Success Story: आंवला किंग बने रिटायर्ड DC... खेती से बदली जिंदगी, आज घर बैठे कर रहे लाखों की कमाई!

Local18 News News

Success Story: आंवला किंग बने रिटायर्ड DC... खेती से बदली जिंदगी, आज घर बैठे कर रहे लाखों की कमाई!
Rajasthan NewsKaaruli NewsAgriculture News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

Karauli Success Story: रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर ने 25 साल पहले आंवले की बागवानी शुरू की और इसे एक मिसाल बना दिया. आज उनका मॉडल पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी मेहनत और नवाचार से खेती में नई क्रांति आई है और किसानों को आय का स्थिर स्रोत मिला है.

अगर मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो न हालात मायने रखते हैं, न उम्र. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजस्थान के करौली जिले के बीजलपुर गांव के किसान और आयकर विभाग के रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर जगन मीणा ने. सरकारी नौकरी के साथ-साथ खेती में नवाचार कर उन्होंने वो मिसाल कायम की, जो आज पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है.

करीब 25 साल पहले, जब आंवले की बागवानी का नाम भी कम ही लोग जानते थे, तब जगन मीणा ने अपनी 45 बीघा जमीन पर प्रतापगढ़ से 2800 पौधे लाकर बागवानी की शुरुआत की थी. आज रिटायरमेंट के बाद यही बागवानी उनकी पहचान बन चुकी है. खेती के इस नवाचार ने न केवल उनकी आमदनी कई गुना बढ़ाई, बल्कि क्षेत्र के दर्जनों लोगों को वह अब रोजगार भी दें रहें है. जगन मीणा बताते हैं कि उन्होंने सन 2000 में पारंपरिक खेती छोड़ आंवले की बागवानी की ओर रुख किया था. उस वक्त पारंपरिक खेती में न लाभ था, न रुझान. हमने देखा कि पारंपरिक खेती में मेहनत तो बहुत है लेकिन आमदनी कम है. इसलिए मैंने जोखिम उठाकर आंवले की खेती शुरू की. और यह निर्णय आज मेरी ज़िंदगी का सबसे सफल कदम साबित हुआ. खास बात यें कि करौली के किसान जगन मीणा ने आयकर विभाग में 28 साल तक सेवा दी और इसी दौरान उन्होंने खेती में यह प्रयोग किया. उनका मकसद केवल खुद की आय बढ़ाना नहीं था, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोज़गार देना भी था. आज उनके बाग से हर साल 50-60 लोगों को 5-6 महीनों तक नियमित काम, जबकि दर्जनों लोगों को सालभर स्थायी रोजगार मिलता है. जगन मीणा का मानना है कि करौली और आसपास का इलाका खट्टे फलों की खेती के लिए बेहद उपजाऊ है. वह कहते हैं, अगर किसान एक-दो बीघा जमीन में भी आंवला या नींबू जैसी बागवानी करें, तो पारंपरिक खेती की तुलना में दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. आज 63 वर्ष की उम्र में भी जगन मीणा अपने 45 बीघा के बाग की देखरेख खुद करते हैं. उनके बाग में अब करीब 4000 से अधिक आंवले के पेड़ हैं. वह बताते हैं कि आंवले की खेती में नियमित देखभाल बहुत जरूरी है. अगर पौधों पर ध्यान न दिया जाए तो फलन घट जाता है और कीटों का खतरा बढ़ जाता है. जगन मीणा किसानों को संदेश देते हैं कि समय के साथ खेती में बदलाव जरूरी है. यदि किसान थोड़ा जोखिम लेकर नवाचार अपनाएं तो न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर बना सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Rajasthan News Kaaruli News Agriculture News Amla Farming Retired Officer Success Organic Agriculture Sustainable Income लोकल18 न्यूज राजस्थान न्यूज करौली न्यूज कृषि न्यूज आंवले की बागवानी ग्रामीण कृषि क्रांति आंवले की खेती

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: 100 साल पहले आटा चक्की में काम करने वाले ने बनाई थी ये दवा, आज कैसे खड़ी कर दी 1800 करोड़ की...Success Story: 100 साल पहले आटा चक्की में काम करने वाले ने बनाई थी ये दवा, आज कैसे खड़ी कर दी 1800 करोड़ की...Success Story: जरा सोचिए, एक छोटी सी बोतल जो घाव पर लगाते ही इंफेक्शन को भगा दे, नहाने पर ताजगी दे और और कोरोना जैसे महामारी में घर की ढाल बन जाए. ये बोतल कोई जादू की चीज नहीं, बल्कि वो साथी जो हर भारतीय घर में पहली एड बॉक्स से लेकर किचन शेल्फ तक राज करता है.
Read more »

Success Story: कोडिंग का ऐसा जुनून, ठुकरा दी IIT की सीट; अब लाखों की कर रहे कमाई, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है प्रेरणाSuccess Story: कोडिंग का ऐसा जुनून, ठुकरा दी IIT की सीट; अब लाखों की कर रहे कमाई, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है प्रेरणाChitransh Aggarwal: हर कोई IIT में एडमिशन पाने का सपना देखते हैं लेकिन आज हम ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जो जिन्होने कोडिंग के लिए ठुकरा दी IIT की सीट.
Read more »

Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...Success Story: अमूल और IFFCO को वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर की ग्लोबल लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान मिला है लेकिन क्या आप जानते हैं कि IFFCO जोकि किसानों की भलाई और ग्रामीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई थी.
Read more »

ICAI Success Story: पापा की स्टेशनरी की दुकान... बेटा बना CA टॉपर, पहली रैंक से नाम रोशन, जानें मुकुंद आगीवाल की सफलता की कहानीICAI Success Story: पापा की स्टेशनरी की दुकान... बेटा बना CA टॉपर, पहली रैंक से नाम रोशन, जानें मुकुंद आगीवाल की सफलता की कहानीICAI Success Story of CA Topper Mukund Agiwal: हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जिसमें एक ऐसा छात्र कामयाब रहा जिसकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) पहली रही. आइए मुकुंद आगीवाल की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »

Success Story: गेहूं-चना को किया अलविदा, इस फूल की खेती ने बदली किसान की किस्मत, 6 महीने में कमाए 2 लाखSuccess Story: गेहूं-चना को किया अलविदा, इस फूल की खेती ने बदली किसान की किस्मत, 6 महीने में कमाए 2 लाखAgriculture Tips: खरगोन के किसान प्रवेश पाटीदार ने पारंपरिक फसलों को छोड़कर फूलों की खेती अपनाई और सालाना लाखों की कमाई करने लगे हैं. गेंदा फूल की हाइब्रिड किस्म से उन्होंने 1 बीघा में छह महीने में 1.5-2 लाख रुपए कमाए. उनकी सफलता से अन्य किसान भी बागवानी की ओर बढ़ रहे हैं और खेती में बदलाव से आर्थिक समृद्धि पा रहे हैं.
Read more »

Success Story: मसाले भूनकर बनाया ब्रांड... दिल्ली की ललिता का ये है शानदार बिजनेस, हर घर पहुंचा रही पहाड़ी ...Success Story: मसाले भूनकर बनाया ब्रांड... दिल्ली की ललिता का ये है शानदार बिजनेस, हर घर पहुंचा रही पहाड़ी ...Success Story : उत्तराखंड की ललिता दिल्ली में अपने देसी अचार के बिजनेस से महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. वह अपने परिवार के सहयोग से हर महीने 15-20 किलो अचार बनाकर बिक्री कर रही हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:48:56