विदेश धरती पर चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं शुभांशु शुक्ला, कहा- फोन भी भारी लग रहा है, लैपटॉप गिरा दिया Shubhanshu Shukla learning walking in earth feeling phone heavy
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापस लौट आएं हैं. वापस आने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि 20 दिनों तक मैं माइक्रोग्रेविटी एरिया में रहा. अब ग्रेविटी में रहने की कोशिश कर रहा हूं.
उन्होंने कहा कि धरती पर लौटकर फोटो क्लिक करने के लिए फोन मांगा, मैंने जब फोन पकड़ा तो वह मुझे बहुत भारी लग रहा था. उन्होंने एक और किस्सा साझा किया. उन्होंने कहा कि एक बार मैं अपने बिस्तर पर बैठा था और लैपटॉप बंद करके बिस्तर से किनारे खिसका दिया. मुझे लगा कि वह हवा में ही रहेगा, मैं भूल गया था कि मैं अब ग्रेविटी में हूं. शुक्र है कि फर्श पर कालीन बिछी हुई थी, जिस वजह से उसे कोई भी नुकसान नहीं हुआ. मजे की बात है कि शुभांशु स्पेस स्टेशन से लौटने के बाद से पैदल चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। अब तक बॉडी पर फुल कंट्रोल नहीं आया है. Advertisment बता दें, शुभांशु एक्सियोम-4 मिशन के तहत 25 जून को धरती से आईएसएस के लिए रवाना हुए थे और 15 जुलाई को वे पृथ्वी पर लौटकर आए. उम्मीद है कि अगस्त के दूसरे या फिर तीसरे सप्ताह तक भारत लौट सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा था- जो-जो करो, उसकी फोटो क्लिक करना प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्ला ने कहा कि 41 साल बाद एक भारतीय अंतरिक्ष से लौटा है. इस बार ये सिर्फ एक छलांग नहीं थी बल्कि भारत की दूसरी उड़ान की शुरुआत थी. हम इसके लिए अब तैयार हैं. उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के सबसे यादगार लम्हों में एक पल वह भी था, जब पीएम मोदी ने उनसे बात की थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मुझसे बात कर रहे थे और तिरंगा मेरे पीछे लहरा रहा था, ये कितने गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे बोला था कि मैं वहां जो भी कर रहा हूं, उन सब की फोटो क्लिक करूं और मैंने ऐसा किया भी. एक्सियम-4 मिशन का हिस्सा थे शुभांशु शुक्ला शुभांशु शुक्ला के एक्सियम-4 मिशन की एक सीट के लिए भारत ने 548 करोड़ रुपए चुकाए थे. ISS में शुभांशु को इंडियन एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के 7 प्रयोग करने थे, जो ज्यादातर बायोलॉजिकल स्टडीज के थे. इसके अलावा, उन्हें NASA के साथ पांच अन्य प्रयोग भी करने थे.
Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission Group Captain Shubhanshu Shukla
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शुभांशु शुक्ला की वापसी में मौसम बना बाधा! 14 जुलाई से पहले नहीं लौट पाएंगे पृथ्वी परअंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों की धरती पर वापसी में देरी हो रही है, जो पहले 10 जुलाई को निर्धारित थी।
Read more »
शुभांशु शुक्ला धरती पर लौट रहे हैं, अंतरिक्ष में उन्होंने क्या-क्या किया?इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु शुक्ला आज पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू करेंगे.
Read more »
Shubhanshu Shukla की धरती पर हुई वापसीअंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर पहुंचे Shubhanshu Shukla, समंदर में सुरक्षित लैंड हुआ GRACE
Read more »
हद है! स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला, दलित एंगल ढूंढकर कांग्रेस लीडर ने जताई आपत्तिUdit Raj Shubhanshu Shukla: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने शुभांशु शुक्ला की स्पेस यात्रा पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने शुभांशु की जाति पर कहा कि शुक्ला जी की जगह किसी दलित या ओबीसी को भेजा जाना चाहिए था. सोशल मीडिया पर लोग जमकर उन्हें सुना रहे हैं.
Read more »
18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले Shubhanshu Shukla, वीडियो में देखिए पहली झलक!Shubhanshu Shukla Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Shubhanshu Shukla: दो माह बाद परिवार से से मिले शुभांशु शुक्ला, पत्नी और बेटे को गले लगाकर हुए रुआसेShubhanshu Shukla: दो माह बाद परिवार से से मिले शुभांशु शुक्ला, पत्नी और बेटे को गले लगाकर हुए रुआसे Shubhanshu Shukla meets his wife and son after 2 months विदेश
Read more »
