अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 18 दिवसीय एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को स्वदेश वापस लौट आए हैं। दिल्ली में उतरते ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं ग्रुप कैप्टन शुक्ला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद...
एनआई, नई दिल्ली। अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 18 दिवसीय एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को स्वदेश वापस लौट आए हैं। दिल्ली में उतरते ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। #WATCH | Delhi: Group Captain Shubhanshu Shukla arrives back in India.
He is welcomed by Union MoS for Science & Technology, Dr Jitendra Singh and Delhi CM Rekha Gupta, in the presence of his wife, Kamna Shukla, and their son. Visuals from inside the airport. He was the pilot… pic.twitter.com/EwWYT3EnWw— ANI August 16, 2025 दिल्ली की सीएम ने किया स्वागत दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी पत्नी कामना शुक्ला और उनके बेटे की उपस्थिति में उनका स्वागत किया। ग्रुप कैप्टन शुक्ला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कही ये बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के लिए गर्व का क्षण! इसरो के लिए गौरव का क्षण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति आभार का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारतीय धरती को छू गया... क्योंकि भारत माता के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज तड़के दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन, गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे। आगे लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने के साथ नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर इससे पहले इंस्टाग्राम पर शुभांशु शुक्ला ने हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख हो रहा है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं इस मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और लोगों से मिलने को लेकर उत्साहित हूं और उनके साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए बेताब हूं।''
NASA Axiom 4 Space Mission NASA Axiom Spacex
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shubhanshu Shukla: 'स्पेस में स्थिर रहना कितनी बड़ी चुनौती है...', शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में तैरते हुए VIDEO किया शेयरअंतरिक्ष से लौटने के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभंशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के अंदर का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि ISS पहुंचने पर, वे माइक्रोग्रैविटी में काम करने और प्रयोगों को पूरा करने में व्यस्त थे। माइक्रोग्रैविटी में तैरना और बिना हिले-डुले रहना सीखना एक चुनौती...
Read more »
'फोन तक भारी लगने लगा था', अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला ने सुनाए मजेदार किस्सेशुभांशु शुक्ला ने कहा कि पहली बार जब हम पृथ्वी से बाहर निकले तो हमें एहसास हुआ कि गुरुत्वाकर्षण कितना महत्वपूर्ण है. अंतरिक्ष में जब ग्रैविटी खत्म हो जाती है तो शरीर को उस शून्य गुरुत्व वाले वातावरण में ढलने में समय लगता है.
Read more »
Shubhanshu Shukla: धरती पर चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं शुभांशु शुक्ला, कहा- फोन भी भारी लग रहा है, लैपटॉप गिरा दियाविदेश धरती पर चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं शुभांशु शुक्ला, कहा- फोन भी भारी लग रहा है, लैपटॉप गिरा दिया Shubhanshu Shukla learning walking in earth feeling phone heavy
Read more »
जब टूटते-टूटते बचा था शुभांशु शुक्ला का लैपटॅाप... बेड पर अचानक कैसे खा गए थे गच्चा?Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के एक ऐतिहासिक मिशन से धरती पर वापस लौटे शुभांशु शुक्ला ने स्पेस स्टेशन पर बिताए गए लम्हों को साझा किया है. धरी पर आने के बाद उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी वजह से वो पूरी तरह से चौंक गए.
Read more »
Shubhanshu Shukla News: लोकसभा में अंतरिक्ष की गूंज! शुभांशु शुक्ला की कामयाबी पर होगी चर्चा, गगनयान पर टिक...Subhanshu Shukla News: लोकसभा में सोमवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफलता और ‘विकसित भारत 2047’ पर चर्चा होगी. शुक्ला का ISS मिशन भारत की अंतरिक्ष शक्ति और गगनयान की दिशा में बड़ा कदम है.
Read more »
ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारे... शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी पर दिल्ली में भव्य स्वागतशुभांशु शुक्ला भारत पहुंच गए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका विमान देर रात लैंड किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया. शुभांशु नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट रह चुके हैं. उन्होंने हाल में ही 18 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे.
Read more »
