IPL 2026 की तैयारियों के बीच गुजरात टायटंस ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है, जिन्हें बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. खेल समाचार | IPL
"IPL 2026 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. 8 मार्च को आधिकारिक ऐलान हो गया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. अब फैंस को शेड्यूल के आने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच सभी आईपील फ्रेंचाइजियां अपनी टीम को अंतिम रूप दे रही हैं.
इसी बीच खबर आ रही है कि गुजरात टायंट्स की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन को नया बैटिंग कोच बनाया है.Advertisment गुजरात टायंट्स ने दिग्गज को बनाया बैटिंग कोच Powerhouse. Legend. Now our Batting Coach 💪Saying '𝗛𝗮𝘆-𝗗𝗼𝘀t' to @HaydosTweets 👋 pic.twitter.com/J3eE59AzM1 — Gujarat Titans March 10, 2026 IPL 2026 के शुरू होने में 18 दिन बाकी हैं और इस बीच गुजरात टायंट्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने नए बैटिंग कोच के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन को नियुक्त किया है. हेडन उस टीम के अहम सदस्य थे, जिसने साल 2003 और 2007 में विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की थी. अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए हेडन ने कहा, "अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है. शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा कायम करती है. गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं." पाकिस्तान के भी कोच रह चुके हैं हेडन मैथ्यू हेडन अब गुजरात टायटंस के साथ बतौर बैटिंग कोच नजर आएंगे. मगर, इससे पहले वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ बतौर मेंटॉर और कोच 2021-2022 में काम कर चुके हैं. उनकी कोचिंग में पाकिस्तान की टीम ने टी-20 विश्व कप 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि, टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वह ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी. मैथ्यू हेडन का कैसा रहा करियर मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 273 मुकाबले खेले. उनके नाम 15 हजार से ज्यादा रन हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा कायम करने में मदद की थी. इस खिलाड़ी ने 9 T20I मैच खेले, जिनमें 144 की स्ट्राइक रेट और 51 की औसत से 308 रन बनाए थे. वे 2008 से 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. इस दौरान कुल 32 मैच खेले और 138 की स्ट्राइक रेट व 37 की औसत से 1107 रन बनाए. 2010 में जब सीएसके ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी तब वे टीम का हिस्सा थे. दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी GT आईपीएल 2026 में गुजरात टायंट्स की टीम बेहतर प्रदर्शन के साथ दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. गुजरात की टीम आईपीएल 2022 से टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है. पहले ही सीजन में फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताबी जीत दर्ज की थी. मौजूदा समय में GT के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनकी कप्तानी में पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, मगर ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी. ऐसे में इस बार शुभमन गिल अपनी टीम को उसकी दूसरी ट्रॉफी जिताना चाहेंगे. ऐसी है गुजरात टाइटंस की पूरी टीम शुभमन गिल , साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स. जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन. ये भी पढ़ें: IPL 2026 शुरू होने में 18 दिन बाकी, अबतक क्यों जारी नहीं किया गया शेड्यूल, जानिए क्यों हुई देरी"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का त्योहारटी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा।
Read more »
28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऐलान, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव...IPL 2026 schedule change announced. Follow Latest Updates from India on Dainik Bhaskar. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले घोषणा की गई, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनावों के चलते शेड्यूल बदला। IPL 2026 28 मार्च से शुरू होगा मैच।
Read more »
IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंटIPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से ठीक पहले आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी.
Read more »
Team India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है।
Read more »
IPL 2026 में कीवी खिलाड़ियों पर होगा KKR का दारोमदार, फ्रेंचाइजी की बढ़ीं उम्मीदेंपिछले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट के शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स KKR की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोनों ने 400 से अधिक रनों की साझेदारी की और एलन ने सबसे तेज टी20 शतक भी लगाया।
Read more »
IPL 2026 शुरू होने में 18 दिन बाकी, अबतक क्यों जारी नहीं किया गया शेड्यूल, जानिए क्यों हुई देरीIPL 2026: 9 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान करने का प्लान बनाया था. लेकिन एन मौके पर कार्यक्रम में तबदीली करनी पड़ गई. आखिर ऐसा क्यों हुआ ?
Read more »
