जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइ़र्स को जॉइन कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने का फैसला किया। इससे पीसीबी को मिच्ची लग गई है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं है। बता दें कि तेज गेंदबाज मुजारबानी ने आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स को जॉइन कर लिया है। 28 मार्च से आईपीएल का 19वां एडिशन शुरू होने वाला है। केकेआर ने ब्लेसिंग मुजारबानी को मुस्तफिजुर रहमान की जगह लिया है। बता दें कि इससे पहले ब्लेसिंग मुजारबानी को इस्लामाबाद युनाइटेड ने 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, जब भारतीय फ्रेंचाइजी ने मुजारबानी को अप्रोच किया तो उन्होंने पीएसएल से ऊपर आईपीएल को चुन लिया।पीसीबी कर रहा लीगल एक्शन लेने की प्लानिंगजियो सुपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 29 साल के ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहा है। मुजारबानी को इस्लामाबाद युनाइटेड में शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था।लगातार दूसरी बार विदेशी खिलाड़ी ने पीएसएल के ऊपर आईपीएल को चुनाबता दें कि ऐसा लगातार दूसरी बार हो रहा है जब किसी विदेशी खिलाड़ी ने पहले पाकिस्तान सुपर लीग के लिए साइन किया हो और फिर बाद में आईपीएल के लिए उसे ठुकरा दिया हो। पिछले सीजन साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने ऐसा किया था। उनको पहले पेशावर जाल्मी ने अपने साथ जोड़ा था। लेकिन बाद में उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के चलते मुंबई इंडियंस को जॉइन कर लिया था।ब्लेसिंग मुजारबानी का टी20 करियरमुजारबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। वह जिम्बाब्वे की ओर से अब तक कुल 89 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 106 विकेट लिए हैं। मुजारबानी का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी इकोनॉमी भी 7.
24 का रहा है। ब्लेसिंग मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे।
ब्लेसिंग मुजारबानी केकेआर ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल ब्लेसिंग मुजारबानी पाकिस्तान सुपर लीग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ब्लेसिंग मुजारबानी Blessing Muzarabani News Blessing Muzarabani Kkr Blessing Muzarabani Ipl Blessing Muzarabani PSL Pakistan Cricket Board Blessing Muzarabani
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें: BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की; 2 प्रैक्टिस मैच खेल सके...BCCI Practice Guidelines for IPL Season 2026: कोई भी टीम दूसरे टीम के इस्तेमाल किए नेट पर अभ्यास नहीं करेगी। हर टीम को प्रैक्टिस के लिए अलग नेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
Read more »
IPL 2026: ऋषभ पंत सबसे महंगे, अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तानIPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान होंगे।
Read more »
'IPL 2026 में धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आएंगे', 19वें सीजन से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने MSD पर दिया बयानचेन्नई सुपर किंग्स CSK इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
Read more »
IPL 2026: टी20 विश्व कप में तबाही मचाने वाला स्टार गेंदबाज कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़ा, पाकिस्तान सुपर लीग से तोड़ा नाताIPL 2026 का हाल ही में शेड्यूल जारी हुआ। 28 मार्च से 19वें सीजन का आगाज होगा। इससे पहले 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा बदलाव किया है।
Read more »
केकेआर में हुई 6'8' लंबे गेंदबाज की एंट्री, मुस्तफिजुर रहमान का मिल गया रिप्लेसमेंट, PSL छोड़कर IPL को चुनाकेकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को साइन किया है। मुस्तफिजुर को विवादों के बीच रिलीज किया गया, जो अब पीएसएल खेलेंगे। वहीं, मुजरबानी ने आईपीएल के लिए पीएसएल का करार छोड़कर केकेआर का साथ चुना है।
Read more »
IPL के लिए PSL को मारी लात, क्या बॉश की तरह मुजरबानी पर भी एक्शन लेगा PCB?Blessing Muzarabani Pakistan Super League: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने का मौका पाने के लिए अपना पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया है.
Read more »
