Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिवजी को समर्पित होता है. पंचांग के अनुसार, सावन महीने में शिवलिंग की पूजा का बहुत अधिक महत्व है. यह महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है. धर्म-कर्म | धर्म
Sawan 2025 : भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से हो रहा है. सावन में शिवलिंग की पूजा करने से कई शुभ फल मिलते हैं. सावन में भगवान शिव की पूजा करके मनोकामनाएं पूरी होती है. माना जाता है कि इस महीने में महादेव अपने भक्तों पर खूब कृपा बरसाते हैं.
इस महीने में समुद्र मंथन हुआ था और शिव जी ने संसार की रक्षा के लिए विषपान किया था. आइए आपको बताते हैं कि सावन में शिवलिंग पूजा की सामग्री और पूजा के लिए कौन सा शिवलिंग उत्तम होगा. Advertismentपूजा सामग्री 1. गाय का दूध2. गाय का दही3. गाय का घी4. शक्कर5. शहद6. पंचामृत7. नए वस्त्र8. बेलपत्र9. भांग10. धतूरा11. आक के फूल12. शमी के पत्ते13. चंदन, रोली14. धूप15. दीप16. मौसमी फल17. अक्षत्18. कपूर19. यज्ञोपवीत20. पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए मिट्टी कौन सा शिवलिंग उत्तम शिव पुराण के अनुसार, कलियुग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा करना सबसे ज्यादा उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि जिस तरह से सभी नदियों में गंगा सबसे पावन हैं उसी तरह से पार्थिव शिवलिंग सबसे ज्यादा सही है. हिंदू धर्म के अनुसार सत्ययुग में बने हुए शिवलिंग की पूजा करना उत्तम फलदायी माना जाता था, वहीं त्रेतायुग में सोने से बना शिवलिंग की पूजा श्रेष्ठ थी. वहीं द्वापर युग में पारे से बना शिवलिंग पूजा के लिए अच्छा माना जाता था. आज कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा के लिए शुभ फलदायी होता है. फायदे शिव पुराण के अनुसार जिस तरह से सभी व्रतों में शिवरात्रि का व्रत उत्तम है, वैसे ही सभी प्रकार की दैवीय शक्तियों में आदिशक्ति देवी सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं. वैसे ही सभी लिंगों में पार्थिव शिवलिंग अच्छा है. रोजाना पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करने से जीवन के अंत में शिव जी के लोक में स्थान मिलता है. वहीं शिवलिंग पूजा करने से धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होती है. धन का संकट दूर होता है और माता लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं. शिवलिंग की पूजा करने से अल्पायु दोष मिट सकता है. वहीं महाकाल की कृपा से अकाल मृत्यु भी टल सकती हैं. Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
Sawan 2025 सावन 2025 Sawan Shivling Puja Samagri 2025 Things To Offer Shivling During Sawan Sawan Mein Shivling Puja Samagri List In Hindi सावन में शिवलिंग पूजा सामग्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रणम्य शिरसा देवं...’संकष्टी चतुर्थी’ पर गजानन की ऐसे करें पूजा, प्रसन्न होंगे गौरीपुत्रप्रणम्य शिरसा देवं...’संकष्टी चतुर्थी’ पर गजानन की ऐसे करें पूजा, प्रसन्न होंगे गौरीपुत्र
Read more »
Sawan 2025: सावन आने से पहले घर ले आएं ये 5 चमत्कारी चीजें, महादेव के प्रसन्न होते ही बढ़ेगा धन समृद्धिSawan 2025: सावन का महीना शिवजी की पूजा के समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि इस माह में शिव पूजन से व व्रत का संकल्प करने से महादेव अति प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. आइए जानें सावन से पहले किन चीजों को खरीदना अति शुभ माना जाता है.
Read more »
Devshayani Ekadashi 2025: इस पूजा विधि से करें भगवान को प्रसन्न, जानिए देवशयनी एकादशी का महत्वDevshayani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का बहुत महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसे चातुर्मास के नाम से जाना जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है. धर्म-कर्म
Read more »
Sawan 2025: सावन में भोलेनाथ के 108 नामों के जप से होगा कल्याण, ये है तरीकासावन (Sawan 2025) का माह काफी खास होता है. इस माह भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. भगवान शिव के 108 नामों का जप करने से भक्तों का कल्याण होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं भगवान शिव के सौ नाम.
Read more »
Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार को बन रहा स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग, इस दिन ये काम करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथSawan 2025: First Somvar of Sawan on 14 July Swati Nakshtra and Sidh Yog being formed । सावन के पहले सोमवार को बन रहा स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग, इस दिन ये काम करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
Read more »
सावन शिवरात्रि पर बन रहे कई अद्भुत संयोग, मिलेगा कई गुना अधिक फल; जानें मुहूर्तSawan Shivratri 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार सावन शिवरात्रि पर हर्षण योग और भद्रावास योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
Read more »
