गया के किसान अंतर्राष्ट्रीय एथलीट बनना चाहते थे,लेकिन पिता की तबियत खराब होने से सपनो को दरकिनार कर खेती में जुट गए. नई तकनीक के प्रयोग से आज अलग अलग फसल की खेती कर साल में 25 लाख तक कमा रहे हैं. 30 एकड़ में वह खेती कर रहे हैं.
आज के दौर में हर युवाओं का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी में जाएं और सुकून भरी जिंदगी जिए. लेकिन गया में एक ऐसे ही युवक है जो सरकारी नौकरी को लात मारकर खेती किसानी से जुड़ गए. आज इनका सालाना इनकम लगभग 18 से 20 लाख रुपए है.
हम बात कर रहे हैं गया जिले के बोधगया प्रखंड क्षेत्र के बगदाहा गांव के रहने वाले किसान श्रीनिवास कुमार की. श्रीनिवास एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्लेयर बनना चाहते थे और वह नेशनल लेवल तक कई बार खेल चुके थे लेकिन इनके पिताजी के मौत के बाद इन्हें उन्हें एथलेटिक्स छोड़ दी और खेती किसानों से जुड़ गए. एथलेटिक्स के दौरान इन्हें सरकार से सिपाही के जाॅब का ऑफर मिला था लेकिन नेशनल एथलीट होने के नाते इन्हें सिपाही का जॉब अपमानजनक लगा इसलिए इन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. इसके बाद घर के 30 एकड़ जमीन पर खेती करना शुरू कर दिए शुरू में इन्होंने धान गेहूं से शुरुआत की. धीरे-धीरे इन्होंने खेती में नई-नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए दूसरी खेती भी करने लगे. फिलहाल श्रीनिवास खेती के अलावा खुद का फूलों का नर्सरी चलाते हैं, जलकुंभी से वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हैं और एक छोटा सा डेयरी का संचालन भी कर रहे हैं. आज श्रीनिवास की गिनती जिले के एक सफल किसान के रूप में होती है और इनके पास देश-विदेश के लोग इनकी खेती को देखने आते हैं. बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्र तथा झारखंड के उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उनके गांव पहुंचकर उनकी खेती को जानने और इनसे प्रशिक्षण लेने आते हैं. श्रीनिवास को कई बार बिहार कृषक सम्मान भी मिल चुका है. श्रीनिवास की चाहत है कि वह खेती किसानी में और नई-नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पूरे राज्य और देश में एक अलग पहचान बनाएं. किसान श्रीनिवास कुमार बताते हैं कि स्कूल और कॉलेज के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक एथलीट बनना चाहता था और कई बार बिहार टीम और नेशनल लेवल के लिए रिप्रजेंट किया. काफी समय तक नेशनल लेवल का एथलीट रहते हुए सिपाही का जॉब ऑफर किया गया लेकिन यह मुझे अपमान जैसा लगा इसलिए इस नौकरी को ठुकरा दिया. पिताजी का किडनी खराब हो गया उसके बाद मजबूरन एथलेटिक्स छोडना पडा. पिताजी के देहांत होने के बाद घर परिवार चलाने के लिए खेती किसानी से जुडना पडा और इसके लिए काफी मेहनत किया. कई सफल किसानो से मिलकर खेती का हुनर सीखा. फिर धीरे धीरे खेती में एक नया आयाम स्थापित किया और आज एक सफल किसान के रुप में गिनती होती है. खेती किसानी से महीने का लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपये की इनकम हो जाती है.
गया न्युज Bihar News Bihar Election Gaya Agriculture News Success Story Famer News 30 Lakh Year Earning किसान न्यूज बिहार समाचार सक्सेस स्टोरी गया किसान की सक्सेस स्टोरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: कोडिंग का ऐसा जुनून, ठुकरा दी IIT की सीट; अब लाखों की कर रहे कमाई, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है प्रेरणाChitransh Aggarwal: हर कोई IIT में एडमिशन पाने का सपना देखते हैं लेकिन आज हम ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जो जिन्होने कोडिंग के लिए ठुकरा दी IIT की सीट.
Read more »
Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...Success Story: अमूल और IFFCO को वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर की ग्लोबल लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान मिला है लेकिन क्या आप जानते हैं कि IFFCO जोकि किसानों की भलाई और ग्रामीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई थी.
Read more »
ICAI Success Story: पापा की स्टेशनरी की दुकान... बेटा बना CA टॉपर, पहली रैंक से नाम रोशन, जानें मुकुंद आगीवाल की सफलता की कहानीICAI Success Story of CA Topper Mukund Agiwal: हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जिसमें एक ऐसा छात्र कामयाब रहा जिसकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) पहली रही. आइए मुकुंद आगीवाल की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »
KKRs Mitchell Starc Record Bid Untold Story: নিলামে চেয়ারে শুয়েই... মহাতারকায় আসক্ত খোদ জুহিকন্যা! জাহ্নবীর চাপেই KKR প্রায় ২৫ কোটি...KKRs Mitchell Starc Record Bid Rs 247500000 Untold Story Breaks Jahnavi Mehta
Read more »
Success Story: आंवला किंग बने रिटायर्ड DC... खेती से बदली जिंदगी, आज घर बैठे कर रहे लाखों की कमाई!Karauli Success Story: रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर ने 25 साल पहले आंवले की बागवानी शुरू की और इसे एक मिसाल बना दिया. आज उनका मॉडल पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी मेहनत और नवाचार से खेती में नई क्रांति आई है और किसानों को आय का स्थिर स्रोत मिला है.
Read more »
Success Story: आंवला किंग बने रिटायर्ड DC... खेती से बदली जिंदगी, आज घर बैठे कर रहे लाखों की कमाई!Karauli Success Story: रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर ने 25 साल पहले आंवले की बागवानी शुरू की और इसे एक मिसाल बना दिया. आज उनका मॉडल पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी मेहनत और नवाचार से खेती में नई क्रांति आई है और किसानों को आय का स्थिर स्रोत मिला है.
Read more »
