Stock Market Crash: शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआत से ही ऐसा भूचाल आया कि सेंसेक्स-निफ्टी देखते ही देखते क्रैश हो गए. BSE Sensex 1150 अंक से ज्यादा फिसल गया. दूसरी ओर सोने का भाव भी टूटा है और ये सस्ता (Gold Rate Fall) हो गया है.
मंगलवार का दिन शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए 'अमंगलमय' साबित हो रहा है. गिरावट के साथ ओपन हुआ मार्केट देखते ही देखते क्रैश हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तो खुलने के बाद इस तरह से फिसलता चला गया कि दोपहर 12 बजे के आसपास 1150 अंक से ज्यादा टूट गया.
वहीं निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया और निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये झटके में स्वाहा करा दिए. और पढ़ेंशेयर बाजार ही नहीं, बल्कि सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कमोडिटी मार्केट में भी जोरदार उठा-पटक देखने को मिल रही है. जहां एक ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव अचानक तेजी से फिसला है, तो वहीं चांदी की वायदा कीमत कभी गिरावट के साथ रेड जोन में, तो कभी छलांग लगाते हुए ग्रीन जोन में कारोबार करती नजर आ रही है. देखते ही देखते सेंसेक्स-निफ्टी क्रैशसबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार में आए भूचाल के बारे में, तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,294 की तुलना में गिरावट लेकर 83,052 के लेवल पर ओपन हुआ था. रेड जोन में ओपनिंग करने के बाद इसमें गिरावट तेज होती चली गई और खबर लिखे जाने तक ये बीएसई इंडेक्स 1157 अंक की तगड़ी गिरावट लेकर 82,137 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. Advertisement सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी50 भी बुरी तरह टूटा. ये इंडेक्स बीते कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ 25,713 के लेवल पर बंद हुआ था और मंगलवार को इसकी शुरुआत गिरावट के साथ 25,641 पर हुई. इसके बाद Nifty भी फिसलता हुआ 326 अंक टूटकर 25,387 के स्तर पर आ गया. सोने भी अचानक हुआ इतना सस्ताशेयर बाजार में गिरावट के साथ ही कमोडिटी मार्केट में भी हलचल देखने को मिली है. बीते कारोबारी दिन तक जो Gold-Silver तूफानी तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे, उनकी चाल भी बदली-बदली नजर आई. बात करें, Gold Rate की तो एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट सोमवार को 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और मंगलवार को ये 1,60,295 रुपये तक टूट गया. यानी सोना 2303 रुपये सस्ता हो गया है. इस गिरावट के साथ ही 10 Gram 24 Karat Gold अब अपने हाई लेवल से 32,801 रुपये सस्ता मिल रहा है. सिल्वर प्राइस में भी उतार-चढ़ाव जारीGold Rate के बाद बात चांदी के भाव की करें, तो MCX Silver Price में शुरुआत के बाद से ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price ग्रीन जोन में खुला था और फिर अचानक ये कीमती धातु अपने पिछले बंद से 2100 रुपये से ज्यादा फिसल गई, लेकिन कुछ देर गिरावट में कारोबार करने के बाद ये उछाल के साथ ग्रीन जोन में आ गई. खबर लिखे जाने तक Silver Price 1300 रुपये चढ़कर कारोबार कर रहा था, लेकिन अपने हाई लेवल 4,20,048 रुपये प्रति किलो की तुलना में ये अभी भी करीब 1.56 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें
#Silverprice #Goldrate Sensex Crash Nifty Crash Gold Rate Fall Silver Rate Fall Gold-Silver Rate US Stock Market Crash Tariff Impact US Market Gold Rate Plunges Gold Cheaper Today Gold Rate Fall Today Gold Crash From High Silver Price Crash From High MCX Silver Price Gold Rate Fall Gold-Silver Rate Update Why Gold Rate Fall? 1 Kg Silver Price Silver Price Today 10 Gram 24 Karat Gold Rate Gold Rate In Delhi Silver Price In Delhi Business News Sona-Chandi News Sone Ka Bhav Chandi Ka Bhav Gold-Silver News Utility News Utility News In Hindi Utility Latest News Utility Photo Utility Image शेयर मार्केट क्रैश सोना-चांदी चांदी चांदी का भाव सिल्वर क्रैश फ्रॉम हाई गोल्ड क्रैश 1 किलो चांदी का भाव सोना आज सस्ता सस्ता सोना सोने का भाव 10 ग्राम सोने का भाव बिजनेस न्यूड गोल्ड-सिल्वर रेट यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी की खबर यूटिलिटी लेटेस्ट न्यूज यूटिलिटी फोटो यूटिलिटी इमेज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 79,650 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 24,200 के पार; जोमैटो का शेयर 4% चढ़ा, इंडसइंड ब...BSE NSE Sensex Today, Stock Market 22 April 2025 Latest Updates; [Stock Market News Update];
Read more »
दिन के ऊपरी स्तर से 600 अंक गिरा सेंसेक्स: 100 अंक चढ़कर 79,700 पर कारोबार कर रहा, NSE का IT इंडेक्स 4% चढ़ाBSE NSE Sensex Today, Stock Market 22 April 2025 Latest Updates; [Stock Market News Update];
Read more »
सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 79,500 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 100 अंक की गिरावट, NSE के मीडिया, बैंकिंग और रि...BSE NSE Sensex Today, Stock Market 25 April 2025 Latest Updates; [Stock Market News Update];
Read more »
सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,500 के पार: निफ्टी भी 100 अंक तेज हुआ, ग्लोबल मार्केट में भी मिला जुला कारोबारStock Market, BSE NSE Sensex Today 29 April 2025 Latest Updates; [Stock Market News Update];
Read more »
साढ़े चार महीने के ऊपरी स्तर पर सेंसेक्स: 900 अंक चढ़कर 81,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 200 अंक चढ़ा; ऑटो-...BSE NSE Sensex Today, Stock Market 2 may 2025 Latest Updates; [Stock Market News Update]
Read more »
सेंसेक्स 300 अंक ऊपर 80,800 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में तेजीBSE NSE Sensex Today, Stock Market 5 MAY 2025 Latest Updates; [Stock Market News Update];
Read more »
