एशिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद पर सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है। अब वह दक्षिण
रऊफ पर दो मैच का प्रतिबंध पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग मैचों में दो बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो बार 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इसी के साथ उन्हें दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जिसके चलते वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 और 6 नवंबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। रऊफ को पहले भारत के खिलाफ 14 सितंबर को खेले गए मैच में आर्टिकल 2.
21 के तहत 'खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने' का दोषी पाया गया था। इसके लिए उन्हें 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट अंक मिले। इसके बाद, भारत के खिलाफ एक और मैच में इसी अनुच्छेद का दोबारा उल्लंघन करने पर उन पर दोबारा 30 प्रतिशत का जुर्माना और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक मिले। सूर्यकुमार पर लगा जुर्माना वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी आईसीसी ने 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। सूर्यकुमार ने मैच के बाद भारतीय सेना के समर्थन में और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताते हुए बयान दिया था, जिसे 'खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने' वाला माना गया। इसके अलावा, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक डिमेरिट अंक मिला है, जबकि अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को चेतावनी मिली। आईसीसी ने कहा कि ये सभी उल्लंघन लेवल 1 के तहत आते हैं, जिसमें खिलाड़ी को अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक से दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं।
Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: নীল বিপ্লবে বিশ্বকাপ ভারতের মেয়েদের, রোহিতদের অধরা মাধুরী ছুঁলেন হরমনপ্রীতরা...India beats South Africa To Clinch ICC Womens World Cup 2025
Read more »
पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने दी टीम इंडिया को बधाई, पहली बार बनी है वूमेन वर्ल्ड चैंपियनICC Womens World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी जिसके लेकर देश-विदेश की नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है.
Read more »
How Much Prize Money Did India Win After ICC Women’s World Cup 2025 Victory? Full Earnings Breakdown RevealedIndia created history by winning the ICC Women’s World Cup 2025, defeating South Africa in a thrilling final in Navi Mumbai and lifting their first-ever world title.
Read more »
Womens World Cup 2025: जगभरात फडकला तिरंगा! भारतीय महिला संघाने जिंकला विश्वचषक! बघा सेलिब्रेशनचे क्षणICC Women’s World Cup Trophy : भारताने दक्षिण आफ्रिकेला हरवून इतिहास रचला. महिला विश्वचषकाच्या 52 वर्षांच्या इतिहासात भारताने पहिले विश्वचषक विजेतेपद पटकावले
Read more »
47 साल इंतजार के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय टीम: दीप्ति ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट; शेफाली...India Women’s team created history by winning their first ICC trophy, beating South Africa by 52 runs in the 2025 World Cup final at DY Patil Stadium.
Read more »
Pratika Rawal On Wheelchair: মাঠে লড়তে পারিনি, তবে...! হুইলচেয়ারে বিশ্বচ্যাম্পিয়ন কন্যা, হরমনপ্রীতরা তুলে ভাংড়া করালেন...Pratika Rawal On Wheelchair On ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »
