CTET Paper-2 Cancelled Update: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर बिहार में हंगामा हो गया। हालात बेकाबू होने के बाद, वैशाली के दो एग्जाम सेंटर्स पर सीटेट एग्जाम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई। सीबीएसई ने इसकी आधिकारिक पुष्टी की...
CBSE CTET 2026 Exam Cancelled : बिहार में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-2 पर हंगामा हो गया। वैशाली में दो परीक्षा केंद्रों पर बवाल इतना बढ़ गया कि पेपर-2 कैंसिल करना पड़ा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी पुष्टी की है।सीटेट एग्जाम कैंसिल को लेकर सीबीएसई ने क्या कहा? सीबीएसई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का हंगामा और पेपर-2 कैंसिल करने की आधिकारिक पुष्टी की है। सीबीएसई ने पोस्ट में लिखा, 'देशभर में CTET के 1803 परीक्षा केंद्रों में से, पेपर - 2 की परीक्षा 1801 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। हालांकि, वैशाली के 02 केंद्रों पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।'सीटेट कैंसिल पेपर-2 की नई एग्जाम डेट कब आएगी?वैशाली के 02 केंद्रों पर स्थगित हुई परीक्षा 15 दिन के अंदर आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा। बोर्ड ने पोस्ट में लिखा, 'इन 02 केंद्रों पर आवंटित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। इन उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।' वैशाली में दो प्रभावित केंद्रों पर नियुक्त उम्मीदवार अब नई तारीखों का इंतजार करेंगे। CBSE ने आश्वासन दिया है कि संशोधित कार्यक्रम जल्द ही सीधे उन्हें सूचित किया जाएगा।25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशनदरअसल, देशभर में करीब 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी को 132 शहरों में पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जा रही है। हालांकि परीक्षा पहले सिर्फ 8 फरवरी को एक दिन में होनी थी, लेकिन 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन आने के बाद परीक्षा को दो दिन में कराने कराया जा रहा है।सीटेट एग्जाम में सख्ती सीबीएसई द्वारा सीटेट एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जा रहा है। पेपर 1 : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक। बोर्ड ने एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम को लेकर नियमों के अनुसार सख्ती बरती है। पेपर-1 रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे था, और गेट ठीक 9:30 बजे बंद कर दिए गए थे। इसी तरह पेपर-2 रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे था, और एंट्री गेट 2:30 बजे बंद कर दिए गए थे। बता दें कि सीटेट एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी कर दिए गए थे। एडमिट कार्ड पर एग्जाम डेट और टाइम, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर का नाम और पता, उम्मीदवार की डिटेल्स आदि के साथ परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी भी दी है।.
CBSE CTET 2026 Exam Cancelled : बिहार में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-2 पर हंगामा हो गया। वैशाली में दो परीक्षा केंद्रों पर बवाल इतना बढ़ गया कि पेपर-2 कैंसिल करना पड़ा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी पुष्टी की है।सीटेट एग्जाम कैंसिल को लेकर सीबीएसई ने क्या कहा?सीबीएसई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का हंगामा और पेपर-2 कैंसिल करने की आधिकारिक पुष्टी की है। सीबीएसई ने पोस्ट में लिखा, 'देशभर में CTET के 1803 परीक्षा केंद्रों में से, पेपर - 2 की परीक्षा 1801 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। हालांकि, वैशाली के 02 केंद्रों पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।'सीटेट कैंसिल पेपर-2 की नई एग्जाम डेट कब आएगी?वैशाली के 02 केंद्रों पर स्थगित हुई परीक्षा 15 दिन के अंदर आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा कि परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा। बोर्ड ने पोस्ट में लिखा, 'इन 02 केंद्रों पर आवंटित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। इन उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।' वैशाली में दो प्रभावित केंद्रों पर नियुक्त उम्मीदवार अब नई तारीखों का इंतजार करेंगे। CBSE ने आश्वासन दिया है कि संशोधित कार्यक्रम जल्द ही सीधे उन्हें सूचित किया जाएगा।25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशनदरअसल, देशभर में करीब 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी को 132 शहरों में पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जा रही है। हालांकि परीक्षा पहले सिर्फ 8 फरवरी को एक दिन में होनी थी, लेकिन 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन आने के बाद परीक्षा को दो दिन में कराने कराया जा रहा है।सीटेट एग्जाम में सख्तीसीबीएसई द्वारा सीटेट एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जा रहा है। पेपर 1 : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक। बोर्ड ने एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम को लेकर नियमों के अनुसार सख्ती बरती है। पेपर-1 रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे था, और गेट ठीक 9:30 बजे बंद कर दिए गए थे। इसी तरह पेपर-2 रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे था, और एंट्री गेट 2:30 बजे बंद कर दिए गए थे। बता दें कि सीटेट एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी कर दिए गए थे। एडमिट कार्ड पर एग्जाम डेट और टाइम, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर का नाम और पता, उम्मीदवार की डिटेल्स आदि के साथ परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी भी दी है।
सीटीईटी सीबीएसई सीटेट एग्जाम 2026 सीटीईटी बिहार पर हंगामा CBSE CTET 2026 Exam Cancelled CTET Cancelled CTET Latest News Ctet Mai Kya Hua Cbse Info On Ctet Postponment
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CTET Admit Card 2026 OUT: CBSE ने जारी किए सीटीईटी एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से करें डाउनलोड, जानें एग्जाम डेटCBSE CTET Admit Card 2026 OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
GATE Exam 2026: आईआईटी गेट परीक्षा कल, जानें से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंसGATE 2026 Exam: GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और कंप्यूटर आधारित मोड में कराई जाएगी. परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी किए गए हैं.
Read more »
कैसे रनवे पर टकरा जाते हैं दो विमान, इंडिगो क्राइसिस के लिए कौन जिम्मेदार ? Zee हीरोज के मंच पर एविएशन एक्सपर्ट ने खोले राजजी संवाद रियल हीरोज 2026 सम्मान (Zee Samvad Real Heroes 2026) समारोह में हर सेक्टर के हीरोज का जमावड़ा मुंबई के द फेयरमोंट में हुआ है.
Read more »
NIFTEE 2026 Admit Card: निफ्ट 2026 का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा में भूलकर भी न करें ये गलतियांNIFTEE 2026 Admit Card: NIFT 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है फैशन, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के सपने देखने वाले हजारों छात्रों के लिए ये बहुत बड़ा मौका है.
Read more »
GATE Exam Benefits: बस IIT, एमटेक या PhD के लिए नहीं होता... जान लें बीटेक के बाद गेट पास करने के 5 बड़े फायदेWhy GATE Exam 2026 is Important: गेट परीक्षा 2026 नेशनल लेवल पर होता है। गेट 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स के लिए कई रास्ते खुलते हैं। गेट स्कोर से स्टूडेंट्स को कई फायदे मिलते हैं। यहां आपको बताएंगे कि गेट स्कोर कहां उपयोगी है और इससे क्या-क्या कर सकते...
Read more »
CTET 2026 LIVE: परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश और अपडेटसीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस साल 25 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश, नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई है। एडमिट कार्ड, ड्रेस कोड और रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध है।
Read more »
