Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।
Samsung Galaxy A40 के रेंडर लीक हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए40 की लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में पता चलता है। Galaxy A40 स्मार्टफोन को 10 अप्रैल 2019 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी ए40 कंपनी की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ का हिस्सा होगा। Samsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 को लॉन्च किया जा चुका है। गैलेक्सी ए40 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। जर्मन वेबसाइट WinFuture.
de ने तस्वीरों को पब्लिश किया है। कथित लीक रेंडर को देखने से पता चलता है कि फोन के फ्रंट पैनल पर इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है। फोन के निचले हिस्से का बॉर्डर थोड़ा मोटा है। Galaxy A40 के पिछले हिस्से में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रोफोन है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाहिनी तरफ दिए गए हैं। Samsung Galaxy A40 में 5.7 इंच की स्क्रीन, एक्सीनॉस 7885 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, कोरल और व्हाइट रंग में मिलेगा। Galaxy A40 स्मार्टफोन अन्य गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन की तरह एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आ सकता है। रिपोर्ट में लिखा है कि यूरोप में Samsung Galaxy A40 की कीमत 250 यूरो हो सकती है। कंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी तो नहीं दी कि अगले महीने कौन-कौन से हैंडसेट से पर्दा उठेगा लेकिन उम्मीद है कि Galaxy A40 के साथ Galaxy A90, Galaxy A60 और Galaxy A70 को भी लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर Galaxy A40 की मौज़ूदगी की पुष्टि की गई थी। केवल इतना ही नहीं, Samsung Galaxy A40 की झलक यूरोप सपोर्ट पेज पर भी मिली थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy A90 हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टSamsung Galaxy A90 को कंपनी की यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Read more »
Samsung Galaxy A70 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरेSamsung Galaxy A70 के कथित केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं।
Read more »
Honor 10i की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीकHonor 10i स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Read more »
केंद्र ने कहा- राफेल के दस्तावेज लीक होने से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ीCentre files affidavit in Supreme Court in connection with the Rafale fighter jet case | राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी होने के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया केंद्र ने कहा- यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी, प्रशांत भूषण संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में दोषी
Read more »
Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
Samsung Galaxy A50 के लिए अपडेट ज़ारी, कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतरSamsung Galaxy A50 को भारत में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। अभी कुछ दिन पहले ही Samsung ने मार्केट में Galaxy A50 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की थी।
Read more »
Samsung Galaxy A7 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A7 (2018) को एंड्रॉयड 9.0 पाई का स्टेबल अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
MG Motor की पहली SUV की तस्वीरें लीक, देखें कब होगी लॉन्च- Amarujalaखबरों की मानें तो इस एसयूवी में अब तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।एमजी हेक्टर दो सनरूफ विकल्पों के साथ
Read more »
