IPL 2026: ऋषभ पंत सबसे महंगे, अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान

खेल News

IPL 2026: ऋषभ पंत सबसे महंगे, अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान
IPL 2026ऋषभ पंतअजिंक्य रहाणे
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

IPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान होंगे।

" IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है, जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेल ा जाएगा. क्रिकेट के गलियारों में इस बीच सिर्फ आईपीएल की ही चर्चा हो रही है.

ये बात तो हर कोई जानता है कि आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले सीजन खरीदा था. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाला वो कप्तान कौन है, जिसकी सैलरी सबसे कम है. अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं...Advertisment ऋषभ पंत हैं IPL के सबसे महंगे कप्तान आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. पंत को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. वहीं, फिर फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम की कमान भी सौंप दी और पंत आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान भी बन गए. अब आईपीएल 2026 में भी पंत ही सबसे महंगे कप्तान रहने वाले हैं. LSG Brigade, this is your captain speaking ❤️💙 pic.twitter.com/EMM7ysTz63 — Lucknow Super Giants March 13, 2026 IPL 2026 के सबसे कम सैलरी वाले कप्तान? IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये में अजिंक्य रहाणे को खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. पिछले ही सीजन KKR ने अपनी टीम की कमान रहाणे को सौंपी थी. भले ही पिछले सीजन फ्रेंचाइजी कुछ खास नहीं कर सकी और अंक तालिका में 8वें नंबर पर रही. Knights Army, we are so ready for the summer of '26. Are you? 👊💜 pic.twitter.com/sYTTYcrDFd — KolkataKnightRiders March 11, 2026 अजिंक्य आईपीएल 2026 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं. ऐसे में अजिंक्य सीजन में सबसे कम सैलरी लेने वाले कप्तान होंगे. आपको बता दें, रहाणे एक अनुभवी कप्तान हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी ने खराब सीजन के बाद भी उनपर भरोसा बनाए रखा है और इस बार टीम मजबूती से वापसी करके ट्रॉफी उठाना चाहेगी. रियान पराग हैं नए कप्तान IPL 2026 में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी है, जिसने अपनी टीम का कप्तान बदला है और वो टीम है राजस्थान रॉयल्स. RR के कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेडिंग के जरिए अपने साथ जोड़ लिया. इसके बाद राजस्थान की टीम ने रवींद्र जडेजा को साथ जोड़ा, मगर टीम की कमान अपने स्टार खिलाड़ी रियान पराग को सौंपी, जिन्होंने पिछले सीजन संजू की अनुपलब्धता पर टीम की कमान संभाली थी. रियान को फ्रेंचाइजी सालाना 14 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में देती है. रियान RR के 7वें कप्तान हैं. 30 March 2026, we"ll be there 💗🚁 pic.twitter.com/Rh4ELeweFl — Rajasthan Royals March 11, 2026 28 मार्च से होगी IPL 2026 की शुरुआत IPL 2026 की तैयारियों के बीच आखिरकार शेड्यूल भी जारी हो चुका है. सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसका पहला मैच पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. हालांकि, अभी आईपीएल ने साल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं. शेष शेड्यूल की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है. शुरुआती फेज में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है. बताते चलें, पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी, जो RCB की पहली ट्रॉफी रही. ये भी पढ़ें: IPL Records: ये हैं आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी, एक ने की है विराट की बराबरी"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IPL 2026 ऋषभ पंत अजिंक्य रहाणे सबसे महंगे कप्तान सबसे कम सैलरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026: 'रहमान डकैत' के स्टाइल में जडेजा की एंट्री, वायरल हुआ वीड‍ियोIPL 2026: 'रहमान डकैत' के स्टाइल में जडेजा की एंट्री, वायरल हुआ वीड‍ियोआईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में वापस लाया है. जडेजा ने 10 मार्च को प्री-सीजन कैंप में भाग लिया और उनका भव्य स्वागत किया गया.
Read more »

IPL 2026 Schedule Live: आरसीबी का सामना हैदराबाद सेIPL 2026 Schedule Live: आरसीबी का सामना हैदराबाद सेIPL 2026 Schedule Announcement Live: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान आज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और सनराइडजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है।
Read more »

धोनी IPL 2026 में पूरे सीज़न खेलेंगे: CSK CEO ने की पुष्टिधोनी IPL 2026 में पूरे सीज़न खेलेंगे: CSK CEO ने की पुष्टिचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के पूरे सीज़न में खेलेंगे। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। टीम में उनकी भूमिका पर अभी फैसला होना बाकी है।
Read more »

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैचIPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैचIPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
Read more »

IPL 2026 से पहले Gujarat Titans ने किया बड़ा बदलाव, इस विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारीIPL 2026 से पहले Gujarat Titans ने किया बड़ा बदलाव, इस विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारीगुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
Read more »

IPL 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, जानिए कौन किस टीम के लिए खेलेगा आईपीएलIPL 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, जानिए कौन किस टीम के लिए खेलेगा आईपीएलIPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबसे 5 युवा खिलाड़ी कौन हैं, तो आइए आज हम आपको उन सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:57:33