Stock Market Crash: ये तीन कारण... जिनसे क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT शेयरों में हाहाकार

#Stockmarketcrash News

Stock Market Crash: ये तीन कारण... जिनसे क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT शेयरों में हाहाकार
Stock Market CrashSensex Nifty CrashTrump Tariff
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 36 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 177%
  • Publisher: 63%

Stock Market Crash: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए. BSE Sensex अंत में 1068 अंक फिसलकर क्लोज हुआ, तो NSE Nifty ने 288 अंक फिसलकर क्लोजिंग की. इस बीच IT Stocks में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई.

शेयर बाजार में मंगलवार को ओपनिंग के साथ शुरू हुई गिरावट अंत तक जारी रही. शेयर मार्केट क्रैश से निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1068 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी दिनभर की गिरावट के बाद 288 अंक फिसलकर 25,500 के स्तर से नीचे क्लोजिंग की.

इस बीच आईटी शेयर में हाहाकार मचा हुआ नजर आया और Infosys, Tech Mahindra और HCL Tech जैसे बड़े स्टॉक्स धराशायी नजर आए. और पढ़ेंसेंसेक्स 1300 अंक तक फिसला बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को अपने पिछले बंद 83,294.66 की तुलना में फिसलकर 83,052 पर कारोबार की शुरुआत की थी और फिर ये गिरावट बढ़ती चली गई. दोपहर 2 बजे के आसपास Sensex 1300 अंक से ज्यादा फिसल गया था. हालांकि, बाजार के आखिरी घंटे में मामूली रिकवरी आई, लेकिन फिर भी 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ. Nifty का भी सेंसेक्स जैसा हाल सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी-50 भी दिनभर टूटा. इसने सोमवार के अपने बंद 25,713 के मुकाबले गिरावट के साथ 25,641 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और इसमें भी तेज गिरावट का सिलसिला ओपनिंग के साथ ही शुरू हो गया था. कारोबार के दौरान ये 330 अंक से ज्यादा फिसलकर 25,327 के लेवल तक गिरा था, हालांकि आखिर में ये भी मामूली रिकवरी दिखाते हुए 288.35 अंक की गिरावट लेकर 25,424.65 पर क्लोज हुआ. Advertisement निवेशकों के 4 लाख करोड़ साफStock Market Crash के चलते मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते कारोबारी दिन के 469 लाख करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर 465 लाख करोड़ रुपये रह गया और इस हिसाब से शेयर बाजार निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. IT Stocks समेत ये 10 शेयर धड़ामबाजार में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयर धराशायी नजर आए. बाजार बंद होने पर बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tech Mahindra Share , HCL Tech Share , Infosys Share , TCS Share की गिरावट लेकर बंद हुए. इसके अलावा Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Share , LT Share , Trent Share , Bharti Airtel Share और HDFC Bank Share , BEL Share फिसलकर क्लोज हुए. शेयर बाजार क्रैश के बड़े कारणबात करें, शेयर बाजार में मंगलवार को देखने को मिले क्रैश के पीछे के बड़े कारणों के बारे में, तो एक नहीं कई नजर आते हैं. इनमें से सबसे प्रमुख...पहला कारण: आईटी शेयरों में ग्लोबल क्रैश देखने को मिला है. भारत में आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से जहां बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ, तो वहीं Anthropic AI के साये ने अमेरिकी बाजार में भी IT Shares में हाहाकार मचा दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, एंथ्रोपिक ने ऐलान किया कि उसका क्लाउड कोड टूल COBL पर बने पुराने सिस्टम्स को ऑटोमेशन पर ला सकता है. इसके बाद आईटी शेयरों में बिकवाली बड़ गई और ये भरभराकर टूटे. Advertisement दूसरा कारण: मिले-जुले कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार शुरुआत से अंत तक रेड जोन से ग्रीन जोन में नहीं आ सका. दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को आए क्रैश का असर मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों पर भी दिखा, जापान के निक्केई को छोड़, ज्यादातर Asian Market गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए थे. इसका दबाव भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. तीसरा कारण: बाजार में गिरावट के तीसरे कारण की बात करें, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को माना जा सकता है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ पर मिली हार के बाद ट्रंप ने 15% Global Tariff का ऐलान किया और इससे एक बार फिर ग्लोबल टेंशन बढ़ गई. इसके साथ ही उन्होंने और बड़ा टैरिफ लगाने की भी नई धमकी दी है. उन्होंने कहा कि जो देश कोर्ट के फैसले का फायदा उठाकर अमेरिका के साथ खिलवाड़ करेंगे, उन्हें पहले से ज्यादा टैरिफ झेलना पड़ेगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Stock Market Crash Sensex Nifty Crash Trump Tariff US Market Crash AI Impact IT Share Crash IT Share Selloff Market Crash Reason TCS Infosys Tech Mahindra Share HCL Share TCS Share Tech Mahindra Share Crash HCL Tech Share Crash Infosys Share Fall TCS Share Fall Eternal Share LT Share Trent Share Bharti Airtel Share HDFC Bank Share BEL Share Why Stock Market Crash Share Bazar Ki Taza Khabar Stock Market News In Hindi शेयर मार्केट क्रैश आईटी शेयर क्रैश शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्‍स निफ्टी शेयर बाजार की ताजा खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Stock Market Rally: सुबह-सुबह शेयर मार्केट में ₹3800000000000 का फायदा, टैरिफ कम होने से सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछलाStock Market Rally: सुबह-सुबह शेयर मार्केट में ₹3800000000000 का फायदा, टैरिफ कम होने से सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछलाSensex and Nifty 50: सोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई। इसका कारण था अमेरिकी कोर्ट की ओर से ट्रंप के टैरिफ को हटाना। सुबह के समय सेंसेक्स 600 अंक के पार तक चला गया था।
Read more »

Ranchi Air Ambulance Crash: एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान उजागर, सामने आई पूरी डिटेल; जानिए फ्लाइट में कौन-कौन था शामिलRanchi Air Ambulance Crash: एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान उजागर, सामने आई पूरी डिटेल; जानिए फ्लाइट में कौन-कौन था शामिलJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Ranchi Air Ambulance Crash | Jharkhand Air Ambulance Crash | Air Ambulance Crash in Chatra | Air Ambulance Crash in Ranchi | Latest Jharkhand News | Ranchi News | Ranchi | Jharkhand | झारखंड
Read more »

सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,295 पर बंद: निफ्टी में 142 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारीसेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,295 पर बंद: निफ्टी में 142 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारीBSE NSE Sensex Today, Stock Market 23 February 2026 Latest Updates; [Stock Market News Update]; सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी है। ये 500 अंक (0.60%) चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है।
Read more »

शेयर बाजार के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव, मगर गिफ्ट निफ्टी आधा फीसदी टूटा; क्या आज फिर आएगी गिरावट?शेयर बाजार के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव, मगर गिफ्ट निफ्टी आधा फीसदी टूटा; क्या आज फिर आएगी गिरावट?भारतीय शेयर बाजार Stock Market Today में 24 फरवरी को सावधानीपूर्ण लेकिन सकारात्मक रुझान की उम्मीद है, वैश्विक तनाव कम होने और घरेलू कारकों से निवेशकों का मनोबल स्थिर हो सकता है।
Read more »

Stock Market Crash: अमेरिका में हाहाकार... भारत में भी शेयर मार्केट क्रैश, Sensex 700 अंक टूटाStock Market Crash: अमेरिका में हाहाकार... भारत में भी शेयर मार्केट क्रैश, Sensex 700 अंक टूटाUS Stock Market Crash का असर भारत में भी दिखा है और अमेरिका में मचे टैरिफ घमासान के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स Sensex-Nifty खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए.
Read more »

शेयर बाजार क्रैश... सेंसेक्स 1150 पॉइंट नीचे, उधर सोना धड़ाम, चांदी में भी तगड़ी उठा-पटकशेयर बाजार क्रैश... सेंसेक्स 1150 पॉइंट नीचे, उधर सोना धड़ाम, चांदी में भी तगड़ी उठा-पटकStock Market Crash: शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआत से ही ऐसा भूचाल आया कि सेंसेक्स-निफ्टी देखते ही देखते क्रैश हो गए. BSE Sensex 1150 अंक से ज्यादा फिसल गया. दूसरी ओर सोने का भाव भी टूटा है और ये सस्ता (Gold Rate Fall) हो गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:19