गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की। इससे फ्रेंचाइजी की कोचिंग व्यवस्था और मजबूत हुई है। विजय दहिया के पास कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है। हेडन को बनाया बल्लेबाजी कोच दहिया ने 19 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2007-08 सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया और तब से घरेलू और आईपीएल टीमों में कोचिंग का एक मजबूत अनुभव प्राप्त किया है। उनकी नियुक्ति ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल होने के बाद हुई है। गुजरात का सफर शानदार रहा 2022 में अपने डेब्यू के बाद से गुजरात टाइटंस आईपीएल की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक बनकर उभरी है। अपने पहले चार सीजन में से तीन में प्लेऑफ में जगह बनाई और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता। आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी थी। फाइनल में पहुंची आईपीएल 2023 में भी गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल का टिकट कटाया। हालांकि, निर्णायक मुकाबले में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 8वें स्थान पर ही पहुंच सकी। वहीं पिछले सीजन में टीम 9 जीत के साथ चौथे स्थान पर रही थी। #TATA IPL 2026 ka schedule 𝘼𝘼𝙑𝘼 𝘿𝙀 🔥Will skipper Shubman Gill guide @gujarat_titans to their second title? 💪#TATAIPLSchedule is out 👉 https://t.
co/luYGNu69Ha pic.twitter.com/j1Ab5wCw0t — Star Sports March 11, 2026 गुजरात का शेड्यूल 31 मार्च 2026: PBKS vs GT- 7:30 बजे, मुल्लांपुर 4 अप्रैल 2026: GT vs RR- 7:30 बजे, अहमदाबाद 8 अप्रैल 2026: DC vs GT- 7:30 बजे, दिल्ली 12 अप्रैल 2026: LSG vs GT- 3:30 बजे, लखनऊ यह भी पढ़ें- IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, RCB-SRH के बीच होगा पहला मैच; 4 डबल हेडर मुकाबले माहौल करेंगे सेट यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता खिलाड़ी को किया शामिल
Vijay Dahiya IPL 2026 Assistant Coach Appointment Gujarat Titans Coaching Staff Vijay Dahiya Former Indian Cricketer Gujarat Titans IPL Performance Shubman Gill Captaincy Gujarat Titans
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नए सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की बड़ी चाल, इस धाकड़ को बनाया बैटिंग कोच, CSK के साथ जीत चुका है IPLMatthew Hayden Gujarat Titans Batting Coach: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने अपने नए बैटिंग कोच का ऐलान कर दिया है।
Read more »
IPL 2026: गुजरात टायटंस ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को जोड़ा साथ, सौंपी बैटिंग कोच की जिम्मेदारीIPL 2026 की तैयारियों के बीच गुजरात टायटंस ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है, जिन्हें बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा आईपीएल का शेड्यूलBCCI on IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल 12 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
Read more »
IPL 2026 Schedule Live: आरसीबी का सामना हैदराबाद सेIPL 2026 Schedule Announcement Live: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान आज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और सनराइडजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है।
Read more »
धोनी IPL 2026 में पूरे सीज़न खेलेंगे: CSK CEO ने की पुष्टिचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के पूरे सीज़न में खेलेंगे। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। टीम में उनकी भूमिका पर अभी फैसला होना बाकी है।
Read more »
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैचIPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
Read more »
