Samsung Galaxy M30 को मंगलवार को फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम30 की दूसरी सेल है जो दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
पिछली सेल की तरह सैमसंग का यह हैंडसेट Amazon India और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर उपलब्ध होगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, सुपर एमोलेड स्क्रीन और इनफिनिटी यू डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी, जिसकी पहली सेल बुधवार को आयोजित होगी। Samsung Galaxy M30 की दूसरी सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी। उम्मीद है कि आज की सेल में भी कंपनी इस फोन को लिमिटेड संख्या में उपलब्ध कराएगी। Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमतSamsung Galaxy M30, कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे महंगा फोन है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, जियो डबल डेटा ऑफर और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचरडुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.
1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
होली पर Indigo का धमाका सेल, 899 में करें हवाई यात्रा, कैशबैक अलग सेहोली पर IndiGo6E का धमाका सेल, 899 में करें हवाई यात्रा, कैशबैक अलग से
Read more »
भारत में Redmi Note 7 की पहली सेल आज, यहां से खरीदेंRedmi Note 7 Sale शाओमी के नए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन की भारत में आज पहली सेल है. यहां जानें किन प्लेटफॉर्म्स पर होगी बिक्री.
Read more »
Redmi Note 7 की पहली सेल आज, Jio दे रहा डबल डेटा और 2400 रुपये का कैशबैक– News18 हिंदीRedmi Note 7 first sale today 6 march on Flipkart avail jio offers double data on recharge get discounts, Redmi Note 7 की पहली सेल आज, Jio दे रहा डबल डेटा और 2400 रुपये का कैशबैक
Read more »
Samsung Galaxy M30 की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे मेंSamsung ने करीब हफ्ते भर पहले ही अपनी गैलेक्सी एम परिवार का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 को पेश किया था। अब गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम30 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी।
Read more »
Redmi Note 7 की पहली सेल 'सुपरहिट', अगली सेल 13 मार्च कोXiaomi ने गुरुवार को जानकारी दी कि Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होगी। कंपनी का दावा है कि पहली सेल में 2 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बिके। याद रहे कि सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित हुई थी।
Read more »
Samsung Galaxy M30 की अगली सेल 12 मार्च कोSamsung Galaxy M30 की दूसरी सेल 12 मार्च को आयोजित होगी। गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी एम40 की पहली सेल आयोजित हुई थी। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है।
Read more »
Honor और Redmi की सेल, मिल रही 7000 रुपए तक की छूटRedmi 6 Pro के 3GB और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 8,999 रुपए में दिया जा रहा है। Honor 8C पर 3,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसे 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Read more »
रीयलमी 3 और सैमसंग M20, M30 को यहां से खरीदें डिस्काउंट परतीनों ही स्मार्टफोन्स की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। तीनों फोन्स पर बैंक के ऑफर दिए जा रहे हैं। फोन्स की ऑनलाइन पेमेंट करने पर तुरंत डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
Read more »
