Haris Rauf Suspended: आईसीसी ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ को दो मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है, जिन्होंने एशिया कप में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र इशारे दर्शकों को किए थे।
दुबई: एशिया कप 2025 भले ही खत्म हुए महीना भर से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन इससे जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप से जुड़े एक विवाद को लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ को दो मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी माना है, लेकिन उन पर केवल जुर्माना लगाया गया है। इस सजा की घोषणा के बाद अब हैरिस रऊफ पाकिस्तान के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज के दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी ने ये सजा एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 14, 21 और 28 सितंबर को खेले गए तीन मैचों के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं की कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सुनवाई प्रक्रिया पूरी करते हुए लिया है। इस प्रक्रिया की सुनवाई आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरियों ने की थी, जिसके बाद दी गई सिफारिश पर अब कार्रवाई की गई है।सूर्या पर लगा है 30 फीसदी मैच फीस का जुर्मानाटीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने उनकी मैच फीस के 30 फीसदी हिस्से का जुर्माना लगाया है। सूर्या को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज पर मैच में जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित करने के लिए लगाया गया है। इस मैच में भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी, जिसके बाद सूर्या ने मंच से जीत को भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था। इसके खिलाफ पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने आईसीसी से शिकायत की थी। आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि सूर्यकुमार यादव को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.
21 को तोड़ने का दोषी पाया गया है। उन पर मैच फीस के 30 फीसदी हिस्से के बराबर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें 2 डिमैरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं।रऊफ ने किया '6-0 डाउन' वाला इशारापाकिस्तानी तेज गेंदबाज हैरिस रऊफ ने 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मैच के दौरान दर्शकों की तरफ भड़काऊ इशारा किया था। हैरिस ने भारतीय फैंस को '6-0 डाउन' का विवादित इशारा किया था और हवा में क्रैश होते हुए फाइटर जेट की नकल उतारी थी। इसे भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना द्वारा 6 राफेल जेट गिराए जाने के झूठे दावे से जोड़कर देखा गया था। इसके खिलाफ BCCI ने आईसीसी से शिकायत की थी। इसकी सुनवाई मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने की थी, जिनकी सिफारिश पर रऊफ के खिलाफ इस हरकत के लिए मैच फीस काटने का जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने बताया कि रऊफ पर उनकी मैच फीस के 30 फीसदी हिस्से का जुर्माना लगाने के साथ ही 2 डिमैरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं।फाइनल मैच की हरकत के लिए सस्पेंड हुए रऊफहैरिस रऊफ सुपर-4 मैच की हरकत के लिए भले ही महज जुर्माना लगकर बच गए, लेकिन एशिया कप फाइनल में भी उन्होंने फाइटर जेट्स डाउन वाली हरकत दोहराई थी। इसके चलते उन्हें दोबारा से 2 डिमैरिट पॉइंट्स मिले हैं। आईसीसी के मुताबिक, मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने हैरिस रऊफ को आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया है और उन्हें दूसरी बार 2 डिमैरिट पॉइंट्स तथा मैच फीस के 30 फीसदी जुर्माने की सजा दी गई है। 24 महीने के दौरान कुल 4 डिमैरिट पॉइंट्स मिलने के चलते रऊफ को आईसीसी डिसिप्लीनरी फ्रेमवर्क के तहत 2 सस्पेंशन पॉइंट्स मिले हैं। इसके चलते रऊफ को पाकिस्तान के अगले दो वनडे मैच के लिए सस्पेंड किया जा रहा है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 और 6 नवंबर को खेले जा रहे हैं। एके-47 का इशारा करके भी फरहान बच गएपाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भी फिफ्टी ठोकने के बाद बैट को एके-47 की तरह पकड़कर जश्न मनाया था। हालांकि उनके खिलाफ आईसीसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन उन्हें इसके लिए ऑफिशियल चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते साहिबाजदा फरहान को एक डिमैरिट पॉइंट दिया गया है। इन भारतीय के खिलाफ भी हुई सुनवाई भारतीय खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर एशिया कप फाइनल में आर्टिकल 2.6 तोड़ने का आरोप था, लेकिन उनके इशारे को आईसीसी ने गलत नहीं मानते हुए आरोप खारिज कर दिया है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बूमराह ने आर्टिकल 2.21 के तहत लगे एक आरोप को स्वीकार कर लिया है। इसके चलते उन्हें ऑफिशियल चेतावनी देने के साथ 1 डिमैरिट पॉइंट दिया गया है।
Haris Rauf India Pakistan Asia Cup 2025 Cricket ICC ICC Code Of Conduct Haris Rauf Suspended Cricket News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान की अब खैर नहीं! Vaibhav Suryavanshi की इंडिया-ए टीम में एंट्री...Asia Cup के लिए जितेश शर्मा बने कप्तानIndia-A Squad: बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा की है, जिसमें जितेश शर्मा कप्तान और नमन धीर उपकप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से दोहा में शुरू होगा। इंडिया-ए को ग्रुप-बी में ओमान, यूएई और पाकिस्तान-ए के साथ रखा गया है। 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। इंडिया-ए का पहला...
Read more »
Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, जितेश कप्तान, वैभव-प्रियांश को भी मौकाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। जितेश शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि युवा सनसनी
Read more »
राइजिंग Asia Cup टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, जितेश कप्तान, इस दिन PAK से होगी भिड़ंतभारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भारत ए टीम में जगह मिली है. आईपीएल और अंडर-19 स्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राइजिंग एशिया कप में खेलने का मौका मिला है. जितेश शर्मा की कप्तानी में भारत ए टीम 14 नवंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
Read more »
दुबई में मीटिंग, पाकिस्तान में छिपे बैठे मोहसिन नकवी, ICC मीटिंग में आने की हिम्मत नहींAsia Cup की कप ट्रॉफी लेकर भाग निकले पाकिस्तानी मोहसिन नकवी अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं. यही कारण है कि चार नवंबर से शुरू हुई आईसीसी की मीटिंग में वह शामिल नहीं होंगे. बीसीसीआई की इस बैठक में जोर-शोर से ट्रॉफी लौटाने का मुद्दा उठाने वाली थी.
Read more »
ICC के डर से दुबके नकवी.. ट्रॉफी कंट्रोवर्सी पर बीसीसीआई का लास्ट एक्शन, जल्द होगा फैसलाAsia Cup 2025 की ट्रॉफी देने का अल्टीमेटम मोहसिन नकवी को मिल चुका है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ट्रॉफी को लेकर मोहसिन नकवी की जिद से निपटने के लिए आखिरी एक्शन ले लिया है. जिससे बचने के लिए ट्रॉफी चोर नकवी दुबक गए हैं.
Read more »
ICC ने हारिस रऊफ पर बैन लगाया: PAK बॉलर ने एशियाकप में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था, सूर्या की फीस कटीPakistan Asia Cup 2025 Controversy Update;ICC ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को 2 मैच के लिए बैन लगाया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 21 सितंबर को सुपर-4 मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में रऊफ पर...
Read more »
