SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा: याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव ...

Supreme Court News

SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा: याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव ...
SIRElection Commission (ECI)SIR Process
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Special Intensive Revision (SIR) Voter List Supreme Court Hearing Update; सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव आयोग (ECI) को SIR प्रक्रिया में सभी राज्यों में नियमों का सही ढंग से पालन करना...

याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगेसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग को SIR प्रक्रिया में सभी राज्यों में नियमों का सही ढंग से पालन करना चाहिए। तमिलनाडु में जिन लोगों का नाम स्पेलिंग एरर के चलते काटा गया है। उनकी लिस्ट ग्राम पंचायत भवन, सब-डिवीजन के तालुका ऑफिस और शहरी इलाकों के वार्ड ऑफिस में लगाई जाए। उधर याचिकाकर्ता की तरफ से पेश एडवोकेट प्रशांत भूषण ने दलील दी कि नई वोटर लिस्ट बनाने की कोशिश में महिलाओं के नाम कट रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। गरीब और कमजोर लोगों पर बोझ डाला गया। वोटर को खुद फॉर्म भरने की जिम्मेदारी दी गई है। जो अनपढ़ हैं या प्रवासी हैं वो फॅार्म नहीं भर पा रहे हैं। चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता है। चुनाव अधिकारी यह कैसे तय कर सकता है कि कोई नागरिक है या नहीं? वे कोई अदालत नहीं है। अगर विवाद हो तो जिरह का मौका मिलना चाहिए।हम भारत के चुनाव आयोग से उम्मीद करते हैं कि वह उन सभी राज्यों में इन प्रक्रियात्मक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा जहां SIR प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट अब विभिन्न राज्यों में SIR को दी गई चुनौती पर सुनवाई कर रहा है।इससे महिला वोटरों की संख्या में काफी कमी आई है क्योंकि ECI शुरू से वोटर लिस्ट बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा पहले के SIR में भी कभी नहीं किया गया।जब आप वोटर पर फॉर्म भरने का बोझ डालते हैं, तो जो लोग कमजोर हैं और हमारे भारतीय समाज में महिलाएं कमजोर हैं, इसलिए उनमें से कई लोग फॉर्म नहीं भर पाते हैं। प्रवासी मजदूर जो कुछ समय के लिए काम के लिए पलायन करते हैं और वापस आ जाते हैं, वे लोग भी फॉर्म नहीं भर पाते हैं।यूपी के एक निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर, जहां उन्होंने नई लिस्ट बनाने के विस्तृत कारण दर्ज किए, ऐसा इस देश के इतिहास में कभी नहीं किया गया।यह बहुत जल्दबाजी में किया गया है। दूसरा, ECI का तर्क है कि संविधान का अनुच्छेद 324 हमें किसी भी तरह से काम करने की पूरी छूट देता है। वे कहते हैं कि हम संसद द्वारा बनाए गए किसी भी कानून से बंधे नहीं हैं, किसी भी नियम से, अपने खुद के मैनुअल से बंधे नहीं हैं और हम जो चाहें कर सकते हैं, इस तर्क को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कोई भी अथॉरिटी मनमाने ढंग से काम नहीं कर सकती।और नागरिकता का मुद्दा, ERO नागरिकता कैसे तय करेगा? जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट को छोड़कर अन्य दस्तावेज नागरिकता का कोई सबूत नहीं हैं। तो अगर किसी के पास जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट नहीं है तो ERO कैसे तय करेगा?भूषण: अगला सवाल पारदर्शिता पर भी है। सभी चरणों में वोटर लिस्ट उपलब्ध होनी चाहिए, ओरिजिनल वोटर लिस्ट, ड्राफ्ट रोल, हटाए गए लोगों के नाम, उन्हें क्यों हटाया गया, इसके कारण। उनके अपने मैनुअल में यह दिया गया है कि ECI को अपनी वेबसाइट पर नाम जोड़ने, नाम हटाने के हर आवेदन और कमीशन द्वारा रोज़ाना पास किए गए हर आदेश को डालना होगा। वे इसे वेबसाइट पर क्यों नहीं डाल रहे?नागरिकता अधिकारों का एक छाता है जिससे कई अधिकार निकलते हैं जिसमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है। अलग-अलग एजेंसियों को उस प्रक्रिया के हिस्से के रूप में नागरिकता की पहचान करनी होती है। ECI को भी इस संबंध में जरूरत होती है क्योंकि व्यक्ति का भारत का नागरिक होना जरूरी है।कृपया नागरिकता अधिनियम की धारा 14 देखें। केंद्र सरकार भारत के हर नागरिक को अनिवार्य रूप से रजिस्टर कर सकती है और उसे राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी कर सकती है।अनिवार्य रजिस्ट्रेशन में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया वैसी होगी जैसा निर्धारित किया जा सकता है। इसलिए यदि ऐसी कोई एक्सरसाइज की जाती है तो केंद्र सरकार इस धारा के तहत नियम बनाएगी।इस पर चुनाव आयोग की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने कहा- वोटर लिस्ट की जांच करना न्यायसंगत और सही है। कोर्ट को इस प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर देना चाहिए। द्विवेदी ने आगे कहा कि कुछ NGO और नेताओं के कहने पर हर मामले की जांच नहीं हो सकती। बिहार में जिन 66 लाख लोगों के नाम हटे हैं, उनमें से किसी ने कोर्ट में शिकायत नहीं की। आजकल ECI को गाली देकर चुनाव जीतना फैशन बन गया है।सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची में संशोधन के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होते। कोर्ट ने कहा ‘कोई भी शक्ति अनियंत्रित नहीं हो सकती।’चुनाव आयोग ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया में जिनके नाम कटे हैं, अभी तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे किसी एक मामले के तथ्यों को उठाकर उन्हें किसी दूसरे राज्य की SIR प्रक्रिया पर लागू करना गलत होगा, क्योंकि हर जगह प्रक्रिया अलग रही है।सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के 1.

25 करोड़ वोटर्स को अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए एक और मौका दिया। कहा कि वे 10 दिन में अपने डॉक्यूमेंट्स चुनाव आयोग को पेश करें। कोर्ट ने कहा चुनाव आयोग गड़बड़ी वाली वोटर लिस्ट ग्राम पंचायत भवन, ब्लॉक कार्यालय और वार्ड कार्यालय में सार्वजनिक तौर पर लगाए, ताकि लोगों को पता चल सके।चुनाव आयोग ने SC में कहा था- SIR के तहत आयोग सिर्फ यह तय करता है कि कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में रहने के योग्य है या नहीं। इससे सिर्फ नागरिकता वेरिफाई की जाती है। SIR से किसी का डिपोर्टेशन नहीं होता, क्योंकि देश से बाहर निकालने का अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास है।चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसे वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेसिव रिविजन कराने का पूरा अधिकार है। आयोग ने यह भी बताया कि उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि कोई भी विदेशी नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल न हो। आयोग की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने कहा कि संविधान के अनुसार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और जज जैसे सभी प्रमुख पदों पर नियुक्ति के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य शर्त है।सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को SIR के खिलाफ दायर तमिलनाडु, बंगाल और केरल की याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा- SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दल जानबूझकर डर का माहौल बना रही हैं।चुनाव आयुक्तों को आजीवन सुरक्षा, SC का केंद्र को नोटिस:कहा- छूट संविधान की भावना के खिलाफ हो सकती है, न्यायिक जांच की जरूरत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को उनके आधिकारिक कामों के लिए आजीवन कानूनी इम्युनिटी देने वाला प्रावधान संविधान की भावना के खिलाफ हो सकता है। लॉ ट्रेंड के मुताबिक, कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी की ठाणे में अंतिम विदाई, कैप्टन सुमित कपूर का शव दिल्ली पहुंचावेस्टर्न डिस्टरबेंस कल एक्टिव होगा, 3 फरवरी तक बरसेंगे बादल, 8 शहरों में माइनस में तापमानदौसा में घना कोहरा, ठंड का असर जारीचित्तौड़गढ़ में आसमान में बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दीसीकर में कड़ाके की ठंड,न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री गिराश्रीगंगानगर में 31 को कोहरे और बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

SIR Election Commission (ECI) SIR Process Rules Tamil Nadu Tamil Nadu Voter List

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR In Bengal Big Update: পদবি বিভ্রাট! লজিক‍্যাল ডিসক্রিপেন্সি নিয়ে গুরুতর অভিযোগ! বাংলায় SIR নিয়ে বিস্ফোরক প্রধান বিচারপতি...SIR In Bengal Big Update: পদবি বিভ্রাট! লজিক‍্যাল ডিসক্রিপেন্সি নিয়ে গুরুতর অভিযোগ! বাংলায় SIR নিয়ে বিস্ফোরক প্রধান বিচারপতি...SIR In Bengal Big Update: New case regarding logical discrepancy lodged in Supreme Court, CJI says this is attempt to
Read more »

West Bengal Assembly Election 2026: বিগ ব্রেকিং! SIR-এর কাজ শেষই হচ্ছে না, কমিশনের ডেডলাইন ফেল... বাংলায় কবে ভোটার লিস্ট, কবেই বা ভোট? সংশয়...West Bengal Assembly Election 2026: বিগ ব্রেকিং! SIR-এর কাজ শেষই হচ্ছে না, কমিশনের ডেডলাইন ফেল... বাংলায় কবে ভোটার লিস্ট, কবেই বা ভোট? সংশয়...SIR in West Bengal is getting too late to finish when the voter list will be published and whwn is the assembly election 2026 will happen is now big question
Read more »

Parliament Budget session to kick off from today; Opposition set to raise MGNREGA and SIR issuesParliament Budget session to kick off from today; Opposition set to raise MGNREGA and SIR issuesParliament’s Budget session begins with President Droupadi Murmu’s address and will run in two phases until 2 April, with the Union Budget to be presented on 1 February. The Opposition, led by the Congress, is set to raise issues including MGNREG
Read more »

Mamata Banerjee: সময় দিল কমিশন, SIR সংঘাতে এবার দিল্লিতে মমতা, থাকছেন ১৬ প্রতিনিধিও...Mamata Banerjee: সময় দিল কমিশন, SIR সংঘাতে এবার দিল্লিতে মমতা, থাকছেন ১৬ প্রতিনিধিও...EC gives time to CM Mamata Banerjee to discuss SIR in Bengal
Read more »

SIR In Bengal: আমরা সময় বাড়াব না! এটা বিচারব্যবস্থার উপহাস... SIR নিয়ে সুপ্রিমকোর্টের এবার বিস্ফোরক সিদ্ধান্ত...SIR In Bengal: আমরা সময় বাড়াব না! এটা বিচারব্যবস্থার উপহাস... SIR নিয়ে সুপ্রিমকোর্টের এবার বিস্ফোরক সিদ্ধান্ত...Supreme Court on SIR in Bengal and in Tamilnadu strong observation will give verdict very soon Kapil Sibbal state advocate Election Commison
Read more »

UP SIR Update: गोरखपुर में अब तक 1.50 लाख नोटिस बंटे, सुनवाई में 30 प्रतिशत ही पहुंचेUP SIR Update: गोरखपुर में अब तक 1.50 लाख नोटिस बंटे, सुनवाई में 30 प्रतिशत ही पहुंचेगोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान के तहत 2.83 लाख मतदाताओं की मैपिंग अधूरी है। 1.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:19:17