Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन आए सामने।
Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। Galaxy A-सीरीज़ के दोनों ही आगामी फोन तीन रियर कैमरों के साथ आ सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए60 इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल तो वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए70 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। TENAA लिस्टिंग से नए स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और डिस्प्ले साइज़ के बारे में भी पता चला है। Samsung अपने आगामी Galaxy A60 और Galaxy A70 स्मार्टफोन को अगले माह Galaxy A90 और Galaxy A40 के साथ 10 अप्रैल 2019 को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए90 के स्क्रीन साइज़ के बारे में भी जानकारी सामने आई है। टीना वेबसाइट पर सामने आई तस्वीर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए60 में इनफिनिटी ओ-डिस्प्ले पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीना लिस्टिंग में Galaxy A60 का मॉडल नंबर SM-A6060 दिखाई दे रहा है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,410 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 6.
3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.2×73.9×7.9 मिलीमीटर है।वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन इनफिनिटी-वी या इनफिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली, ऐसे में सैमसंग ब्रांड का यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश है। टीना लिस्टिंग में Galaxy A70 का मॉडल नंबर SM-A7050 दिखाई दे रहा है, यह फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,400 एमएएच की बैटरी और फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.2×76.7×7.9 मिलीमीटर है। एक बात जो दोनों ही हैंडसेट में एक सामान हैं वह यह है कि दोनों ही फोन के पिछले हिस्से में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पॉपुलर टिप्स्टर OnLeaks ने दावा किया है कि Samsung Galaxy A90 में 6.73 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 25 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की भी उम्मीद है। हाल ही में सैमसंग वेबसाइट ने इस बात से पर्दा उठाया था कि गैलेक्सी 90 में नॉचलेस डिस्प्ले होगा। Samsung अगले महीने 10 अप्रैल को प्रेस इवेंट का आयोजन करने वाली है जहां गैलेक्सी ए90 और गैलेक्सी ए40 को लॉन्च किया जाना है। उम्मीद है कि इवेंट के दौरान सैमसंग Galaxy A60 और Galaxy A70 फोन से भी पर्दा उठा सकती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी से है लैसSamsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत नए Galaxy A20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।
Read more »
भारत में लॉन्च हुआ Redmi Go, कीमत 4,499 रुपयेRedmi Go India Launch: Xiaomi का Redmi Go भारत में लॉन्च. इसमें Android Go दिया गया है और ये एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इसकी बैटरी पावरफुल है.
Read more »
Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले की मिली झलकSamsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।
Read more »
धांसू कैमरा और दमदार बैटरी के लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy A20, जानें कीमत– News18 हिंदीबढ़ते स्मार्टफोन क्रेज को ध्यान में रखते हुए कंपनियां आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में एक बार फिर साउथ कोरिया की इलेक्ट्रोनिक सैमसंग ने रूस में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A20 लॉन्च कर दिया है. हालांकि, भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल आइए जानते हैं क्या है इसमें खास...
Read more »
हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और पेरिस सबसे महंगे; बेंगलुरू, चेन्नई और दिल्ली सबसे सस्ते शहरों में शामिलThree cities have been jointly named as the world\'s most expensive in 2019 | दुनिया के 133 शहरों के दामों का तुलनात्मक अध्ययन, वेनेजुएला का कराकास सबसे सस्ता पेरिस में महिलाओं की कटिंग का खर्च 8,238 रुपए, बेंगलुरू में सिर्फ 1010 रुपए न्यूयॉर्क में एक किलो ब्रेड के पैकेट की कीमत 575 रुपए, बेंगलुरू में सिर्फ 84 रुपए
Read more »
Samsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A8+ (2018) को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
अयोध्या विवाद: दोनों पक्षकार इस तरह से होली मनाते आए नजर– News18 हिंदीश्री रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास के आश्रम मे आयोजित होली के कार्यक्रम मे बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी और हिन्दू पक्षकार महंत धर्म दास ने अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली.
Read more »
Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »
Samsung Galaxy A90 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और नॉचलेस डिस्प्ले से लैसSamsung Galaxy A90 स्मार्टफोन नॉचलेस डिस्प्ले से लैस हो सकता है। जानें इसके बारे में।
Read more »
महाभारत, महागठबंधन और नरेंद्र मोदी, क्या होगी भारत की दशा और दिशा?जब महाभारत का युद्ध प्रारंभ हुआ तो यह स्पष्ट कर दिया गया था कि कौन किसकी तरफ होगा। या तो युद्ध लड़ना है या नहीं लड़ना है। लड़ना है तो या तो कौरवों की तरफ रहना है या पांडवों की तरफ। तीसरे विकल्प का कोई अस्तित्व नहीं था। इस युद्ध में कई ऐसे लोग थे जिन्होंने दल बदले और कई ऐसे भी थे जो अपनों के होकर भी अपनों के खिलाफ अपनों के साथ रहकर ही विश्वासघात कर गए। जो लोग तटस्थ थे उनका नाम इतिहास में नहीं रहा। ऐसे लोग कभी इतिहास रच भी नहीं पाते हैं।
Read more »
