ICC Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जिताने वाले स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा जैसे धुरंधर क्रिकेटर वनडे रैंकिंग में किस पोजीशन पर हैं, आइए जानें. क्रिकेट. खेल समाचार.
"ICC Rankings: इंडियन वीमेंस टीम ने अपने देश का नाम पूरे विश्व में रौशन किया. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में वह पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. इससे केवल 3 ही टीम ये कारनामा कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद अब भारतीय महिला टीम ने इस लिस्ट में एंट्री मारी है.
Advertisment भारत को टाइटल जिताने में कुछ खिलाड़ियों का योगदान सबसे अहम रहा. स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा को इसका काफी हद तक श्रेय जाता है. ये सभी आईसीसी ओडीआई रैंकिंग में किस पोजीशन पर हैं, आइए नजर डालें. स्मृति मंधाना स्मृति मंधाना के लिए वीमेंस विश्व कप कमाल का गुजरा. उनके बल्ले से ढेरों रन निकले. लेफ्ट हैंड बैटर ने 9 मैचों की इतनी ही पारियों में 434 रन ठोके. इस दौरान उनका औसत 54.25 का रहा. साथ ही इस खिलाड़ी ने करीब 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनके बल्ले से एक शतक व दो अर्धशतक आए. आईसीसी वीमेंस ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में स्मृति मंधाना टॉप पर बैठी हैं. उनके 828 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. ये भी पढ़ें: Womens World Cup 2025 जीतने के बाद भी महिला टीम को नहीं मिलेगी असली ट्रॉफी? सच शायद ही जानते हों आप दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं. दीप्ति 9 मैचों में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं. साथ ही उनके बल्ले से 215 रन निकले. आईसीसी वीमेंस ओडीआई ऑलराउंडर रैंकिंग में दीप्ति शर्मा पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. भारतीय खिलाड़ी के 384 अंक हैं. हरमनप्रीत कौर भारत को चैंपियन बनाने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया. 36 वर्षीय बैटर ने 9 मैचों की 8 पारियों में 32.50 के औसत से 260 रन जड़े. उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं. आईसीसी वीमेंस ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में हरमनप्रीत 18वें पायदान पर हैं. उनके 603 प्वॉइंट्स हैं. जेमिमा रोड्रिग्ज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जिताने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज का बल्ला इस टूर्नामेंट में जमकर बोला. जहां उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियां खेलकर करीब 60 के औसत से 292 रन बना दिए. आईसीसी वीमेंस ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में जेमिमा फिलहाल 19वें स्थान पर काबिज हैं. शेफाली वर्मा शेफाली वर्मा ने आईसीसी वीमेंस विश्व कप 2025 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी. प्रतिका रावल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. जिसके बाद शेफाली को रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली. युवा खिलाड़ी ने फाइनल में धमाल मचा दिया. जहां बल्ले से 87 रन जड़ने के बाद वह 2 विकेट लेने में कामयाब रहीं. आईसीसी ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में शेफाली 98वें नंबर पर हैं. ये भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur: कितनी पढ़ी लिखी हैं कप्तान हरमनप्रीत कौर? जिसने भारतीय महिला टीम को बनाया चैंपियन"
ICC Women's ODI Rankings Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur Jemimah Rodrigues Shafali Verma Deepti Sharma Indian Women's Team ICC Women's World Cup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: আমরা মেঝেতে শুয়েছি! বিশ্বকাপ ফাইনালের আগে বিস্ফোরক ক্যাপ্টেন, ভারতীয় ক্রিকেটে ধেয়ে এল ঝড়...We slept on floor Says Indian women s team 1st captain Before ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: নীল বিপ্লবে বিশ্বকাপ ভারতের মেয়েদের, রোহিতদের অধরা মাধুরী ছুঁলেন হরমনপ্রীতরা...India beats South Africa To Clinch ICC Womens World Cup 2025
Read more »
पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने दी टीम इंडिया को बधाई, पहली बार बनी है वूमेन वर्ल्ड चैंपियनICC Womens World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी जिसके लेकर देश-विदेश की नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है.
Read more »
ICC World Cup 2025: स्मृति मंधाना की जीत और प्यार…बॉयफ्रेंड का टैटू और स्पेशल पोस्ट बन गया सोशल मीडिया सेंसेशन, ट्रॉफी पकड़ पोज देते हुए आए नजरICC World Cup 2025: स्मृति मंधाना की जीत और प्यार…बॉयफ्रेंड का टैटू और स्पेशल पोस्ट बन गया सोशल मीडिया सेंसेशन, ट्रॉफी पकड़ पोज देते हुए आए नजर
Read more »
Pratika Rawal On Wheelchair: মাঠে লড়তে পারিনি, তবে...! হুইলচেয়ারে বিশ্বচ্যাম্পিয়ন কন্যা, হরমনপ্রীতরা তুলে ভাংড়া করালেন...Pratika Rawal On Wheelchair On ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »
'महिलाओं का क्रिकेट होने नहीं देता… ', भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पूर्व BCCI अध्यक्ष का बयान सोशल मीडिया पर फैलाN Srinivasan Comment: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 का ICC ODI विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन.
Read more »
