छांगुर बाबा के खिलाफ ED ने 106 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच शुरू की, प्रॉपर्टी और बैंक रिकॉर्ड मांगे

Changur Baba News

छांगुर बाबा के खिलाफ ED ने 106 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच शुरू की, प्रॉपर्टी और बैंक रिकॉर्ड मांगे
Who Is Changur BabaChangur Baba Money Laundering CaseED
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

FIR के अनुसार छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन समेत कई अन्य लोगों ने चांद औलिया दरगाह को केंद्र बनाकर धार्मिक प्रचार, विदेशी नागरिकों से मुलाकात और बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का अभियान चलाया. इन लोगों पर हिंदू, अनुसूचित जातियों और गरीब तबकों को निशाना बनाकर मानसिक रूप से प्रभावित करने और उन्हें इस्लाम में धर्मांतरण कराने का आरोप है.

प्रवर्तन निदेशालय ने धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग नेटवर्क के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ ' छांगुर बाबा ' के खिलाफ 106 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच शुरू कर दी है. छांगुर बाबा का असली नाम करीमुल्ला शाह है और वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के मदपुर गांव का निवासी है.

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते द्वारा दर्ज एक FIR पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने 9 जुलाई 2025 को ECIR दर्ज की. साथ ही मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत शुरू की. FIR के अनुसार छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन समेत कई अन्य लोगों ने चांद औलिया दरगाह को केंद्र बनाकर धार्मिक प्रचार, विदेशी नागरिकों से मुलाकात और बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का अभियान चलाया. इन लोगों पर हिंदू, अनुसूचित जातियों और गरीब तबकों को निशाना बनाकर मानसिक रूप से प्रभावित करने और उन्हें इस्लाम में धर्मांतरण कराने का आरोप है. ATS ने छांगुर बाबा को 5 जुलाई को लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया था. छांगुर बाबा 16 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में है.मनी लॉन्ड्रिंग का जाल और अवैध संपत्तियांED की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए हैं. छांगुर बाबा के पास 40 बैंक खातों में 106 करोड़ से अधिक की रकम मिली है, जिनमें से अधिकांश पैसा मिडिल ईस्ट से आया था. जांच में सामने आया कि छांगुर बाबा ने इन पैसों से अवैध रूप से बड़ी संपत्ति अर्जित की और वैधानिक भूमि उपयोग अनुमति के बिना आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत भवनों का निर्माण करवाया. हालांकि जिला प्रशासन ने छांगुर बाबा के बलरामपुर आवास के कुछ हिस्सों समेत इन अवैध ढांचों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है. Advertisement ED की जांच और दस्तावेजी कार्रवाईED ने इस मामले से जुड़े सभी वित्तीय और संपत्ति रिकॉर्ड जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 10 जुलाई 2025 को SP, ATS और बलरामपुर DM को पत्र लिखकर एफआईआर की प्रमाणित प्रति, बैंक खाता विवरण, संपत्ति और संस्थाओं की जानकारी मांगी गई है. साथ ही संबंधित बैंकों की एंटी मनी लॉन्ड्रिंग यूनिट्स को 40 खातों की बैंक स्टेटमेंट भी भेजने का निर्देश दिया गया है.राजनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ीइस केस ने राजनीतिक हलकों और सुरक्षा एजेंसियों में गहरी चिंता पैदा कर दी है. एजेंसियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग या धर्मांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़ी संगठित साजिश है जो धार्मिक मंचों का इस्तेमाल कर आर्थिक और वैचारिक लाभ हासिल कर रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Who Is Changur Baba Changur Baba Money Laundering Case ED UP ATS छांगुर बाबा छांगुर बाबा कौन है छांगुर बाबा मनी लॉन्ड्रिंग केस ईडी यूपी एटीएस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

50KG सोना, मोतियों से भरे 150 बॉक्स, 50 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी... PNB घोटाले में भाई नीरव की मदद कर ऐसे फंसा नेहल मोदी50KG सोना, मोतियों से भरे 150 बॉक्स, 50 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी... PNB घोटाले में भाई नीरव की मदद कर ऐसे फंसा नेहल मोदीED का कहना है कि नेहल मोदी ने PMLA की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल रहकर अपराध किया है, और उसे धारा 4 के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए.
Read more »

40 बैंक खाते में 100 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग के मामले में ED भी करेगा छांगुर बाबा की जांच40 बैंक खाते में 100 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग के मामले में ED भी करेगा छांगुर बाबा की जांचलखनऊ में मतांतरण के आरोप में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विदेशी फंडिंग के मामले में ईडी जांच करेगी वहीं एनआईए टेरर फंडिंग के मामले में पूछताछ करेगी। एटीएस और एसटीएफ की टीमें गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश कर रही हैं। जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा ने कई लोगों का मतांतरण कराया और इसके लिए मोटी रकम दी...
Read more »

अंगूठी और नग बेचने वाला यूपी का छांगुर बाबा 100 करोड़ का मालिक! लेन-देन का ब्यौरा मिला, अब ED करेगी जांचअंगूठी और नग बेचने वाला यूपी का छांगुर बाबा 100 करोड़ का मालिक! लेन-देन का ब्यौरा मिला, अब ED करेगी जांचअवैध धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार छांगुर बाबा अब 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया जा रहा है. एटीएस की जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा और उसकी संस्थाओं से जुड़े खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है. छांगुर बाबा की इस करतूत की एटीएस ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर ईडी को दी है.
Read more »

धर्मांतरण नहीं, मुस्लिम राष्ट्र था असल मकसद! ताबीज बेचते-बेचते करोड़पति बने छांगुर बाबा की सीक्रेट कहानीधर्मांतरण नहीं, मुस्लिम राष्ट्र था असल मकसद! ताबीज बेचते-बेचते करोड़पति बने छांगुर बाबा की सीक्रेट कहानीबलरामपुर में साइकिल पर ताबीज बेचने वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा 106 करोड़ के साम्राज्य का मालिक निकला। जांच में इस छांगुर बाबा का असली मकसद भी सामने आया है।
Read more »

जलालुद्दीन ने आखिर किस टेक्निक से बनवाई घर की दीवारें? छांगुर बाबा का किला तोड़ने में बुलडोजर भी थक जा रहेजलालुद्दीन ने आखिर किस टेक्निक से बनवाई घर की दीवारें? छांगुर बाबा का किला तोड़ने में बुलडोजर भी थक जा रहेबलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध साम्राज्य का खुलासा हुआ है। धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार छांगुर बाबा की 3 करोड़ की कोठी तोड़ी जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। कोठी की दीवारें पुल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रॉड से बनी थीं।
Read more »

Changur Baba: डेमोग्राफी बदले की कोशिश में था बाबा छांगुर, करीब 1500 हिंदू युवतियों कराया धर्म परिवर्तनChangur Baba: डेमोग्राफी बदले की कोशिश में था बाबा छांगुर, करीब 1500 हिंदू युवतियों कराया धर्म परिवर्तनChangur Baba: प्रशासन ने गुरुवार को भी बाबा छांगुर की को​ठी में तोड़फोड़ जारी रखी, जल्द बाबा से आईबी और एनआईए के अफसर पूछताछ करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:43:14