‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ समाप्त, उद्देश्यों की प्राप्ति का दावा: बलोच लिबरेशन आर्मी
"नई दिल्ली, 8 फरवरी । रक्तपात, कथित दमन और जबरन गायब किए जाने की घटनाओं से जूझ रहे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक सप्ताह तक चले अपने अभियान "ऑपरेशन हेरोफ-2" के समाप्त होने का दावा किया है। संगठन ने कहा है कि इस अभियान में उसके उद्देश्यों की पूर्ति हो गई है।Advertisment बीएलए की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बलूच लड़ाकों ने कई शहरों और कस्बों में एक साथ हमले किए, जिन्हें "ऑपरेशन हेरोफ-2" नाम दिया गया। संगठन का दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ। द बलूचिस्तान पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह समन्वित शहरी अभियान बलूचिस्तान के 14 से अधिक शहरों में फैला हुआ था और इसे बीएलए के इतिहास का सबसे बड़ा, सबसे तीव्र और सबसे संगठित सैन्य अभियान बताया गया है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच के बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूच लड़ाकों ने कई स्थानों पर एक साथ हमले कर सुरक्षा चौकियों, सैन्य ठिकानों और कुछ शहरी इलाकों पर अस्थायी नियंत्रण स्थापित किया। संगठन का दावा है कि कुछ शहरों में बीएलए की इकाइयां लगातार छह दिनों तक डटी रहीं, जिससे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा। टीबीपी की रिपोर्ट में बीएलए अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि इस अभियान के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 362 से अधिक जवान मारे गए। बीएलए के अनुसार, इनमें पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कोर, पुलिस और कथित तौर पर राज्य समर्थित सशस्त्र समूहों के सदस्य शामिल थे। बीएलए प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि संगठन के लड़ाकों ने 17 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शेष बंदियों के खिलाफ कथित युद्ध अपराधों और जनसंहार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने "हेरोफ-2" के उद्देश्यों को दोहराते हुए भविष्य में ऐसे सशस्त्र अभियानों की संभावना से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “पहला उद्देश्य यह दिखाना था कि बलूच लड़ाकों में शहरी केंद्रों पर हमला करने और वहां नियंत्रण स्थापित करने की क्षमता है। दूसरा, बलूच जनता को यह संदेश देना कि प्रतिरोध सामूहिक भरोसे और संगठनात्मक शक्ति पर आधारित है। तीसरा उद्देश्य बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कथित निर्विवाद प्रभुत्व को चुनौती देना था।” --आईएएनएस डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
सुरक्षा राजनीति अंतरराष्ट्रीय ‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ समाप्त उद्देश्यों की प्राप्ति का दावा: बलोच लिबरेशन आर्म न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: SDM बनने की जिद, PhD छोड़कर 8 से 10 घंटे की पढ़ाई, UPPCS में टाॅप रैंक लाई थी हरियाणा की बेटीMotivational Story of UPPCS Topper: सिविल सेवा में जाने वालों को हरियाणा की बेटी संगीता की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए। उन्होंने टाॅप-2 रैंक के साथ क्रैक कर ली थी। उन्होंने SDM बनने के लिए पीएचडी छोड़ दी थी।
Read more »
CTET Exam 2026 Cancelled: बिहार में सीटेट पर बवाल क्यों? कैंसिल हुआ दो सेंटर्स का पेपर-2, CBSE ने कही ये बातCTET Paper-2 Cancelled Update: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर बिहार में हंगामा हो गया। हालात बेकाबू होने के बाद, वैशाली के दो एग्जाम सेंटर्स पर सीटेट एग्जाम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई। सीबीएसई ने इसकी आधिकारिक पुष्टी की...
Read more »
लता मंगेशकर को कौन देता था जहर? सिंगर को चल गया था पता, लेकिन नहीं लिया एक्शन; ये थी वजहहिंदी सिनेमा के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर फिल्म बॉर्डर-2 के गानों को लेकर छाए हैं. फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, लेकिन अब वे कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसे जानकर हर भारतीय का दिल दुख से भरने वाला है.
Read more »
तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने करोड़ों का जुर्माना भी लगायापाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में 17-17 साल की सजा सुनाई गई है। रावलपिंडी की विशेष अदालत ने विदेशी सरकारों से मिले महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ बेचने का दोषी पाया। उन पर करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगा। यह मामला सऊदी अरब से मिले तोहफों से जुड़ा है, जिनकी कीमत कम दिखाकर बेचने...
Read more »
CTET अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर: वैशाली के दो केंद्रों पर नहीं हुई परीक्षा, फिर मिलेगा मौकाकेन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET शनिवार को पटना सहित देशभर में शुरू हुई। हालांकि, बिहार के वैशाली जिले के दो केंद्रों पर पेपर-2 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी। सीबीएसई ने घोषणा की है कि इन केंद्रों पर छूटे हुए अभ्यर्थियों की परीक्षा अगले 15 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट...
Read more »
CTET फरवरी 2026 परीक्षा: बिहार के दो केंद्रों पर पेपर-2 की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम 15 दिनों मेंकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी 2026 में आयोजित CTET परीक्षा के दौरान बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर-2 की परीक्षा रद्द कर दी है। इन केंद्रों पर दोबारा परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। परीक्षा के बाद, आंसर की जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। परीक्षा परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
Read more »
