अजित पवार के निधन के बाद: जानें उनके परिवार के बारे में

राजनीति News

अजित पवार के निधन के बाद: जानें उनके परिवार के बारे में
अजित पवारशरद पवारपार्थ पवार
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के बारे में जानकारी, जिनमें उनके बेटे, पार्थ और जय पवार के बारे में विवरण शामिल है। पार्थ पवार राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि जय पवार पारिवारिक व्यवसाय देखते हैं।

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनके परिवार के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है. अजित पवार खुद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े चेहरे थे. उनके चाचा शरद पवार हैं, जो देश के बड़े नेता हैं और उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले सांसद हैं.

उनके भतीजे रोहित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं. और पढ़ेंअजित पवार के दो बेटे हैं, बड़े बेटे का नाम पार्थ पवार और छोटे का जय पवार है. बड़े बेटे की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है, पार्थ राजनीति से जुड़े रहे हैं. उन्होंने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि जीत नहीं पाए थे. उस समय पार्थ ने अपनी कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये बताई थी, उनपर 9 करोड़ रुपये की देनदारी भी थी.हाल ही में पुणे में सरकारी जमीन के सौदे को लेकर पार्थ पवार का नाम राजनीतिक विवाद में आया था, जिसकी जांच चल रही है. पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान पार्थ पार्टी का प्रचार करते हुए दिखे थे. पार्थ पवार ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री ली है. इसके बाद करीब दो साल तक उन्होंने लंदन में पढ़ाई की है. Advertisement छोटे बेटे राजनीति की चमक-दमक से दूरअगर जय पवार की बात करें तो वो राजनीति से दूर रहते हैं, एक तरह से वो पारिवारिक बिजनेस को संभालते हैं. तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कॉर्पोरेट और बिजनेस गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. जय पवार कई कंपनियों से जुड़े हैं, जिनका फोकस मुख्य रूप से ट्रेडिंग, कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर और एविएशन/कार्गो सेक्टर पर है. पवार परिवार का भारत से लेकर दुबई तक में बिजनेस है. लेकिन जय पवार मुख्यतौर पर मुंबई और बारामती में पारिवारिक कारोबार को संभालते हैं. किन कंपनियों से जुड़े हैं जय पवार?पब्लिक कॉरपोरेट रिकॉर्ड के अनुसार जय पवार Capovitez प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं, जिसका संबंध ट्रेडिंग और कॉर्पोरेट बिजनेस से माना जाता है. वहीं Capovitez Trading LLP में जय पवार डिजाइन्ड पार्टनर हैं. इस कंपनी का पंजीकरण हाल के वर्षों में ही हुआ है.Bhuleshwari Trading Corporation LLP में डायरेक्टर के तौर पर जय पवार का नाम है, यह कंपनी भी ट्रेडिंग और कॉर्पोरेट लेनदेन से जुड़ी मानी जाती है. इसके अलावा Odyssey एविएशन और कार्गो प्राइवेट लिमिटेड के जय पवार डायरेक्टर हैं. यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और लॉजिस्टिक्स और एयर कार्गो की मांग के चलते रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है. Advertisement जय पवार की शादी ऋतुजा पाटिल हुई है, दोनों की शादी पिछले महीने यानी 5 दिसंबर 2025 को बड़े धूमधाम से बहरीन में हुई, जहां तमाम बड़े नेता पहुंचे थे. ऋतुजा ने लॉस एंजिल्स से बैचलर ऑफ डिजाइन की डिग्री हासिल की है. अजित पवार के पास थी 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तिगौरतलब है कि पिछले साल चुनावी हलफमाने में अजित पवार ने अपनी कुल संपत्ति करीब 124 करोड़ रुपये बताई थी. जबकि उन्होंने अपने ऊपर देनदारी 21.39 करोड़ रुपये बताई गई थी.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

अजित पवार शरद पवार पार्थ पवार जय पवार महाराष्ट्र

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 06:06:47