Pappu Yadav: दक्षिण भारत से जल्द जुड़ेगा पूर्णिया, एयरपोर्ट के नाम को लेकर पप्पू यादव ने उठाए सवाल

Purnia Airport News

Pappu Yadav: दक्षिण भारत से जल्द जुड़ेगा पूर्णिया, एयरपोर्ट के नाम को लेकर पप्पू यादव ने उठाए सवाल
Chennai FlightPappu YadavBihar Airport Development
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास में राज्य सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई के लिए विमान सेवा जल्द शुरू होगी। उन्होंने एयरपोर्ट का नाम फणीश्वर नाथ रेणु या भोला पासवान शास्त्री के नाम पर रखने की मांग फिर से दोहराई है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर 2025 को हुआ था और उड़ान 5.

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सरकार गंभीर होती, तो पूर्णिया एयरपोर्ट का विकास और भी तेजी से हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली और हैदराबाद के बाद अब जल्द ही चेन्नई से भी पूर्णिया के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी उन्हें केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु के पत्र के माध्यम से मिली है। सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर पूर्णिया एयरपोर्ट का नाम फणीश्वर नाथ रेणु या भोला पासवान शास्त्री के नाम पर रखने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि दोनों ही विभूतियां पूर्णिया अंचल की पहचान और गौरव हैं, लेकिन राज्य सरकार इस विषय में लगातार लापरवाही बरत रही है। उनके अनुसार, नामकरण में हो रही देरी सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। केंद्रीय मंत्री के पत्र के अनुसार, उड़ान 5.

0 योजना के तहत पूर्णिया एयरपोर्ट को विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए चयनित किया गया था। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था और उसी दिन से यह कार्यशील हो गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां से इंडिगो और स्टार एयर की उड़ानों के माध्यम से कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। एयरपोर्ट से प्रति सप्ताह 70 से अधिक अनुसूचित उड़ान संचालन हो रहे हैं। हालांकि, पूर्णिया-चेन्नई उड़ान को लेकर यह भी स्पष्ट किया गया कि देश का घरेलू विमानन क्षेत्र अब नियंत्रणमुक्त है, इसलिए किसी भी नए रूट पर उड़ान शुरू करना पूरी तरह एयरलाइन कंपनियों के वाणिज्यिक निर्णय पर निर्भर करता है। इसके बावजूद, सांसद के अनुरोध को सभी घरेलू एयरलाइनों के साथ सकारात्मक विचार के लिए साझा कर दिया गया है। पप्पू यादव ने कहा कि यदि राज्य सरकार सकारात्मक रवैया अपनाए और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय बनाए, तो पूर्णिया एयरपोर्ट न केवल सीमांचल, बल्कि कोसी-पूर्णिया प्रमंडल के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हो सकताी है। चेन्नई उड़ान की शुरुआत से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया सांसद पप्‍पू यादव पर कांग्रेस के बागियों का गंभीर आरोप, प्रदेश अध्‍यक्ष पर कही ये बात यह भी पढ़ें- Bihar: बागी कांग्रेसियों का धरना, राहुल गांधी की यात्रा के खर्च की जांच की क्‍यों कर दी मांग?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Chennai Flight Pappu Yadav Bihar Airport Development Phanishwar Nath Renu Bhola Paswan Shastri Udan 5.0 Scheme Purnia Airport 2025 Regional Connectivity Aviation Minister Purnea News Purnea Latest News Purnea News In Hindi Purnea Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राम मंदिर निर्माण से पीढ़ियों का सपना साकार, अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण पर अपर्णा यादव की बड़ी प्रतिक्रियाराम मंदिर निर्माण से पीढ़ियों का सपना साकार, अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण पर अपर्णा यादव की बड़ी प्रतिक्रियाAparna Yadav Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, अपर्णा यादव ने इसे सपना साकार होना बताया है।
Read more »

Suryakumar Yadav: सूर्या ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ऐलान होते ही कह दी ये बातSuryakumar Yadav: सूर्या ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ऐलान होते ही कह दी ये बातSuryakumar Yadav: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. खेल समाचार
Read more »

Suryakumar Yadav: सूर्या ने बता दिया किसके बीच खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड 2026 कप फाइनल, वेन्यू का भी किया खुलासाSuryakumar Yadav: सूर्या ने बता दिया किसके बीच खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड 2026 कप फाइनल, वेन्यू का भी किया खुलासाSuryakumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान होते ही भविष्यवाणी कर दी कि फाइनल में किन 2 टीमों की भिड़ंत होगी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

Naveen Yadav Video: జూబ్లిహిల్స్ ఎమ్మెల్యేగా నవీన్ యాదవ్ ప్రమాణం.. హజరైన మంత్రులు.. వీడియో ..Naveen Yadav Video: జూబ్లిహిల్స్ ఎమ్మెల్యేగా నవీన్ యాదవ్ ప్రమాణం.. హజరైన మంత్రులు.. వీడియో ..Naveen Yadav takes sworn as jubilee hills mla: నవీన్ యాదవ్ తో స్పీకర్ గడ్డం ప్రసాద్ తన ఛాంబర్ లో ప్రమాణ స్వీకారం చేయించారు . ఈ కార్యక్రమంకు మంత్రులు, కాంగ్రెస్ పార్టీ ముఖ్య నేతలు పాల్గొన్నారు.
Read more »

120 Bahadur देखने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- BJP सरकार में भारत की सीमा सिकुड़ रही, चीन हमारी खुशहाली में रुकावट120 Bahadur देखने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- BJP सरकार में भारत की सीमा सिकुड़ रही, चीन हमारी खुशहाली में रुकावटAkhilesh Yadav Watch 120 Bahadur: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेताओं के साथ प्लासियो मॉल में 120 बहादुर मूवी देखी। इसके बाद भारत सीमा और चीन के कब्जे को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए।
Read more »

बिहार की राजनीति का वो दौर जब 'अज्ञातवास' में चले गए थे लालू यादव, आरजेडी चीफ का फिर वही 'मौन' नया सवाल उठा...बिहार की राजनीति का वो दौर जब 'अज्ञातवास' में चले गए थे लालू यादव, आरजेडी चीफ का फिर वही 'मौन' नया सवाल उठा...Lalu Yadav News : राबड़ी देवी को आवंटित बंगला खाली कराने का आदेश ऐसे समय सामने आया है जब लालू परिवार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा है. विधानसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार और एनडीए की 202 सीटों की ऐतिहासिक जीत ने विपक्ष, खासकर तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है. इस बीच लालू प्रसाद यादव कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:02:23