मम्मी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पापा गालियां देते हुए बगल वाली छत से कूदकर भाग गए। मौसी कंचन बीमार थी, वो नीचे के कमरे में थी। उस समय घर में और कोई नहीं था।पुलिस का सवाल:निक्की के मोबाइल में 504 वीडियो मिले घटना के बाद निक्की का मोबाइल फोन गायब था। बाद में यह फोन निक्की के ही परिजन से बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल का पूरा डिजिटल अवलोकन किया। फोन से तीन इंस्टाग्राम आईडी चलती मिलीं। पहली आईडी से 320 पोस्ट और 1,079 फॉलोअर्स, दूसरी से 141 पोस्ट और 2,825 फॉलोअर्स मिले। तीसरी आईडी पर केवल एक पोस्ट और 5 फॉलोअर्स थे। फोन में कोई भी एप्पल आईडी या अकाउंट लॉगिन नहीं पाया गया। मोबाइल में कुल 1,010 फोटो और 504 वीडियो मिले।निक्की खुद को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं बख्शा।बड़ी बहन बोली- बचाने गई तो मुझे भी पीटा निक्की की बड़ी बहन कंचन ने कहा- गुरुवार को निक्की के पति विपिन ने उसके साथ मारपीट की। जब मैं उसे बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट हुई। विपिन ने मेरे गले पर तीन-चार मुक्के मारे। इसके बाद मैं बेहोश हो गई तो बहन पर कुछ डालकर आग लगा दी। बहन की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और निक्की को फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई। वहीं, निक्की के छोटे बेटे ने कहा- मम्मा के ऊपर पापा ने कुछ छिड़का था। उसके बाद उन्हें चांटा मारा। फिर लाइटर से आग लगा दी।निक्की को जिंदा जलाने के बाद लोगों में गुस्सा है। शनिवार को निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए कासना में पंचायत हुई। लोगों ने धरना भी दिया। उनके हाथ में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था- हमारी बहन को इंसाफ दिलाओ, जो आज हमारी बहन के साथ है। कल किसी और के साथ भी हो सकता है। जस्टिस फॉर निक्की बहन।' निक्की की मौत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें : निक्की REEL बनाती थी, इसलिए पति ने जिंदा जलाया:CCTV से बचने के लिए छत से कूदकर भागा; नोएडा पुलिस का चार्जशीट में दावा नोएडा की निक्की हत्याकांड में 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। इसमें कहा गया है कि निक्की को उसके पति विपिन भाटी ने थिनर डालकर जिंदा जलाया था। फिर CCTV से बचने के लिए वह छत से कूदकर भाग गया था।7.2 डिग्री तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडासीताफल एक्सीलेंस सेंटर में मौसम खराब, फिर भी बढ़िया पैदावारजयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्टचित्तौड़गढ़ में बादलों और हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरनपंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ी
Noida Latest News Noida Police Noida Crime Noida Nikki
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अनोखा डैशकैम! शख्स ने Maruti Alto पर लगाया CCTV कैमरा, जुगाड़ हो गया वायरलनई दिल्ली में, एक Maruti Alto कार की छत पर CCTV कैमरा लगाने का अनोखा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति कार चलाते हुए दिख रहे हैं। लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Read more »
दिल्ली: घर में जा घुसी तेज़ रफ़्तार बेकाबू SUV कार, CCTV आया सामनेदिल्ली के रोहिणी में तेज रफ़्तार SUV घर का गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी गई. हादसे के वक्त घर के अंदर लेटी बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची. कार से घर का काफी सामान टूटकर नुकसान हुआ.
Read more »
'3 हफ्ते में हलफनामा दायर नहीं किया तो...', पुलिस थानों में CCTV को लेकर SC की राज्य सरकारों को चेतावनीSupreme Court on Police Station CCTV: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस स्टेशनों में खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फिर फटकार लगाई है। कोर्ट ने राज्यों द्वारा जवाब दाखिल न करने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें 3 हफ्ते का समय दिया है। यदि इस अवधि में जवाब नहीं दिया गया, तो अगली सुनवाई में राज्यों के मुख्य सचिवों को कोर्ट...
Read more »
हरियाणा के रोहतक में बड़ा हादसा, वार्म-अप करते समय नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत, CCTV आया सामनेHaryana Basketball player Death: हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में मंगलवार को बास्टकेटबॉल मैदान पर दो हादसे हुए और दो खिलाड़़ियों की दर्दनाक मौत हो गई. रोहतक में नेशनल प्लेयर की जान चली गई और घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. मामले में सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.
Read more »
Moradabad ATM Loot: पुलिस को चकमा देने के लिए टोल प्लाजा से नहीं गुजरे बदमाश, खंगाली गई डेढ़ घंटे की CCTV फुटेजमुरादाबाद से एटीएम चोरी करने वाले बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शायद पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस का अंदेशा था कि बदमाश कार से सीधे हाईवे होते हुए निकलेंगे। परंतु ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि जोया टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया...
Read more »
दुल्हन की मां का पर्स चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, CCTV कैमरे में हो गई थी कैदपुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने एक शादी में दुल्हन की मां का पर्स चुरा लिया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद महिला की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझा लिया।
Read more »
