Shahjahanpur : खड़ी बस में जा घुसा बजरी भरा डंपर, 11 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

Shahjahanpur News

Shahjahanpur : खड़ी बस में जा घुसा बजरी भरा डंपर, 11 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल
Road AccidentDeath In AccidentShahjahanpur News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया।

खुटार में खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से 25 के बीच लोग घायल हो गये। घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में लगी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली थी कि खुटार थाना क्षेत्र में एक खड़ी बस से एक ट्रक भिड़ गया है। बस पूर्णागिरि जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर बैठे थे और कुछ श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया। हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। #WATCH | UP: 11 people died and 10 injured after a truck turned turtle on top of a bus in Khutar PS area of Shahjahanpur .

pic.twitter.com/LnlXU1UPIU — ANI May 25, 2024 सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के रहने वाले करीब 80 लोग पूर्णागिरी दर्शन के लिए वॉल्वो बस से शनिवार रात निकले थे। खुटार-गोला मार्ग पर कस्बे के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए बस रुकी। बस से उतरकर कुछ लोग खाना खाने चले गए जबकि कई लोग अंदर बैठे रहे। रात करीब 10:30 बजे खुटार से गोला की ओर जा रहे बजरी लदे डंपर ने किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर ही पलट गया। डंपर में भरी बजरी भी बस के अंदर भर गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किए। क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बस से बजरी हटाते हुए घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। दो दर्जन के आसपास लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा रात करीब 12:45 पर मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य का जायजा लिया। अजय, छुटकी सहित सात शव सीएचसी पर लाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाई जा रहीं केदारी की पत्नी सोमवती की रास्ते में मौत हो गई है। दो शव मौके पर रखे थे। अन्य कई घायलों की हालत भी काफी गंभीर है। डंपर के चालक को झपकी आने से हुआ हादसा भीषण हादसे के पीछे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है। बस में सवार अनिल कुमार ने बताया कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे। सिधौली से लगभग 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी। गांव का रूपेश कुमार हर वर्ष एक बस पूर्णागिरि ले जाता है। यात्री उससे ही बुकिंग कर लेते हैं। इस बार भी रूपेश ने ही बस बुक की थी। रात लगभग दस बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकी। बस सवार लोगों में कुछ लोग नीचे उतर आए और कुछ लोग बसों में ही बैठे रहे। इस बीच खुटार की ओर से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया। डंपर अचानक रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और बस की बीच के हिस्से को चीरता हुआ घुस गया। अनिल के अनुसार डंपर चालक शायद सो गया। इस कारण बड़ा हादसा हो गया। इन लोगों की हुई मौत डंपर की टक्कर से बस सवार यात्रियों में सीतापुर के थाना कमलापुर के गांव बड़ा जटहा निवासी केदारी की पत्नी 45 वर्षीय सोमवती, छोटेलाल की पत्नी छुटकी, रूपेश का 16 वर्षीय पुत्र अजीत, प्रमोद कुमार, शिवशंकर, रामदास की पत्नी 30 वर्षीय मीना देवी, थाना मछरेहटा के गांव घुरेनी निवासी गंगाराम की पत्नी 36 वर्षीय सुमन, पुत्र आठ वर्षीय आदित्य सहित दस लोगों की मौत हुई है। ये लोग हुए हैं घायल बस यात्रियों में गांव बड़ा जटहा की सोनावती, रितिक पुत्र अनिल , वीरेंद्र, अवंतिका, सुशील, अमित, अजय, शिवरानी, बालकिशन, बिट्टू, आदित्य, विजय कुमार, रामू, विजय, महारानी, विकास आदि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Road Accident Death In Accident Shahjahanpur News In Hindi Latest Shahjahanpur News In Hindi Shahjahanpur Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा के अंबाला में ट्रक-बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने क्या बताया?हरियाणा के अंबाला में ट्रक-बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने क्या बताया?Ambala Bus Accident:दिल्ली-जम्मू कश्मीर हाइवे पर एक मिनी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो जाने से 7 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
Read more »

Shahjahanpur : देर रात खड़ी वॉल्वो बस में टकराया डंपर, भीषण हादसे में 11 की मौत और 35 घायलShahjahanpur : देर रात खड़ी वॉल्वो बस में टकराया डंपर, भीषण हादसे में 11 की मौत और 35 घायलखुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया।
Read more »

शाहजहांपुर में तीथर्यात्रियों की बस पर गिट्टी से भरा डंपर पलटा, 11 की मौत, 10 घायल, बढ़ सकता है आंकड़ाशाहजहांपुर में तीथर्यात्रियों की बस पर गिट्टी से भरा डंपर पलटा, 11 की मौत, 10 घायल, बढ़ सकता है आंकड़ासीतापुर से तीर्थयात्री पूर्णागिरी माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। शनिवार रात शाहजहांपुर में उनकी बस एक ढाबे के सामने खड़ी थी। उसी समय एक गिट्टी से ओवरलोडेड डंपर बस पर पलट गया।
Read more »

UP Accident: शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं की बस में घुसा ओवरलोड डंपर, नौ की मौत; 25 घायल अस्पताल में भर्तीUP Accident: शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं की बस में घुसा ओवरलोड डंपर, नौ की मौत; 25 घायल अस्पताल में भर्तीओवरलोड डंपर ने नौ श्रद्धालुओं की जान ले ली। ये सभी लोग अन्य साथियों के साथ निजी बस से सीतापुर से पूर्णांगिरी उत्तराखंड जा रहे थे। शनिवार रात 12.
Read more »

Shahjahanpur Accident: ढाबे पर खड़ी थी श्रद्धालुओं से भरी बस, तेज रफ्तार डंपर ने मार दी टक्कर, 11 लोगों की ...Shahjahanpur Accident: ढाबे पर खड़ी थी श्रद्धालुओं से भरी बस, तेज रफ्तार डंपर ने मार दी टक्कर, 11 लोगों की ...ये सभी लोग उत्तराखंड में पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहा गिट्टी से भरा एक डंपर उस बस पर पलट गया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Read more »

शाहजहांपुर में बस पर डंपर पलटा, 11 की मौत: श्रद्धालुओं से भरी बस सीतापुर से पूर्णागिरी जा रही थी; ढाबे पर र...शाहजहांपुर में बस पर डंपर पलटा, 11 की मौत: श्रद्धालुओं से भरी बस सीतापुर से पूर्णागिरी जा रही थी; ढाबे पर र...शाहजहांपुर के खुटरा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस में टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया। जिससे बस में सवार 6 से ज्यादा लोगों के मौत की आंशका है। वहीं 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। बस सीतापुर से पूरणागिरी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:48:15