गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान के तहत 2.83 लाख मतदाताओं की मैपिंग अधूरी है। 1.
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआइआर अभियान के तहत 2.83 लाख ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं जिनकी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई है। अभी तक इनमें से करीब 1.
50 लाख मतदाताओं को नोटिस वितरित करने का काम पूरा किया जा चुका है जबकि सुनवाई में उपस्थित होने वालों की संख्या बेहद कम है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अभी तक 30 प्रतिशत लोगों की ही सुनवाई हो सकी है। हालांकि, अब जैसे-जैसे सुनवाई की आखिरी तिथि छह फरवरी नजदीक आ रही है, मतदाताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अमान्य दस्तावेजों की वजह से कई मतदाता सुनवाई से खाली हाथ लौटाए जा रहे हैं। कैंपियरगंज एवं आस-पास के क्षेत्रों में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आई नई बहुओं के सामने संकट गहरा गया है। इनके परिवार के सदस्य परेशान हैं। कैंपियरगंज क्षेत्र के उमेश वर्मा की ससुराल नेपाल में है। नोटिस के बाद पत्नी के माता-पिता के मान्य दस्तावेज नहीं मिले तो उन्होंने नोटिस के साथ अपना ही दस्तावेज जमा कर दिया। हालांकि एईआरओ का कहना है कि वह मान्य नहीं होगा। इसी तरह नगर पंचायत चौमुखा के सचिन जायसवाल की पत्नी प्रतिज्ञा भी नेपाल की मूल निवासी हैं। वे भी परेशान हैं। कैंपियरगंज के तहसीलदार नरेंद्र कुमार का कहना है कि शादी के बाद नेपाल से गोरखपुर आ गई ऐसी बहुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। गोला तहसील में एसआइआर के तहत बिना मैपिंग वाले 239 मतदाताओं को बुधवार को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, जिसमें से महज 51 लोग ही पहुंचे। सहजनवां विधानसभा के 3368 मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इसमें से 1700 मतदाता ही पहुंचे। इनमें भी 1360 मतदाताओं के ही दस्तावेज सही पाए गए। अमान्य दस्तावेज पर बाकी लोगों को सुनवाई के लिए दूसरी तारीख दी गई। सहजनवा कस्बा की विनीता और संध्या का नोटिस लेकर स्वजन पहुंचे, लेकिन प्रमाणपत्र में कमी के कारण अगली तारीख दी गई। साथ ही भप्सा निवासी सुधा और मीरा देवी का भी नोटिस लेकर स्वजन पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने मतदताओं के नहीं आने का कारण उचित नहीं मानते हुए उन्हें वापस कर दिया। दोनों ही मामलों में स्वजनों ने बताया कि संबंधित महिला मतदाता दूसरे प्रदेश में पति के साथ रहती हैं। एसडीएम केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि प्रमाण पत्र सही होने और मतदाता की गैर मौजूदगी में उसके द्वारा नामित परिवार के किसी सदस्य का रहना अनिवार्य है। खजनी तहसील में तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने सुनवाई की। बुधवार को यहां 447 लोग आए जिनमें 189 की ही सुनवाई हो सकी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 45 करोड़ की जला ली बिजली, बिल का पता नहीं; बढ़ता जा रहा बकाया कुछ लोगों को डीएम के पास भेजा गया जबकि 111 लोगों को मान्य अभिलेख लेकर आने का सुझाव देकर लौटा दिया गया। उधर, जिला निर्वाचन अधिकार व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 30 और 31 को सभी बूथों पर बीएलओ फार्म छह, सात और आठ के साथ मौजूद रहेंगे। जिन भी मतदाताओं के नाम एसआइआर में छूट गए या त्रुटिवश कट गए या फिर एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपने बूथों पर पहुंचकर जरूरी प्रमाण पत्र के साथ फार्म भरकर मतदाता बन सकते हैं।
SIR Campaign Voter List Revision Nepali Brides Voter ID Citizenship Certificate Voter List Hearing Invalid Documents Election Commission Gorakhpur Uttar Pradesh Elections Gorakhpur News Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR in Bengal: সাদা থান পরেই শুনানির লাইনে সদ্যবিধবা! স্বামীর সঙ্গেই আসার কথা ছিল, কিন্তু ৪৮ ঘণ্টা আগেই তিনি...Widow in SIR Serampore SIR in Bengal just became widow but stands in queue of sir husband died on sunday
Read more »
SIR In Bengal Big Update: পদবি বিভ্রাট! লজিক্যাল ডিসক্রিপেন্সি নিয়ে গুরুতর অভিযোগ! বাংলায় SIR নিয়ে বিস্ফোরক প্রধান বিচারপতি...SIR In Bengal Big Update: New case regarding logical discrepancy lodged in Supreme Court, CJI says this is attempt to
Read more »
छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट...रायपुर में सुबह से कोहरा: अंबिकापुर सबसे ठंडा, 31.5°C के साथ राजनांदगांव सबस...Chhattisgarh weather update: Ambikapur coldest, Rajanandgaon day temp over 31°C. Follow Latest Updates.
Read more »
यूपी में चुनाव की तैयारी, BJP करा रही सर्वे: नेगेटिव रिपोर्ट आई तो टिकट नहीं मिलेगा, संघ की राय भी बनेगी आधारUttar Pradesh (UP) Vidhan Sabha Election BJP Candidate Selection List Survey Update.
Read more »
अभिषेक शर्मा लगातार 6 महीने से टी-20 टॉप बैटर: कप्तान सूर्या की एक महीने बाद टॉप-10 में वापसी, ऑलराउंडर्स म...ICC Men’s T20I Batting Bowling Rankings 2026 Update;
Read more »
Mamata Banerjee: সময় দিল কমিশন, SIR সংঘাতে এবার দিল্লিতে মমতা, থাকছেন ১৬ প্রতিনিধিও...EC gives time to CM Mamata Banerjee to discuss SIR in Bengal
Read more »
