इंडियन इंस्टीट्यूशन में 59वें पोजीशन पर रहा आईआईटी-दिल्ली (IIT-Delhi) लगातार 5वें साल सबसे बेहतरीन भारतीय संस्थान घोषित किया गया, जिसको लेकर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है.
PM Narendra Modi on QS Asia Rankings: पीएम नरेंद्र मोदी ने4 नवंबर 2025 को क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्विद्यालयों की लगातार तरक्की की सराहना की और इसे क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन पर भारत के बढ़ते जोर का अक्स बताया.
मंगलवार को जारी क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 5 आईआईटी - दिल्ली, बॉम्बे, मद्रास, कानपुर और खड़गपुर के साथ-साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस , बेंगलुरु और दिल्ली यूनिवर्सिटी को एशिया के टॉप 100 संस्थानों में जगह दी गई है. पीएम मोदी ने जताई खुशी पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पिछले एक दशक में क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटीज की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा देखकर खुशी हुई. हमारी सरकार अनुसंधान और इनोवेशन पर फोकस करते हुए, हमारे युवाओं के लिए क्वालिटी एजुकेशन एनश्योर करने के लिए कमिटेड है. हम भारत भर में और अधिक शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाकर इस फील्ड में संस्थागत क्षमताओं का निर्माण भी कर रहे हैं. Glad to see a record increase in the number of Indian universities in the QS Asia University Rankings over the last decade. Our Government is committed to ensuring quality education for our youth, with a focus on research and innovation. We are also building institutional… — Narendra Modi November 4, 2025 रैंकिंग के नतीजे लंदन बेस्ड क्यूएस के मुताबिक, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग में 7 भारतीय संस्थान टॉप 100 में, 20 टॉप 200 में और 66 टॉप 500 में स्थान पाए हैं. इसमें आगे बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में, 36 भारतीय संस्थानों ने अपनी पोजीशन में सुधार किया है, 16 पहले जैसे ही रहे, जबकि 105 की रैंकिंग में गिरावट आई है. पीएचडी में इंडिया बेस्ट बयान में आगे कहा गया है, रैंकिंग का विस्तार इस साल के रिजल्ट्स में देखी गई ज्यादा अस्थिरता से जुड़ा है. कुल मिलाकर, 41 भारतीय संस्थान यूनिवर्सिटीज के टॉप 80वें परसेंटाइल में शामिल हैं. पीएचडी वाले स्टाफ के लिए भारत एशिया में बेस्ट पोजीशन पर है. तरक्की की तरफ बढ़ते कदम भारतीय संस्थानों में, आईआईटी-दिल्ली, जिसने 59वां स्थान हासिल किया, को लगातार 5वें साल बेस्ट इंडियन इंस्टीट्यूट घोषित किया गया. हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के एक्सपैंडिंग और स्ट्रेंथनिंग पर सरकार के ध्यान और ग्लोबल रिसर्च कोलैबोरेशन को बढ़ावा देने हेतु नीतिगत पहलों ने हाल के सालों में इंडियन यूनिवर्सिटीज को इंटरनेशनल रिकॉगनिशन हासिल करने में मदद की है.
IIT IIT Delhi QS Asia Rankings QS Asia Ranking Indian Universities In QS Asia Rankings PM Narendra Modi On QS Asia Rankings PM Narendra Modi On QS Asia Rankings 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से लेकर दीप्ति शर्मा, जानें वनडे रैंकिंग में कहां हैं भारतीय वीमेंस टीम की स्टार क्रिकेटर्सICC Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जिताने वाले स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा जैसे धुरंधर क्रिकेटर वनडे रैंकिंग में किस पोजीशन पर हैं, आइए जानें. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ नंबर-एक बनीं वोल्वार्ट, जेमिमा भी टॉप-10 में शामिलभारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने नौ स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में जगह बना
Read more »
QS Asia University Rankings 2026: एशिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, भारत में आईआईटी दिल्ली नंबर वनQS Asia University Rankings 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत में अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है। इस साल कुल 294 भारतीय संस्थान इस रैंकिंग में शामिल
Read more »
Asia Cup में लिया था टीम इंडिया से पंगा, आईसीसी ने इस पाकिस्तानी को अब दी करारी सजा, कप्तान सूर्या पर भी गाजHaris Rauf Suspended: आईसीसी ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ को दो मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है, जिन्होंने एशिया कप में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र इशारे दर्शकों को किए थे।
Read more »
Asia Cup Controversy: हारिस रऊफ दो मैचों के लिए सस्पेंड, SKY पर जुर्माना; एशिया कप विवाद पर ICC ने सुनाई सजाएशिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद पर सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है। अब वह दक्षिण
Read more »
Pakistan Pacer Haris Rauf Suspended For His Antics Against India At Asia Cup 2025; Suryakumar Yadav Fined; Check Complete Details Of ICC RulingPakistan pace Haris Rauf copped two financial penalties of 30 percent each for two separate incidents during matches against India at Asia Cup 2025 in the UAE.
Read more »
