भारत की आजादी के वर्षों बाद इस बार ऐसा चुनाव आया है जिसे महाभारत के युद्ध से कम नहीं माना जा रहा है LokSabhaElection2019 LokSabhaElections2019 INCIndia BJP4India
भारत की आजादी के वर्षों बाद इस बार ऐसा चुनाव आया है जिसे महाभारत के युद्ध से कम नहीं माना जा रहा है। इससे पहले 2014 का लोकसभा चुनाव भी ऐसा ही युद्ध था जबकि नारा दिया गया था- अपकी बार मोदी सरकार। इन सभी से पहले जेपी के समय पर भी एक चुनाव ऐसा भी हुआ था जबकि राष्ट्रकवि दिनकर की कविता की पंक्ति नारा बन गई थी- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है' कि जनता आती है।' इस बार के चुनाव में भी कई तरह के नारे है- मैं हूं चौकीदार, मोदी है तो मुमकिन है। वर्तमान का चुनाव दो मायने में महत्वपूर्ण है पहला यह कि पहली बार यह एक स्पष्ट विचारधारा की लड़ाई है। दूसरा यह कि यह चुनाव ही तय करेगी कि भारत का भविष्य क्या होगा। जनता ने मोदी से पहले का 10 साल का कांग्रेस का शासन देखा है। वह कैसा था यह भी जानते हैं और उन्होंने नरेंद्र मोदी का पांच साल का शासन भी देखा है। अब जनता को तय करना है कि वह 10 साल वाला शासन सही था या कि नरेंद्र मोदी वाला पांच साल का शासन सही है। हालांकि यह पहली बार हुआ है कि भारत में स्पष्ट रूप से राजनीति में दो धाराएं निर्मित हो गई है। दूसरी धारा में कई तरह की धाराएं इसलिए मिल गई क्योंकि उन्हें एक ऐसी विचारधारा से लड़ना है जो कि उनकी दृष्टि में तानाशाही और साम्प्रदायिक है। आजादी के बाद से ही वाम एवं धर्मनिरपेक्ष दलों का उनके विपरित विचारधारा के लोगों को दक्षिणपंथी, सांप्रदायिक और कट्टर हिन्दुत्ववादी विचारधारा का मानकर, प्रचारित कर उन्हें सत्ता से दूर रखने का भरकस प्रयास चलता रहा। अंतत: उस विचारधारा ने पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सेमीफाइनल और फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फाइनल खेलकर पूर्ण बहुमत से सत्ता के सिंहासन पर कब्जा कर लिया। नरेंद्र मोदी जो कि विपक्ष की नजरों में सबसे ज्यादा अस्विकार व्यक्ति थे उनका सत्ता के शीर्ष पर विराजमान हो जाना और वह भी पूर्ण बहुमत से यह सचमुच ही एक घोर आश्चर्य वाली बात थी। उस वक्त भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के भीतर भी नरेंद्र मोदी को लेकर कोई एक राय नहीं थी। मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के चलते एनडीए से सबसे पहले नीतीश कुमार ने खिलाफत की और वे एनडीए से दूर चले गए। फिर भी तमाम रुकावटों को पार कर एक ऐसा व्यक्ति सत्ता के शीर्ष पर बैठ गया जिसे की दक्षिणपंथ का सबसे मुखर चेहरा माना जाता था। यह भारतीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत थी।.
..इसके बाद शुरू हुई एक नई महाभारत। यह वह दौर था जब अन्ना हजारे का जेपी की तरह रामलीला मैदान में आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को जन्म दिया। ठीक उसी तरह जिस तरह की जेपी के आंदोलन से जनता दल, समाजवादी पार्टी का जन्म हुआ था। तब मोरारजी देसाई, चौथरी चरण सिंह, मुलायम, वीपी सिंह, देवेगौड़ा, चंद्रशेखर, लालू यादव, नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडीस जैसे नेताओं का जन्म हुआ था। लेकिन सत्ता का नशा क्रांति पर काबिज हो गया जिसकी वजह से समाजवादी कुनबा धीरे-धीरे जातीय गोलबंदी की सियासत और वंशवादी गुटों में तब्दील होता चला गया और अंत में बिखर कर कई पार्टियों में बदल गया। यही हाल आम आदमी पार्टी के साथ भी हुआ। क्रांति का नशा राजनीति में बदल गया और मूल उद्देश्य एवं राष्ट्रवादी बाते ताक में रख दी गई। हालांकि इन सभी से दूर एक पार्टी ऐसी थी जिसका जन्म किसी आंदोलन नहीं बल्की विचारधारा के बल पर हुआ था और वह पार्टी थी जनसंघ, जिसका बाद में नाम भारतीय जनता पार्टी पड़ा। ऐसा कहते हैं कि समाजवादी कुनबा तो कहने का ही समाजवादी रहा। लोहिया और जेपी के आदर्शों को छोड़कर यह कुनबा सत्ता की राह पर चला पड़ा। लेकिन नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से ही सभी को अपनी अपनी विचारधाराएं याद आने लगी। मोदी के सत्ता में आने के बाद विचारधाराएं स्पष्ट ही नहीं होने लगी बल्कि समूचा विपक्ष एकजुट होते हुए पहली बार नजर आया। जिस तरह लड़ाई के पूर्व तोड़फोड़, रणनीति, षड़यंत्र और दुष्प्रचार चलते हैं। ठीक उसी तरह की हलचलें तेज हो गई। बयानवीरों के बयान और फर्जी वीडियो, आडियो के दम पर जनता को भरमाया जाने लगा। इसके अलवा महाभारत की तरह ही युद्ध शुरू होने के पहले ही दल बदले जाने लगे। अपने ही दल में रहकर विश्वासघात किया जाने लगा। विभिषण, शल्य, युयुत्स और कई लोग तो जयचंद की भूमिका में भी उभर कर सामने आ गए। जो छुपे हुए थे वे फिर अब खुलकर सामने आने लगे और मुखर होकर समर्थन या विरोध करने लगे हैं। यह अच्छा भी है कि रण से पहले यह स्पष्ट हो ही जाना चाहिए कि कौन किधर है। सचमुच ही यह दौर ऐसा ही है जबकि महागठबंधन बनने लगा है, लेकिन यह महागठबंधन भी उसी तरह का है जैसा कि कौरव या पांडवों का अलग-अलग महागठबंधन था। नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का भी गठबंधन है लेकिन विपक्ष के गठबंधन को इस मायने में बहुत ही आश्चर्य में डालने वाला माना जाएगा क्योंकि उसमें कई कट्टर दुश्मन भी अब नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए एक हो गए हैं। हमने तीसरे मोर्चों वाला काल भी देखा है जो कि कुछ लोगों की नजर में देश के इतिहास का सबसे बुरा काल माना जाता है। देश को तीसरे मोर्चे या तटस्थ लोगों की जरूरत नहीं है। देश को जरूरत है स्पष्ट विचारधारा और पूर्ण बहुमत से बैठी सरकार की। ऐसी ही सरकार निर्णय लेने की क्षमता रखती है। हालांकि महाभारत के संदर्भ में देखें तो कई दल और नेताओं ने गठबंधन और दल बदले हैं। एक ओर नीतीश कुमार पुन: एनडीए में लौट आए जिसके चलते समूचे विपक्ष में हड़कंप मच गया। नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस बार के लोकसभा चुनाव भी 2014 के लोकसभा चुनाव से कम नहीं है। कहना चाहिए कि यही असली महाभारत का चुनाव है। महागठबंधन के 22-23 दलों में लगभग 100 प्रमुख नेता हैं जो कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट हुए हैं। ऐसे भी नेता हैं जिन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ रहकर ही उनकी ही आलोचना की है। ऐसे भी कई देता है जो कांग्रेस में रहकर ही कांग्रेस का विरोध करते रहे हैं। हालांकि महागठबंधन भी अजीब तरह का बना है क्योंकि यह सभी दल भाजपा को रोकने के लिए निकले हैं लेकिन आपस में भी एक दूसरे को रोकने में लगे हैं। जैसे कि महाभारत में शल्य तो पांडवों के मामा थे लेकिन उन्होंने कौरवों की ओर से लड़ाई-लड़ते हुए पांडवों को ही फायदा पहुंचाया था। इसी तरह महागठबंध में शामिल ऐसे कई दल या नेता है जोकि अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को ही फायदा पहुंचाएंगे। यह ना समझे कि यहां महागठबंधन को कौरव दल माना जा रहा है। दरअसल, भाजपा और उसके गठबंधन में भी कमोबेश यही स्थिति है। उस दल में भी शल्य मौजूद है। एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बसपा और सपा जब एक हुए तो जनता ही नहीं सभी राजनीतिक दलों के लिए आश्चर्य वाली बात थी। ममता बनर्जी को जभी भाजपा के साथ थी वह अब भाजपा की सबसे कट्टर दुश्मन मानी जाती है। अब यह भी अजीब है कि महागठबंधन में शामिल मायावती भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी रोकना चाहती है। कांग्रेस का सोचना है कि यह हम मायावती या ममता की शरण में चले गए तो बचा-खुचा जनाधार भी यूपी से जाता रहेगा। जैसे उधर लेफ्ट भी कांग्रेस से गठबंधन करके भाजपा के साथ ही उस तृणमूल कांग्रेस को भी रोकना चाहता है जो कि भाजपा के विरुद्ध बने अनधिकृत महागठबंधन में शामिल है। दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा के अलावा उस आम आदमी पार्टी को भी रोकना चाहती है जोकि मोदी के खिलाफ महागठबंधन में शामिल है। यह बहुत ही अजीब और रोचक है कि एक बड़े महाभारत के भीतर ही छुपी कई छोटी-छोटी महाभारत भी है। हालांकि रणनीतिकार कहते हैं कि नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए हर राज्य में अलग अलग रणनीति पर काम करना होगा। इसीलिए महागठबंधन उत्तर प्रदेश में अलग है और बिहार में अलग। यदि उत्तर प्रदेश या बंगाल में कांग्रेस बढ़त लेती है तो महागठंबन को नुकसान होगा। उसी तरह मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्य दल है इसीलिए वहां गठबंधन की राजनीति अलग है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सपा और बसपा ने कांग्रेस को समर्थन दे रखा है। महागठंबधन की सफलता इसी में है कि वे हर राज्य के लिए अलग रणनीति पर विचार करें। दूसरी ओर कई पार्टियां ऐसी है जो कि न कांग्रेस के साथ है और न बीजेपी के साथ। जैसे नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, चंद्रशेखर राव की टीआरएस आदि। यह उसी तरह है जैसा कि महाभारत युद्ध में विदर्भ, शाल्व, चीन, लौहित्य, शोणित, नेपा, कोंकण, कर्नाटक, केरल, आन्ध्र, द्रविड़ आदि ने हिस्सा नहीं लेकर तटस्थ रहे। यह भी रोचक है कि महाभारत के युद्ध में शल्य कौरवों की ओर से नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन उन्होंने दुर्योधन को वचन दे दिया था इसलिए मजबूरी में वे शर्त के साथ लड़े थे। शर्त यह थी कि में शरीर से तुम्हारे साथ ही रहूंगा लेकिन मेरी वाणी स्वतंत्र है। वर्तमान में ऐसे कई नेता है जो अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलकर पार्टी को हतोत्साहित करते रहते हैं। शल्य कर्ण के रथी थे और वे पूरे समय अर्जुन की तारीफ करके कर्ण को हतोत्साहित करते रहते थे। ऐसी ही कुछ दल और नेता भी है। युयुत्सु तो कौरवों की ओर से थे। वे कौरवों के भाई थे लेकिन उन्होंने चीरहरण के समय कौरवों का विरोध कर पांडवों का साथ दिया था। बाद में जब युद्ध हुआ तो वह ऐन युद्ध के समय युधिष्ठिर के समझाने पर पांडवों के दल में शामिल हो गए थे। इसी तरह ऐसे कई दल है जो चुनाव के पहले एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में चले गए जैसे चंद्रबाबू नायडू। दूसरी ओर ऐसे भी कई दल हैं जो यूपीए या महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए जैसे दिवंगत जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके। नीतीश कुमार की पार्टी को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। हालांकि ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होंने अपने ही पक्ष को नुकसान पहुंचाया और वे अंत में दल छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो गए। ऐेसे में एक प्रसिद्ध क्रिकेटर और एक अभिनेता का नाम लोग लेते हैं। इस तरह के बहुत से नेता हैं जो यूपीए छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए। ऐसे भी कई दल है जो कि चुनाव के बाद जो मजबूत होता या जो सरकार बनाने में सक्षम होता है उसे अपना कुछ सौदेबाजी या शर्तों के साथ समर्थन दे देते हैं। भारत में इस बार जो चुनाव हो रहे हैं वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह विचारधारा की लड़ाई है। यह चुनाव तय करेगा कि क्या भारत बदलकर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा या कि वह गठंबधन की राजनीति में उलझकर फिर से राजनीति का शिकार हो जाएगा। अब देखना होगा कि इस चुनावी महाभारत में महागठंधन और नरेंद्र मोदी के बीच जो युद्ध चल रहा है उनमें से कौन जीतता है। जो जीतेगा वही पांडव, पोरस या चंद्रगुप्त कहलाएगा। हालांकि जीत किसी की भी हो लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए की इस बार भारत बदलेगा, जीतेगा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मनोहर पर्रिकर बहुत बीमार हैं, बचने की कोई संभावना नहीं हैः गोवा बीजेपी विधायक– News18 हिंदीगोवा के बीजेपी विधायक और डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने शनिवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं लेकिन उनके बचने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा, 'गोवा में नेतृत्व नहीं बदलेगा. जब तक पर्रिकर हैं वही गोवा के मुख्यमंत्री रहेंगे और किसी ने उनकी जगह लेने की मांग नहीं की है. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वह ठीक हो जाएं लेकिन इसकी कोई संभावना नहीं है. यदि उन्हें कुछ हो जाता है तो अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा.'
Read more »
फ्रंटफुट पर खेल रही कांग्रेस बनी RJD का सिरदर्द, महागठबंधन पर संकटबिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन उलझ गया है. सीटों की संख्या को लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियां आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. कांग्रेस 11 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है और आरजेडी उसे 8 सीट से ज्यादा देना नहीं चाहती है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को आरएलएसपी से अधिक सीटें चाहिए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए महागठबंधन के दलों के पास क्या विकल्प है....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
अनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीMard Ko Dard Nahi Hota Movie Review: 21 मार्च को होली के खास अवसर पर रिलीज होने वाली है। RSVP की खास पेशकश ये फिल्म काफी अलग और हटकर है। पिछले काफी वक्त से RSVP कई ऐसी फिल्में लाया है जो अपने आप में प्रयोगजनक है।
Read more »
आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »
