Jharkhand News: कोयल और औरंगा नदी के संगम पर केचकी महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक होगा. झारखंड की कला, संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा. राज्य। झारखंड
"Jharkhand News: झारखंड के पलामू और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित केचकी में एक भव्य केचकी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह महोत्सव 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च को कोयल और औरंगा नदियों के संगम स्थल पर आयोजित होगा.
इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व पलामू टाइगर रिजर्व करेगा.Advertisment क्या है केचकी केचकी वह स्थान है, जहां से पलामू टाइगर रिजर्व के अंदर पर्यटन सर्किट की शुरुआत होती है. यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता, जंगल और नदियों के संगम के लिए जाना जाता है. पास ही बेतला नेशनल पार्क स्थित है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. जनवरी से मार्च के बीच यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिनमें सबसे अधिक पर्यटक पश्चिम बंगाल से आते हैं. महोत्सव का क्या है उद्देश्य इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने केचकी महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया है. इस महोत्सव के माध्यम से झारखंड की कला, संस्कृति, लोक परंपरा और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा. महोत्सव के दौरान झारखंड से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी. जंगलों के संरक्षण के बारे में दी जाएगी जानकारी इसके साथ ही पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और जंगलों के संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. पलामू टाइगर रिजर्व से जुड़े अधिकारी पर्यटकों को वन्य जीवों, जंगलों और जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे. सोरेन सरकार आयोजन का देगी 70 लाख रुपये वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केचकी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में विभागीय मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस महोत्सव के आयोजन के लिए 70 लाख रुपये की राशि देगी. उनका मानना है कि यदि इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलता है तो इससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे. टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक ने की पुष्टि पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने महोत्सव की पुष्टि करते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन पूरी तैयारी के साथ किया जा रहा है और इसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड सरकार की नई पहल, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये का लोन"
Palamu Tiger Reserve Jharkhand Tourism Betla National Park Koel River Auranga River Jharkhand Culture State Festival
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand News: 1343 में कितनी शराब दुकानें होंगी सरेंडर, आज हो जाएगा क्लियरझारखंड में 1343 खुदरा शराब दुकानों में से कितनी सरेंडर होंगी, यह शनिवार शाम तक स्पष्ट हो जाएगा। लाइसेंस शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी है। जो दुकानें शुल्क जमा नहीं करेंगी, उन्हें सरेंडर मानकर 31 मार्च के बाद झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड जेएसबीसीएल संचालित करेगा। जेएसबीसीएल फिर लॉटरी या स्वयं के माध्यम से इन दुकानों का संचालन...
Read more »
Jharkhand News: झारखंड सरकार की नई पहल, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये का लोनJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Hemant Soren | Jharkhand CM Hemant Soren | Jharkhand Government | Jharkhand Maiyan Samman Yojana | Jharkhand 50 lakh Women associated with Maiyan Samman Yojana receive Rs 20000 loan for employment...
Read more »
Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी संग रजरप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखिए वीडियोJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Hemant Soren | CM Hemant Soren offers prayers at Rajrappa temple with his wife kalpana soren | Hemant Soren offers prayers at Rajrappa temple | CM Hemant Soren | Kalpana Soren | झारखंड
Read more »
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हवा हुई ठंडी; कांपा झारखंड: जिलों में मीनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री के नीचे, कल से चार ...Jharkhand weather alert: Minimum temperatures dip below 10 degrees Celsius across districts due to Western Disturbance. Follow latest updates.
Read more »
News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »
News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »
