UP Accident: शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं की बस में घुसा ओवरलोड डंपर, नौ की मौत; 25 घायल अस्पताल में भर्ती

Shahjahanpur-General News

UP Accident: शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं की बस में घुसा ओवरलोड डंपर, नौ की मौत; 25 घायल अस्पताल में भर्ती
UP AccidentShahjahanpur NewsUttar Pradesh News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 53%

ओवरलोड डंपर ने नौ श्रद्धालुओं की जान ले ली। ये सभी लोग अन्य साथियों के साथ निजी बस से सीतापुर से पूर्णांगिरी उत्तराखंड जा रहे थे। शनिवार रात 12.

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ओवरलोड डंपर ने नौ श्रद्धालुओं की जान ले ली। ये सभी लोग अन्य साथियों के साथ निजी बस से सीतापुर से पूर्णांगिरी जा रहे थे। शनिवार रात 12.15 बजे ढाबे पर भोजन-जलपान के लिए रुके, उसी दौरान तेज गति से आ रहा डंपर टकराकर पलट गया। रात एक बजे तक सात शव डंपर के नीचे से निकाले गए। दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 25 घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। रात दो बजे तक राहत कार्य जारी रहा। कुछ अन्य श्रद्धालुओं के भी दबने की आशंका जताई जा रही थी। बस में 40 से अधिक श्रद्धालु होने का अनुमान जताया जा रहा। उत्तराखंड के पूर्णांगिरी में देवी माता का दरबार है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां दर्शन करने जाते हैं। सीतापुर के सिंधौली से श्रद्धालुओं को एक जत्था शनिवार रात को निजी बस से रवाना हुआ था। पुलिस के अनुसार, बस गोला मार्ग से होकर खुटार पहुंची थी। वहां चालक ने जलपान एवं भोजन के लिए बस एक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी। कुछ श्रद्धालु ढाबे के अंदर चले गए थे, कुछ बस में बैठे रहे जबकि शेष आसपास टहल रहे थे। उसी दौरान गोला की जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर ढाबे के बाहर खड़ी बस से टकराया, इसके बाद वहीं पलट गया। डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ श्रद्धालु डंपर के नीचे दब गए। दुर्घटना देख ढाबे में बैठे श्रद्धालुओं में भी चीखपुकार मच गई। ढाबा कर्मचारी मदद को दौड़े मगर, दुर्घटनास्थल का दृश्य भयावह था। दो श्रद्धालुओं के आधे शरीर डंपर के नीचे दबे थे, वे कराहते हुए दम तोड़ते गए। शोर-शराबा के बीच राहगीरों रोका गया परंतु, चारों ओर डंपर से बिखरी बजरी पड़ी होने से राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। इस बीच फोन कर पुलिस बुलाई गई। आनन-फानन एक क्रेन और बैकहो लोडर का इंतजाम किया गया। इनकी हुई मृत्यु दुर्घटना में सीतापुर के सिंधौली निवासी अजीत, सुमन देवी, आशीष, मुन्नी, शिवशंकर और सीमा की मौके पर मृत्यु हो गई। इसके बाद सीतापुर के कमलापुर निवासी स्वानमति और दो अज्ञात ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सरस्वती, रीता, मिष्ठी, बिट्टो, गीता समेत 25 लोग घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। एक श्रद्धालु डंपर के नीचे से जीवित निकाल लिया गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बस में सवार लोग परिवारों के साथ पूर्णागिरी जा रहे थे। मृतक अलग परिवारों के हैं मगर, घायलों में एक-दूसरे के संबंधी शामिल हैं। घायलों की हालत में सुधार के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि बस में कितने लोग सवार हुए थे। थाना पुलिस के माध्यम से बस मालिक को भी सूचना भेजी जा रही है। चालक के नींद में होने की आशंका दुर्घटना के बाद बस और डंपर चालक का सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही कि डंपर चालक नींद या नशे में वाहन दौड़ा रहा था। तेज गति के साथ वह अचानक रांग साइड में पहुंचा और बस से टकराकर पलट गया। पुलिस का कहना है कि डंपर से बजरी-रेता बस और आसपास बिखर जाने से राहत कार्य में कठिनाई आई। रात दो बजे तक बस के क्षतिग्रस्त हिस्से और पलटे हुए डंपर के नीचे चालक की तलाश की जा रही थी। संभव है कि दुर्घटना के दौरान हुई अफरातफरी के बीच डंपर चालक व उसका सहयोग भाग गया हो। बस चालक के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा था।.

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ओवरलोड डंपर ने नौ श्रद्धालुओं की जान ले ली। ये सभी लोग अन्य साथियों के साथ निजी बस से सीतापुर से पूर्णांगिरी जा रहे थे। शनिवार रात 12.15 बजे ढाबे पर भोजन-जलपान के लिए रुके, उसी दौरान तेज गति से आ रहा डंपर टकराकर पलट गया। रात एक बजे तक सात शव डंपर के नीचे से निकाले गए। दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 25 घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। रात दो बजे तक राहत कार्य जारी रहा। कुछ अन्य श्रद्धालुओं के भी दबने की आशंका जताई जा रही थी। बस में 40 से अधिक श्रद्धालु होने का अनुमान जताया जा रहा। उत्तराखंड के पूर्णांगिरी में देवी माता का दरबार है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां दर्शन करने जाते हैं। सीतापुर के सिंधौली से श्रद्धालुओं को एक जत्था शनिवार रात को निजी बस से रवाना हुआ था। पुलिस के अनुसार, बस गोला मार्ग से होकर खुटार पहुंची थी। वहां चालक ने जलपान एवं भोजन के लिए बस एक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी। कुछ श्रद्धालु ढाबे के अंदर चले गए थे, कुछ बस में बैठे रहे जबकि शेष आसपास टहल रहे थे। उसी दौरान गोला की जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर ढाबे के बाहर खड़ी बस से टकराया, इसके बाद वहीं पलट गया। डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ श्रद्धालु डंपर के नीचे दब गए। दुर्घटना देख ढाबे में बैठे श्रद्धालुओं में भी चीखपुकार मच गई। ढाबा कर्मचारी मदद को दौड़े मगर, दुर्घटनास्थल का दृश्य भयावह था। दो श्रद्धालुओं के आधे शरीर डंपर के नीचे दबे थे, वे कराहते हुए दम तोड़ते गए। शोर-शराबा के बीच राहगीरों रोका गया परंतु, चारों ओर डंपर से बिखरी बजरी पड़ी होने से राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। इस बीच फोन कर पुलिस बुलाई गई। आनन-फानन एक क्रेन और बैकहो लोडर का इंतजाम किया गया। इनकी हुई मृत्यु दुर्घटना में सीतापुर के सिंधौली निवासी अजीत, सुमन देवी, आशीष, मुन्नी, शिवशंकर और सीमा की मौके पर मृत्यु हो गई। इसके बाद सीतापुर के कमलापुर निवासी स्वानमति और दो अज्ञात ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सरस्वती, रीता, मिष्ठी, बिट्टो, गीता समेत 25 लोग घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। एक श्रद्धालु डंपर के नीचे से जीवित निकाल लिया गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बस में सवार लोग परिवारों के साथ पूर्णागिरी जा रहे थे। मृतक अलग परिवारों के हैं मगर, घायलों में एक-दूसरे के संबंधी शामिल हैं। घायलों की हालत में सुधार के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि बस में कितने लोग सवार हुए थे। थाना पुलिस के माध्यम से बस मालिक को भी सूचना भेजी जा रही है। चालक के नींद में होने की आशंका दुर्घटना के बाद बस और डंपर चालक का सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही कि डंपर चालक नींद या नशे में वाहन दौड़ा रहा था। तेज गति के साथ वह अचानक रांग साइड में पहुंचा और बस से टकराकर पलट गया। पुलिस का कहना है कि डंपर से बजरी-रेता बस और आसपास बिखर जाने से राहत कार्य में कठिनाई आई। रात दो बजे तक बस के क्षतिग्रस्त हिस्से और पलटे हुए डंपर के नीचे चालक की तलाश की जा रही थी। संभव है कि दुर्घटना के दौरान हुई अफरातफरी के बीच डंपर चालक व उसका सहयोग भाग गया हो। बस चालक के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UP Accident Shahjahanpur News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अयोध्या: रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपीलअयोध्या: रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपीलAyodhya:अयोध्या में रामलला दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों ही धूप की वजह से बेहोश होकर गिरे। श्रीराम अस्पताल में दोनों ने ही दम तोड़ दिया।
Read more »

Road Accident: आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाला हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में जिंदा जले 6 लोगRoad Accident: आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाला हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में जिंदा जले 6 लोगRoad Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसे ने ली 6 लोगों की जान, बापटला से हैदारबाद जा रही बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर में 32 लोग घायल
Read more »

चीन ने प्राइमरी स्कूल में चाकूबाजी, टीचर ने दो लोगों को मारा, 10 घायलचीन ने प्राइमरी स्कूल में चाकूबाजी, टीचर ने दो लोगों को मारा, 10 घायलचाकूबाजी की इस घटना में 4 लोग घायल हो गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Read more »

Badaun Accident: बदायूं में बस की टक्कर से ऑटो सवार दो लोगों की मौत, आठ घायलBadaun Accident: बदायूं में बस की टक्कर से ऑटो सवार दो लोगों की मौत, आठ घायलगंगा स्नान कर वापस लौट रहे टेंपो सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक और एक बालक की मृत्यु हो गई। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे उझानी कोतवाली क्षेत्र में करुआ पुल के पास हुआ। बस चालक कछला चौराहे पर बस खड़ी करके फरार हो गया है। मूलरूप से चंदौसी संभल का रहने वाला मोनू उर्फ मोनिस अली बदायूं के लालापुल पर रहता...
Read more »

हरियाणा के अंबाला में ट्रक-बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने क्या बताया?हरियाणा के अंबाला में ट्रक-बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने क्या बताया?Ambala Bus Accident:दिल्ली-जम्मू कश्मीर हाइवे पर एक मिनी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो जाने से 7 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
Read more »

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जानUttarakhand: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जानचारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बदरीनाथ में 14, केदारनाथ में 23, गंगोत्री में 03 और यमुनोत्री में 12 श्रद्धालुओं की जान गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:17