Uttar Pradesh weather alert: Western disturbance active, unstable conditions persist. Follow Lucknow rain, cold wave updates on Dainik Bhaskar.
बारिश के बाद ठंड बढ़ी, अगले 3 दिन अस्थिर रहेगा मौसम; 2 फरवरी से साफ होगालखनऊ में बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई। 9 बजे तक में धूप निकल आई, लेकिन तेज पछुआ हवा भी चलने लगी। 20 किमी प्रति घंटे से भी तेज चली हवा से धूप बेअसर रही। सर्द हवा से ठंड का अहसास दोपहर में भी बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक मौसम इसी तरह अस्थिर बना रहेगा। आज से मौसम में हल्का सुधार आता जाएगा। अनुमान है कि 2 फरवरी से मौसम एकदम साफ हो जाएगा। इस हवा के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है और ठंड का असर तेज हो गया है। आज सुबह लखनऊ के बाहरी और गोमती किनारे वाले इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कल बारिश के बाद आज बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम या रात होते-होते बादलों में आंशिक कमी आ सकती है। गुरुवार से मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, लेकिन ठंड में बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जबकि दिन में मौसम साफ रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। बादलों और नमी के कारण दिनभर धूप नहीं निकल सकी, जिससे मौसम ठंडा बना रहा।पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में और बारिश के आसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।29 जनवरी, गुरुवार को लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 जनवरी, शुक्रवार को मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी। तापमान 21 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। 31 जनवरी, शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्की ठंड होगी, जबकि दिन में सामान्य धूप निकल सकती है। तापमान 20 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 1 फरवरी, रविवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ठंड में हल्की राहत मिलेगी और तापमान 21 डिग्री अधिकतम तथा 11 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। 2 फरवरी, सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।24 जनवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।26 जनवरी को दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।28 जनवरी को बारिश के बीच अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।लखनऊ में नए साल की पहली बारिश : दिन में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ बिजली कड़की; रात में भी रुक-रुककर हुई थी बरसात लखनऊ में नए साल की पहली बारिश हुई। आज सुबह मौसम ने एकदम से करवट लिया। बिजली कड़की। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे दिन में अंधेरा छा गया। रुक-रुककर घंटों बारिश हुई। बीती रात में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। इसके पहले इस साल सिर्फ बूंदाबांदी हुई थी।लखनऊ में धूप को बेअसर कर रही पछुआ हवाकानपुर में गलन बढ़ी, कोहरा भी छा सकता हैउज्जैन में ओलावृष्टि के बाद तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाईकोटा में बादल छाए, बारिश के आसारबिहार के 5 जिलों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड.
बारिश के बाद ठंड बढ़ी, अगले 3 दिन अस्थिर रहेगा मौसम; 2 फरवरी से साफ होगालखनऊ में बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई। 9 बजे तक में धूप निकल आई, लेकिन तेज पछुआ हवा भी चलने लगी। 20 किमी प्रति घंटे से भी तेज चली हवा से धूप बेअसर रही। सर्द हवा से ठंड का अहसास दोपहर में भी बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक मौसम इसी तरह अस्थिर बना रहेगा। आज से मौसम में हल्का सुधार आता जाएगा। अनुमान है कि 2 फरवरी से मौसम एकदम साफ हो जाएगा। इस हवा के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है और ठंड का असर तेज हो गया है। आज सुबह लखनऊ के बाहरी और गोमती किनारे वाले इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कल बारिश के बाद आज बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार शाम या रात होते-होते बादलों में आंशिक कमी आ सकती है। गुरुवार से मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, लेकिन ठंड में बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जबकि दिन में मौसम साफ रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। बादलों और नमी के कारण दिनभर धूप नहीं निकल सकी, जिससे मौसम ठंडा बना रहा।पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में और बारिश के आसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।29 जनवरी, गुरुवार को लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 जनवरी, शुक्रवार को मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी। तापमान 21 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। 31 जनवरी, शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्की ठंड होगी, जबकि दिन में सामान्य धूप निकल सकती है। तापमान 20 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 1 फरवरी, रविवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ठंड में हल्की राहत मिलेगी और तापमान 21 डिग्री अधिकतम तथा 11 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। 2 फरवरी, सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।24 जनवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।26 जनवरी को दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।28 जनवरी को बारिश के बीच अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।लखनऊ में नए साल की पहली बारिश : दिन में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ बिजली कड़की; रात में भी रुक-रुककर हुई थी बरसात लखनऊ में नए साल की पहली बारिश हुई। आज सुबह मौसम ने एकदम से करवट लिया। बिजली कड़की। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे दिन में अंधेरा छा गया। रुक-रुककर घंटों बारिश हुई। बीती रात में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। इसके पहले इस साल सिर्फ बूंदाबांदी हुई थी।लखनऊ में धूप को बेअसर कर रही पछुआ हवाकानपुर में गलन बढ़ी, कोहरा भी छा सकता हैउज्जैन में ओलावृष्टि के बाद तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाईकोटा में बादल छाए, बारिश के आसारबिहार के 5 जिलों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड
Lucknow Rain Western Disturbance Uttar Pradesh Weather Cold Wave Weather Alert IMD Forecast Monsoon
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोटा में हल्का कोहरा, शीतलहर का अलर्ट जारी: सुबह-शाम सर्दी का असर तेज,अभी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसमRajasthan Kota weather forecast: Light fog and cold wave alert. Follow latest updates on temperature and weather conditions in Kota on Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमाचल के 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट: मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, परसों से 3 दिन अच्छी बारिश-बर्फबारीHimachal Pradesh cold wave alert for 5 districts. Follow latest updates on weather, rain, and snow forecasts for Himachal Pradesh on Dainik Bhaskar.
Read more »
यूपी में कल से 2 दिन बारिश का अलर्ट: दो पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, आजमगढ़ सबसे ठंडा; पहाड़ों की बर्फबारी ...Uttar Pradesh (UP) 24 districts fog alert. Follow weather changes, rain forecast for January 27-28, and coldest city updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
हरियाणा में आज बारिश के आसार: IMD का 18 जिलों में अलर्ट; शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, धुंध भी लौटेगीWestern Disturbance Haryana rain alert 18 districts. Follow Gurugram Faridabad heavy rain warning, latest weather updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
सोनीपत में सुबह अचानक बारिश से बढ़ी ठंड: ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज; किसानों के लिए गेहूं में नमी फाय...Sonipat weather update: Western disturbance active, sudden rain and cold winds. Follow latest weather news and farmer advisories on Dainik Bhaskar.
Read more »
चित्तौड़गढ़ में आसमान में बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी: मौसम विभाग का अनुमानChittorgarh weather forecast: Western disturbance active, cold winds increase chill. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
