Success Story: मसाले भूनकर बनाया ब्रांड... दिल्ली की ललिता का ये है शानदार बिजनेस, हर घर पहुंचा रही पहाड़ी ...

Delhi Lalita Story News

Success Story: मसाले भूनकर बनाया ब्रांड... दिल्ली की ललिता का ये है शानदार बिजनेस, हर घर पहुंचा रही पहाड़ी ...
Lalita Success StoryLalita Pahadi PickleLalita Pahadi Pickle Recipe
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

Success Story : उत्तराखंड की ललिता दिल्ली में अपने देसी अचार के बिजनेस से महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. वह अपने परिवार के सहयोग से हर महीने 15-20 किलो अचार बनाकर बिक्री कर रही हैं.

दिल्ली: उत्तराखंड की रहने वाली ललिता आज दिल्ली में कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. कुछ समय पहले तक वह सिर्फ एक गृहिणी थीं, लेकिन अब अपने हाथों के बनाए अचार और नमक के जरिए धीरे-धीरे एक छोटे बिजनेस को आकार दे रही हैं.

उनका कहना है कि मैंने हमेशा घर में अचार बनाया. सब कहते थे कि मेरा अचार बहुत स्वादिष्ट होता है. बस वहीं से शुरूआत का ख्याल आया.अभी ललिता अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती हैं. देसी स्वाद की असली पहचान ललिता का अचार बाजार के अचारों से काफी अलग है. वह कहती हैं कि हम मसाले खुद घर पर भूनते हैं. इसलिए स्वाद बिलकुल देसी और खास होता है. उनके पास मिर्च, आम, नींबू, आंवला और मीठा आम जैसे कई तरह के अचार उपलब्ध हैं. यही घर का स्वाद अब धीरे-धीरे लोगों की पसंद बनता जा रहा है. अकेले संभाल रही बिजनेस अभी ललिता अकेले ही यह सारा काम संभाल रही थी. वह कहती हैं कि अभी शुरुआत है ऑर्डर अभी ज्यादा नहीं मिल रहे हैं, लेकिन लोग धीरे-धीरे पसंद करने लगे हैं. हर महीने वह करीब 15 से 20 किलो अचार बनाती हैं. अभी तो फिलहाल उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा, पर उनका फोकस लोगों तक अपने स्वाद की पहचान पहुंचाने पर है. जानें अचार की कीमत ललिता बताती हैं कि उनके अचार की कीमत आधा किलो 160 रुपये और एक किलो 320 रुपये है. वह कहती हैं कि हम फिलहाल कम दाम में बेच रहे हैं. ताकि लोग ट्राय करें और स्वाद पहचानें. ललिता कहती हैं कि हमारे पहाड़ी अचार का यह स्वाद घर-घर पहुंचे. यही उनका लक्ष्य है. गृहिणी से बड़ी बिजनेसवुमन बनने का है लक्ष्य उन्होंने बताया कि घर की जिम्मेदारियों के बीच बिजनेस शुरू करना आसान नहीं था, लेकिन परिवार के साथ और आत्मविश्वास ने उन्हें हिम्मत दी. वह कहती हैं कि हाउस वाइफ से बिजनेसवुमन बनना मेरे लिए नया अनुभव है. बहुत अच्छा लगता है जब लोग कहते हैं कि आपका अचार बहुत बढ़िया है. परिवार का मिला पूरा साथ ललिता मानती हैं कि अगर परिवार का साथ न मिलता तो यह सफर इतना आसान नहीं होता. वह कहती हैं कि मेरे पति और बच्चों ने हर कदम पर हिम्मत दी. घर का काम, पैकिंग या डिलीवरी सबमें मदद मिलती है. जब परिवार साथ होता है, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं लगता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Lalita Success Story Lalita Pahadi Pickle Lalita Pahadi Pickle Recipe Delhi Lalita Success Story दिल्ली की ललिता स्टोरी ललिता सक्सेस स्टोरी ललिता का पहाड़ी अचार ललिता के पहाड़ी अचार की रेसिपी दिल्ली ललिता सक्सेस स्टोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: यूट्यूब ने बदली बिहार की ललिता की जिंदगी... ₹50000 लोन लेकर शुरू किया ये बिजनेस, आज घर बैठे ...Success Story: यूट्यूब ने बदली बिहार की ललिता की जिंदगी... ₹50000 लोन लेकर शुरू किया ये बिजनेस, आज घर बैठे ...Success Story: बिहार के सारण जिले की ललिता देवी ने यूट्यूब देखकर मशरूम के प्रोडक्ट बनाने का उद्योग शुरू किया. जहां वह जीविका मिशन से ट्रेनिंग और लोन ली. आज वह घर बैठे लाखों रुपये कमा रही हैं.
Read more »

Success Story: एक पैसा लगाए बिना खड़ी कर दी 12 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी...कभी घर-घर पहुंचाते थे सिलेंडरSuccess Story: एक पैसा लगाए बिना खड़ी कर दी 12 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी...कभी घर-घर पहुंचाते थे सिलेंडरभरत बायलप्‍पा बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन्होंने कई बार असफलता का स्वाद चखा। लेकिन, कभी हार नहीं मानी। साधारण परिवार में जन्मे भरत ने कई छोटे-बड़े व्यवसाय किए। इनमें सिलेंडर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन भी शामिल था। आज वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
Read more »

Success Story: ఇంటింటికి సిలిండర్ సప్లై చేసేవాడు.. రూపాయి ఇన్వెస్ట్ చేయకుండా 12 కోట్ల టర్నోవర్ కంపెనీ నిర్మించిన భరత్ బైలప్ప సక్సెస్ స్టోరీ వింటే గూస్ బంప్స్ పక్కా..!!Success Story: ఇంటింటికి సిలిండర్ సప్లై చేసేవాడు.. రూపాయి ఇన్వెస్ట్ చేయకుండా 12 కోట్ల టర్నోవర్ కంపెనీ నిర్మించిన భరత్ బైలప్ప సక్సెస్ స్టోరీ వింటే గూస్ బంప్స్ పక్కా..!!Bharat Bayalappa Success Story: ఎంతోమంది సక్సెస్ అవ్వాలనుకుంటారు! కానీ కొందరే సక్సెస్ అవుతారు! సక్సెస్ అయిన వాళ్లు ప్రత్యేకంగా ఏం చేస్తున్నారు? అదృష్టం, కష్టం పక్కన పెడితే.. వారి ఆలోచన విధానమే వారిని ముందుకు నడిపిస్తోంది. వారి అలవాట్లే వారికి ఉత్తమ ఫలితాలను ఇస్తాయి. అలాంటివారిలో ఒకరు భరత్ బయలప్ప.
Read more »

Success Story: 100 साल पहले आटा चक्की में काम करने वाले ने बनाई थी ये दवा, आज कैसे खड़ी कर दी 1800 करोड़ की...Success Story: 100 साल पहले आटा चक्की में काम करने वाले ने बनाई थी ये दवा, आज कैसे खड़ी कर दी 1800 करोड़ की...Success Story: जरा सोचिए, एक छोटी सी बोतल जो घाव पर लगाते ही इंफेक्शन को भगा दे, नहाने पर ताजगी दे और और कोरोना जैसे महामारी में घर की ढाल बन जाए. ये बोतल कोई जादू की चीज नहीं, बल्कि वो साथी जो हर भारतीय घर में पहली एड बॉक्स से लेकर किचन शेल्फ तक राज करता है.
Read more »

Success Story: कोडिंग का ऐसा जुनून, ठुकरा दी IIT की सीट; अब लाखों की कर रहे कमाई, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है प्रेरणाSuccess Story: कोडिंग का ऐसा जुनून, ठुकरा दी IIT की सीट; अब लाखों की कर रहे कमाई, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है प्रेरणाChitransh Aggarwal: हर कोई IIT में एडमिशन पाने का सपना देखते हैं लेकिन आज हम ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जो जिन्होने कोडिंग के लिए ठुकरा दी IIT की सीट.
Read more »

Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...Success Story: देशभर के किसानों के लिए वरदान है IFFCO! कैसे बनी ये दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कॉपरेटिव ...Success Story: अमूल और IFFCO को वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर की ग्लोबल लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान मिला है लेकिन क्या आप जानते हैं कि IFFCO जोकि किसानों की भलाई और ग्रामीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:46:25