RSS: कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस शर्त के साथ दी RSS को मार्च की इजाजत, प्रियांक खरगे बोले- एक बार के लिए ही अनुमति

Karnataka High Court News

RSS: कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस शर्त के साथ दी RSS को मार्च की इजाजत, प्रियांक खरगे बोले- एक बार के लिए ही अनुमति
KarnatakaRssPriyank Kharge
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को आरएसएस को चित्तापुर में मार्च निकालने की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने आरएसएस के कलबुर्गी के संयोजक की ओर से दायर एक याचिका पर ये फैसला

कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार को आरएसएस को चित्तापुर में मार्च निकालने की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने आरएसएस के कलबुर्गी के संयोजक की ओर से दायर एक याचिका पर ये फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने आगामी 16 नवंबर को 300 लोगों और 50 सदस्यीय बैंड के साथ मार्च निकालने की अनुमति दी। जस्टिस एमजीएस कमल ने यह दर्ज किया कि चित्तापुर के तहसीलदार की ओर से कुछ शर्तों के साथ मार्च निकालने के लिए अनुमति पहले ही दी जा चुकी थी। बीते हफ्ते राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि वह याचिकाकर्ता के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगा.

कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने इस आदेश पर कहा, ''सरकार ने हाईकोर्ट में आरएसएस को मार्च निकालने की इजाजत दी। आरएसएस ने सरकार से कोई अनुमति नहीं मांगी थी। उन्होंने सरकार को एक मार्च निकालने की सूचना दी थी। सरकार की इजाजत मिलने में उन्हें एक महीने का समय लग गया। मार्च को लेकर साफ निर्देश हैं कि 300 से ज्यादा लोग और 50 से ज्यादा बैंड के सदस्य नहीं हो सकते हैं। साथ ही चित्तापुर से बाहर का कोई शख्स भी शामिल नहीं होगा। सबसे जरूरी बात वो अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकते हैं। यह एक बार के लिए ही अनुमति है।'' हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आरएसएस की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अरुण श्याम ने कार्यक्रम की इजाजत देने के लिए प्रशासन का आभार जताया, लेकिन तहसीलदार के आदेश की दो शर्तों में संशोधन की गुजारिश की। याचिकाकर्ता के वकील ने 300 लोगों की जगह 600 लोगों के शामिल होने के लिए अनुमति मांगी और बैंड के सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 करने का अनुरोध किया। सरकार की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल शशि किरण शेट्टी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से पहले भी ऐसे मार्च निकाले गए हैं, जिनमें 100-150 लोग ही शामिल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने बैंड के सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने का विरोध नहीं किया। राज्य सरकार की ओर से पेश तर्क से हाईकोर्ट सहमत हुई। अदालत ने बैंड के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया और 300 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति दी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Karnataka Rss Priyank Kharge Congress Karnataka Government India News In Hindi Latest India News Updates कर्नाटक हाईकोर्ट कर्नाटक आरएसएस प्रियांक खरगे कांग्रेस कर्नाटक सरकार मार्च

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक में RSS पर कंट्रोल के लिए नियम बनेंगे: सड़कों पर पथ संचलन निकालने, शाखा लगाने के लिए अनुमति लेना होग...कर्नाटक में RSS पर कंट्रोल के लिए नियम बनेंगे: सड़कों पर पथ संचलन निकालने, शाखा लगाने के लिए अनुमति लेना होग...Karnataka CM Siddaramaiah RSS Activities Rules 2025 Update; Follow Rashtriya Swayamsevak Sangh Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

देश को पॉपुलेशन कंट्रोल नहीं पॉपुलेशन पॉलिसी चाहिए..., जनसंख्या नियंत्रण पर RSS का बयान, दिए ये सुझावदेश को पॉपुलेशन कंट्रोल नहीं पॉपुलेशन पॉलिसी चाहिए..., जनसंख्या नियंत्रण पर RSS का बयान, दिए ये सुझावRSS Population Control Policy: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने हाल ही में कहा कि भारत के लिए जनसंख्या नियंत्रण से अधिक जनसंख्या नीति की आवश्यकता है.
Read more »

‘I Openly Say That There Should Be Ban On RSS,’ Says Kharge‘I Openly Say That There Should Be Ban On RSS,’ Says KhargeMallikarjun Kharge reiterated his call to ban the RSS, accusing it and the BJP of law and order failures, citing Sardar Patel’s letters linking RSS to Gandhi’s assassination celebrations.
Read more »

संघ के 100 साल: गोलवलकर और मुखर्जी में हुई वो बातचीत जिसके बाद बना था भारतीय जनसंघसंघ के 100 साल: गोलवलकर और मुखर्जी में हुई वो बातचीत जिसके बाद बना था भारतीय जनसंघकभी जनसंघ को संघ के राजनीतिक संगठन के रूप में प्रचारित किया जाने लगा. गोलवलकर इस नैरेटिव को लेकर सहज नहीं थे. गोलवलकर ने तो एक बार जनसंघ के लिए संघ के कार्यकर्ताओं को देने तक से इनकार कर दिया था. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी घटना का वर्णन.
Read more »

Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 November 2025: गुरुवार का दिन यानी 13 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »

दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फार्म बताएं: मोहन भागवत ने हिंदू धर्म से संघ की तुलना कर...दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फार्म बताएं: मोहन भागवत ने हिंदू धर्म से संघ की तुलना कर...Madhya Pradesh Politics Update; पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि संघ जैसे अनरजिस्टर्ड संगठन की हिन्दू समाज से तुलना करके उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। भोपाल में अपने सरकारी...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:01:03