Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...

Success Story News

Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...
Success Story IifcoIifco Success StoryIndian Farmers Fertilizer Cooperative Limited
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

Success Story: अमूल और IFFCO को वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर की ग्लोबल लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान मिला है लेकिन क्या आप जानते हैं कि IFFCO जोकि किसानों की भलाई और ग्रामीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई थी.

Success Story : अमूल और आईएफएफसीओ को वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर की ग्लोबल लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान मिला है. ये पल भारत के लिए बेहद खास है. आपको बता दें कि आईएफएफसीओ भारत में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फर्टिलाइजर कॉपरेटिव फेडरेशन है.

ये भारत की सबसे बड़ी मल्टी-स्टेट सहकारी समिति है, जो देशभर के किसानों को फर्टिलाइजर और कृषि सेवाएं उपलब्ध कराती है. 1967 में स्थापित IFFCO के साथ आज 35,000 से अधिक सहकारी समितियां जुड़ी हुई हैं. यह संस्था सिर्फ खाद बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के जीवन के कई पहलुओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. कब हुई आईएफएफको की शुरुआत? आईएफएफको का ऑपरेटिंग स्ट्रचर काफी खास है. साल 1960 के दशक में भारत के सहकारी क्षेत्र की भूमिका बहुत बड़ी थी. उस समय देश में इस्तेमाल होने वाले लगभग 70 प्रतिशत खाद का वितरण सहकारी संस्थाओं के जरिए होता था. इन संस्थाओं के पास खाद बांटने की अच्छी व्यवस्था तो थी, लेकिन खुद उत्पादन की कोई सुविधा नहीं थी. इसलिए उन्हें खाद की आपूर्ति के लिए सरकारी या निजी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता था. इस समस्या को दूर करने और देश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर एक नई सहकारी संस्था बनाने का विचार आया. यह एक अनोखी पहल थी, जिसमें देश के किसानों ने अपनी सहकारी समितियों के माध्यम से एक ऐसी संस्था बनाई जो उनके हितों की रक्षा कर सके. भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड इसी सोच का नतीजा है. जब 1967 में इसकी शुरुआत हुई थी, तब सिर्फ 57 सहकारी समितियां इससे जुड़ी थीं. आज यह संख्या बढ़कर 39,800 से भी ज्यादा हो गई है. आईएफएफको को 3 नवंबर 1967 को एक मल्टी-यूनिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के रूप में रजिस्टर किया गया था. आईएफएफको का मुख्य काम बाद में 1984 और 2002 में आए मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट के तहत इसे एक बहुराज्यीय सहकारी संस्था के रूप में मान्यता मिली. आईएफएफको का मुख्य काम किसानों के लिए उर्वरक का उत्पादन और वितरण करना है. इसके उपविधानों में संस्था की गतिविधियों का एक सही स्ट्रचर तय किया गया है, जिससे यह अपने सहकारी सिद्धांतों के साथ काम करती है. किसानों की भलाई को दी प्राथमिकता आईएफएफको को एक खाद कंपनी के बजाय एक ऐसी संस्था के रूप में देखा जाता है जो ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था और समाज दोनों को गहराई से प्रभावित करती है. इसकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह किसानों की भलाई को अपनी प्राथमिकता में रखती है. आईएफएफको ने कई ऐसे काम किए जो उस समय नए और जोखिम भरे माने जाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया. उदाहरण के तौर पर, आईएफएफको देश की पहली ऐसी संस्था थी जिसे ग्रामीण इलाकों में सामान्य बीमा का लाइसेंस मिला. इस बीमा योजना के तहत किसानों को खाद की खरीद के साथ बीमा कवरेज भी दिया गया, जिससे उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मिली. मोबाइल कनेक्टिविटी से लेकर बीमा का दिया फायदा बीमा के अलावा, आईएफएफको ने ग्रामीण विकास के कई दूसरे क्षेत्रों में भी कदम बढ़ाए. इसने गांव-स्तर पर कृषि केंद्र बनाए, जहां से किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और खेती के उपकरण आसानी से मिल सकें. इससे किसानों को दूर शहरों में जाकर सामान लेने की जरूरत नहीं रही और उनकी लागत भी कम हुई. आईएफएफको ने समय के साथ तकनीक को भी अपनाया. उसने एयरटेल के साथ मिलकर किसानों के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने की पहल की, ताकि वे बाजार की जानकारी, मौसम की रिपोर्ट और कृषि सलाह सीधे अपने फोन पर पा सकें. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी आईएफएफको ने बड़ा काम किया है. इसके सामाजिक वनीकरण कार्यक्रम के तहत करीब 36,000 हेक्टेयर जमीन पर जंगल तैयार किए गए, जिससे पर्यावरण संतुलन बना और ग्रामीण इलाकों में हरियाली बढ़ी. आईएफएफको ने किसानों कीो आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को भी नजरअंदाज नहीं किया. इसने पाकिस्तान फाइनेंस जैसी संस्थाओं से सीख लेकर किसानों को वित्तीय सहयोग देने की शुरुआत की. प्राकृतिक आपदाओं के समय, जैसे गुजरात भूकंप में, आईएफएफको ने राहत सामग्री, मेडिकल सहायता और जरूरतमंद परिवारों को छात्रवृत्तियां देकर मदद की. किसानों की भलाई के लिए इसने एनसीडीएक्स जैसे कमोडिटी एक्सचेंज से भी जुड़कर उनके लिए नए अवसर तैयार किए. आईएफएफको सिर्फ एक सहकारी संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की रीढ़ है. इसकी सोच किसानों की भलाई, आत्मनिर्भरता और सतत विकास पर टिकी है. किसानों के हित में की गई लगातार मेहनत ने आईएफएफको को आज भारत की सहकारी आंदोलन की मिसाल बना दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Success Story Iifco Iifco Success Story Indian Farmers Fertilizer Cooperative Limited Success Story Of Iifco What Is Iifco

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story:पिता चलाते हैं स्‍टेशनरी दुकानदार, बेटा बन गया CA टॉपरSuccess Story:पिता चलाते हैं स्‍टेशनरी दुकानदार, बेटा बन गया CA टॉपरSuccess Story: पिता चलाते हैं स्‍टेशनरी दुकानदार, बेटा बन गया CA टॉपर, हासिल किया AIR-1
Read more »

Success Story: पिता चलाते हैं स्‍टेशनरी दुकानदार, बेटा बन गया CA टॉपर, हासिल किया AIR-1Success Story: पिता चलाते हैं स्‍टेशनरी दुकानदार, बेटा बन गया CA टॉपर, हासिल किया AIR-1Success Story:इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI के सितंबर सेशन के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के रिजल्‍ट घोषित हो गए हैं. ICAI CA के फाइनल एग्जाम में मुकुंद आगीवाल टॉपर बने हैं.आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी...
Read more »

Success Story: यूट्यूब ने बदली बिहार की ललिता की जिंदगी... ₹50000 लोन लेकर शुरू किया ये बिजनेस, आज घर बैठे ...Success Story: यूट्यूब ने बदली बिहार की ललिता की जिंदगी... ₹50000 लोन लेकर शुरू किया ये बिजनेस, आज घर बैठे ...Success Story: बिहार के सारण जिले की ललिता देवी ने यूट्यूब देखकर मशरूम के प्रोडक्ट बनाने का उद्योग शुरू किया. जहां वह जीविका मिशन से ट्रेनिंग और लोन ली. आज वह घर बैठे लाखों रुपये कमा रही हैं.
Read more »

Success Story: एक पैसा लगाए बिना खड़ी कर दी 12 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी...कभी घर-घर पहुंचाते थे सिलेंडरSuccess Story: एक पैसा लगाए बिना खड़ी कर दी 12 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी...कभी घर-घर पहुंचाते थे सिलेंडरभरत बायलप्‍पा बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन्होंने कई बार असफलता का स्वाद चखा। लेकिन, कभी हार नहीं मानी। साधारण परिवार में जन्मे भरत ने कई छोटे-बड़े व्यवसाय किए। इनमें सिलेंडर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन भी शामिल था। आज वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
Read more »

Success Story: ఇంటింటికి సిలిండర్ సప్లై చేసేవాడు.. రూపాయి ఇన్వెస్ట్ చేయకుండా 12 కోట్ల టర్నోవర్ కంపెనీ నిర్మించిన భరత్ బైలప్ప సక్సెస్ స్టోరీ వింటే గూస్ బంప్స్ పక్కా..!!Success Story: ఇంటింటికి సిలిండర్ సప్లై చేసేవాడు.. రూపాయి ఇన్వెస్ట్ చేయకుండా 12 కోట్ల టర్నోవర్ కంపెనీ నిర్మించిన భరత్ బైలప్ప సక్సెస్ స్టోరీ వింటే గూస్ బంప్స్ పక్కా..!!Bharat Bayalappa Success Story: ఎంతోమంది సక్సెస్ అవ్వాలనుకుంటారు! కానీ కొందరే సక్సెస్ అవుతారు! సక్సెస్ అయిన వాళ్లు ప్రత్యేకంగా ఏం చేస్తున్నారు? అదృష్టం, కష్టం పక్కన పెడితే.. వారి ఆలోచన విధానమే వారిని ముందుకు నడిపిస్తోంది. వారి అలవాట్లే వారికి ఉత్తమ ఫలితాలను ఇస్తాయి. అలాంటివారిలో ఒకరు భరత్ బయలప్ప.
Read more »

Success Story: 100 साल पहले आटा चक्की में काम करने वाले ने बनाई थी ये दवा, आज कैसे खड़ी कर दी 1800 करोड़ की...Success Story: 100 साल पहले आटा चक्की में काम करने वाले ने बनाई थी ये दवा, आज कैसे खड़ी कर दी 1800 करोड़ की...Success Story: जरा सोचिए, एक छोटी सी बोतल जो घाव पर लगाते ही इंफेक्शन को भगा दे, नहाने पर ताजगी दे और और कोरोना जैसे महामारी में घर की ढाल बन जाए. ये बोतल कोई जादू की चीज नहीं, बल्कि वो साथी जो हर भारतीय घर में पहली एड बॉक्स से लेकर किचन शेल्फ तक राज करता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:26