शरद पवार, मायावती का चुनाव नहीं लड़ना, एनडीए की जीत का है संकेत- सामना में बोली शिव सेना
शरद पवार, मायावती का चुनाव नहीं लड़ना, एनडीए की जीत का है संकेत- सामना में बोली शिव सेना भाषा March 22, 2019 5:10 PM शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे फोटो सोर्सः इंडियन एक्सप्रेस पार्टी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का खेल बिगाड़ देंगी क्योंकि कांग्रेस और मायावती का वोट बैंक एक ही है। राजग के घटक दल शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा कि पवार और मायावती का चुनाव ना लड़ना इस बात का संकेत है कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में जीतकर लौटने का रास्ता साफ है। संपादकीय में कहा गया है, ‘‘शरद पवार के साथ मायावती ने भी लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हैं।’’ मायावती का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि वह देशभर में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने खुद चुनाव ना लड़ने का फैसला किया। संपादकीय में कहा गया है कि बसपा की मौजूदगी केवल उत्तर प्रदेश में है और चुनाव ना लड़ने के फैसले का मतलब है कि वह चुनाव लड़ने से भाग रही हैं। ‘सामना’ में दावा किया गया कि पवार ने भी माढा लोकसभा सीट से इसी तरह भगाने का रास्ता चुना। राकांपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि पवार पूरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपने परिवार और पार्टी सदस्य को एकजुट नहीं कर सके। शिवसेना ने व्यंग्यपूर्ण ढंग से कहा, ‘‘रंजीतंिसह मोहिते पाटिल का राकांपा छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का फैसला पवार के लिए बड़ा झटका है।’’ प्रियंका गांधी वाड्रा पर पार्टी ने कहा, ‘‘साल 2004 में दलित और यादवों ने मोदी के लिए भारी संख्या में वोट दिया था और मायावती का एक भी उम्मीदवार जीत नहीं सका। यह डर उन्हें आज भी सताता है। प्रियंका की ‘पर्यटन’ यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और मायावती को डर है कि वह जहां से भी लड़ने का फैसला करेंगी वहां कांग्रेस नेता उनका खेल बिगाड़ देंगी।’’ संपादकीय में दावा किया गया है कि मायावती को सबसे ज्यादा डर कांग्रेस से है ना कि भाजपा से और यही कारण है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। शिवसेना ने कहा, ‘‘ना शरद पवार और ना ही मायावती चुनाव लड़ रही हैं। अत: प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे दो लोग अब दावेदार नहीं रहे। इससे राजग की ताकत साबित होती है।’’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
शरद पवार, मायावती का चुनाव नहीं लड़ना, एनडीए की जीत का है संकेत- सामना में बोली शिव सेना भाषा March 22, 2019 5:10 PM शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे फोटो सोर्सः इंडियन एक्सप्रेस पार्टी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का खेल बिगाड़ देंगी क्योंकि कांग्रेस और मायावती का वोट बैंक एक ही है। राजग के घटक दल शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा कि पवार और मायावती का चुनाव ना लड़ना इस बात का संकेत है कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में जीतकर लौटने का रास्ता साफ है। संपादकीय में कहा गया है, ‘‘शरद पवार के साथ मायावती ने भी लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हैं।’’ मायावती का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि वह देशभर में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने खुद चुनाव ना लड़ने का फैसला किया। संपादकीय में कहा गया है कि बसपा की मौजूदगी केवल उत्तर प्रदेश में है और चुनाव ना लड़ने के फैसले का मतलब है कि वह चुनाव लड़ने से भाग रही हैं। ‘सामना’ में दावा किया गया कि पवार ने भी माढा लोकसभा सीट से इसी तरह भगाने का रास्ता चुना। राकांपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि पवार पूरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अपने परिवार और पार्टी सदस्य को एकजुट नहीं कर सके। शिवसेना ने व्यंग्यपूर्ण ढंग से कहा, ‘‘रंजीतंिसह मोहिते पाटिल का राकांपा छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का फैसला पवार के लिए बड़ा झटका है।’’ प्रियंका गांधी वाड्रा पर पार्टी ने कहा, ‘‘साल 2004 में दलित और यादवों ने मोदी के लिए भारी संख्या में वोट दिया था और मायावती का एक भी उम्मीदवार जीत नहीं सका। यह डर उन्हें आज भी सताता है। प्रियंका की ‘पर्यटन’ यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और मायावती को डर है कि वह जहां से भी लड़ने का फैसला करेंगी वहां कांग्रेस नेता उनका खेल बिगाड़ देंगी।’’ संपादकीय में दावा किया गया है कि मायावती को सबसे ज्यादा डर कांग्रेस से है ना कि भाजपा से और यही कारण है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। शिवसेना ने कहा, ‘‘ना शरद पवार और ना ही मायावती चुनाव लड़ रही हैं। अत: प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे दो लोग अब दावेदार नहीं रहे। इससे राजग की ताकत साबित होती है।’’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एनसीपी की दूसरी लिस्ट में 5 नाम, शरद पवार के पोते पार्थ को मावल से टिकटएनसीपी ने बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को चुनावी समर में उतारा है.
Read more »
शरद पवार: जबरदस्त खिलाड़ी, चाहे वह खेल हो, राजनीति या फिर कॉन्ट्रोवर्सीशरद पवार, भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने राज्य की राजनीति जितने दबंग तरीके से की, उससे ज्यादा केंद्र की राजनीति में भी पकड़ बनाई.
Read more »
मायावती का हमला, 'कांग्रेस सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, हमारा कोई गठबंधन नहीं'- Amarujalaमायावती का हमला, 'कांग्रेस सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, हमारा कोई गठबंधन नहीं' LokSabhaElections2019 UttarPradesh mayawati Mayawati INCIndia
Read more »
Lok sabha elections 2019 : शरद पवार के लिए बुरी खबर, करीबी नेता थामेंगे BJP का दामनलोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) से पहले एनसीपी सांंसद सदस प्रमोद सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaदिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब हर गुजरते दिन के साथ आगे खिसकता जा रहा है। अब एनसीपी
Read more »
सपा-बसपा गठबंधन का लोगो जारी, साइकिल का सा+हाथी का थी=साथीसपा के चुनाव निशान साइकिल से सा और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से थी लेकर 'साथी' बनाया है. इसके साथ ही नारा दिया है कि महागठबंधन से महापरिवर्तन. यही नहीं, सपा के साइकिल के पहिए और बसपा के हाथी सूंड को जोड़कर नया लोगो रचा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: आप से गठबंधन के लिए कांग्रेस पर दबाव, शरद पवार बने मध्यस्थ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन पर स्थिति साफ होती नहीं दिख रही। अब एनसीपी नेता शरद पवार मध्यस्थ बने हैं। इससे कांग्रेस पार्टी पर गठबंधन के लिए दवाब बन रहा है।
Read more »
शिवसेना का 'सामना' में दावा, एनडीए की जीत के संकेत से मायावती और पवार ने छोड़ा चुनावी मैदान- Amarujalaशिवसेना ने ये भी कहा कि मायावती को सबसे ज्यादा डर कांग्रेस से है, यही वजह है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ रहीं Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »
शरद पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहीं बेटी सुप्रिया सुलेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. सुप्रिया सुले को एक बार फिर बारामती सीट से टिकट दिया गया है जहां से वह वर्तमान में सांसद हैं. सुले पिछले दो बार से यहां की सांसद हैं. बारामती, पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. आइये जानते हैं लोकसभा चुनाव 2019 के रणक्षेत्र में उतरीं सुप्रिया सुले के बारे में.
Read more »
राजनीति के पेचीदे पिच पर उतरे गौतम गंभीर, बड़े मैचों में रहा है उम्दा प्रदर्शनआठ साल पहले वानखेड़े स्टेडियम पर विश्व कप फाइनल में खेली गई 97 रन की पारी हो या 2007 में पहले टी20 विश्व कप फाइनल में 54 गेंद में बनाये 75 रन हों, गौतम गंभीर हमेशा ही बड़े मैचों के खिलाड़ी रहे हैं लेकिन अब राजनीति की पेचीदा पिच पर उनके हुनर की असली आजमाइश होगी ।
Read more »
