Sawan 2025: सावन के प्रत्येक सोमवार पर करें इस विधि से पूजा, शुभ योग में करें शिव का अभिषेक और मंत्र जाप

Sawan 2025 Rudrabhishek Date News

Sawan 2025: सावन के प्रत्येक सोमवार पर करें इस विधि से पूजा, शुभ योग में करें शिव का अभिषेक और मंत्र जाप
Rudrabhishek In SawanAuspicious Days For ShivpujaSawan Shiv Puja 2025
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Sawan 2025: सावन मास का आरंभ 11 जुलाई 2025 को शुक्रवार के दिन से होगा और सावन माह की समाप्ति 09 अगस्त 2025 को शनिवार के दिन होगी। इस साल सावन माह की शुरुआत

Sawan 2025 : सावन मास का आरंभ 11 जुलाई 2025 को शुक्रवार के दिन से होगा और सावन माह की समाप्ति 09 अगस्त 2025 को शनिवार के दिन होगी। इस साल सावन माह की शुरुआत में ही कुछ शुभ योग मिलेंगे। श्रावण माह की प्रतिपदा तिथि को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: काल 5 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगा,उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। 29 जुलाई मंगलवार को नागपंचमी का पर्व होगा। सावन मास 09 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन श्रवण नक्षत्र में समाप्त होगा। इसके साथ ही 13 जुलाई को प्रातः काल 9 बजकर 14 मिनट पर शनि वक्री होंगे। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो वह और अधिक ऊर्जावान होता है। शनि साधना के कारक ग्रह हैं। शिव की साधना में शनि का वक्री होना विशेष फलदायी माना गया है। सूर्य और चंद्र कभी वक्री नहीं रहते हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए गंगाजल से पूरे माह नियमित अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। Sawan 2025 : सावन में कौन से रंग पहनना है शुभ, किनसे करें परहेज? जानें भोलेनाथ का प्रिय रंग सावन सोमवार और भगवान शिव के अभिषेक का महत्व सावन माह के सोमवार का समय भगवान शिव के पूजन का विशेष होता है। सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत फलदाई होता है। रुद्राष्टकम, शिव पुराण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों का पठन पाठन करना विशेष फलदाई होता है। प्रथम श्रावण सोमवार व्रत 14 जुलाई 2025 सावन माह के पहले सोमवार के दिन 14 जुलाई को धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा, आयुष्मान और सौभाग्य योग रहेगा। इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी रहेगी इस समय भगवान शिव का पूजन भक्तों को शुभता देने वाला होगा। द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत 21 जुलाई 2025 सावन माह के दूसरे सोमवार के दिन 21 जुलाई 2025 को रोहिणी नक्षत्र का योग मिलेगा और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा। दूसरे सावन सोमवार के दिन वृद्धि योग की शुभता मिलने वाली है। द्वितीय श्रावण सोमवार के दिन कामिका एकादशी का शुभ समय भी होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग प्राप्त होगा। तृतीय श्रावण सोमवार व्रत 28 जुलाई 2025 सावन माह के तीसरे सोमवार के दिन 28 जुलाई 2025 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मिलेगा इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र भी प्राप्त होगा। रवि योग की शुभता रहेगी।श्रावण तृतीय सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत 04 अगस्त 2025 सावन माह के चतुर्थ सोमवार के दिन 04 अगस्त 2025 को होगा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र की प्राप्ति होगी। चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत के दिन ब्रह्म और इंद्र योग नामक शुभता होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग की प्राप्ति होगी। चंद्रमा इस दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेगा ऐसे में इस दिन किया गया शिव अनुष्ठान भक्तों को मानसिक शांति देने वाला होगा। चंद्र दोष की शांति होगी, ग्रहण योग पितृ दोष की शांति होगी। Sawan 2025 : सावन माह शुरू होने से पहले घर पर जरूर ले आएं ये चीजें, बरसेगी महादेव की कृपा सावन मास में शिव मंत्रों का जाप करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है ज्ञानवृद्धि, यश और ऐश्वर्य के लिए - "ॐ ऐं नम: शिवाय"। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र - अगर आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए हैं तो, इन मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए इस मंत्र का शिवलिंग के समक्ष 36 बार जाप करें.

"ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ"।। सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र - परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान शिव के इस मंत्र का जप करें. इस मंत्र का 108 बार जाप करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. "ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:"।। निरोगी जीवन के लिए मंत्र - अच्छी सेहत के लिए भक्तों को महामृत्युंजय का जाप अवश्य करना चाहिए. माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से भक्तों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है. "ॐ हौं जूं सः" शिवलिंग पर मनोकामना अनुसार अभिषेक - जल से शिव का अभिषेक करने पर दीघार्यु प्राप्ति होती है तथा विघ्नों का नाश होता है दूध से अभिषेक करने पर स्वस्थ शरीर व निरोगी काया प्राप्त होती है। गन्ने के रस से शिवजी अभिषेक करने पर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है तथा व्यक्ति से संपन्न होता है। इत्र से से अभिषेक करने पर व्यक्ति कीर्तिमान होता है।शकरा से अभिषेक करने पर पुष्टि में वृद्धि होती है आम रस से अभिषेक करने पर योग्य संतान प्राप्ति होती है। गंगाजल से अभिषेक करने पर मुक्ति प्राप्त होता है । घी से शिव का अभिषेक करने से संपन्नता आती है। तेल से अभिषेक करने पर विघ्नों का नाश होता है। सरसों के तेल से श्रावण मास में शिव अभिषेक शत्रुओं का शमन करता है। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Rudrabhishek In Sawan Auspicious Days For Shivpuja Sawan Shiv Puja 2025 Sawan 2025 Sawan 2025 Starting Date Sawan Kab Hai Sawan Puja Vidhi Sawan Significance Rudrabhishek Puja Muhurat सावन 2025 सावन महत्व

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mithun Sankranti 2025: मिथुन संक्रांति पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा भगवान सूर्य का आशीर्वादMithun Sankranti 2025: मिथुन संक्रांति पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा भगवान सूर्य का आशीर्वादमिथुन संक्रांति Mithun Sankranti 2025 एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने और पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य करने से दोगुना फल मिलता है। वहीं इस दिन गायत्री मंत्र का जप करना भी बहुत शुभ माना गया...
Read more »

Sawan Somwar 2025 Date Muhurat : सावन सोमवार पर इस बार बेहद शुभ योग, जानें तारीखSawan Somwar 2025 Date Muhurat : सावन सोमवार पर इस बार बेहद शुभ योग, जानें तारीखSawan Somwar 2025 Date : सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, जिसका विशेष महत्व है। सच्चे मन से उपासना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने शिव और पार्वती का मिलन हुआ था। भगवान शिव ने पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया...
Read more »

29 जून 2025 का दैनिक पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल29 जून 2025 का दैनिक पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल29 जून 2025 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, और नक्षत्र के बारे में जानें
Read more »

Sawan 2025: सावन के पावन पर्व पर करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी खुशहालीSawan 2025: सावन के पावन पर्व पर करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी खुशहालीधर्म-कर्म | धर्म Sawan 2025: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इस दौरान सभी मंदिरों में महादेव का प्रसन्न करने के अलावा कुछ चीजों का दान करने का भी विशेष महत्व है.
Read more »

सावन शिवरात्रि पर बन रहे कई अद्भुत संयोग, मिलेगा कई गुना अधिक फल; जानें मुहूर्तसावन शिवरात्रि पर बन रहे कई अद्भुत संयोग, मिलेगा कई गुना अधिक फल; जानें मुहूर्तSawan Shivratri 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार सावन शिवरात्रि पर हर्षण योग और भद्रावास योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
Read more »

Sawan 2025: सावन में इस तरीके से करें भोलेनाथ की पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजीSawan 2025: सावन में इस तरीके से करें भोलेनाथ की पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजीSawan 2025: सावन का महीना भगवान शिवजी को समर्पित होता है. पंचांग के अनुसार, सावन महीने में शिवलिंग की पूजा का बहुत अधिक महत्व है. यह महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है. धर्म-कर्म | धर्म
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:18:59