IPL 2026 शुरू होने में 18 दिन बाकी, अबतक क्यों जारी नहीं किया गया शेड्यूल, जानिए क्यों हुई देरी

IPL 2026 News

IPL 2026 शुरू होने में 18 दिन बाकी, अबतक क्यों जारी नहीं किया गया शेड्यूल, जानिए क्यों हुई देरी
IPL 2026 NewsIPL 2026 ScheduleIPL 2026 Dates

IPL 2026: 9 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान करने का प्लान बनाया था. लेकिन एन मौके पर कार्यक्रम में तबदीली करनी पड़ गई. आखिर ऐसा क्यों हुआ ?

" IPL 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद पूरा भारत जीत के जश्न में डूबा हुआ है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुई 255 रन बोर्ड पर लगाए.

फिर न्यूज़ीलैंड को सिर्फ 159 के स्कोर पर समेट दिया. 96 रन की जीत के साथ टीम इंडिया ने बैक टू बैक टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई.Advertisment साथ ही घर पर ऐसा करने वाली पहली टीम का खस रिकॉर्ड भी अपनी नाम किया. फैंस की खुशी में और इजाफा करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बीते सोमवार यानि 9 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान करने का प्लान बनाया था. लेकिन एन मौके पर कार्यक्रम में तबदीली करनी पड़ गई. आखिर ऐसा क्यों हुआ ? आईपीएल 2026 कब से शुरू हो रहा है और पूरे शेड्यूल का ऐलान कब तक हो सकता है? इस लेख के जरिए आपको बताते हैं. कब से शुरू हो रहा है IPL 2026? इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी तय है. 8 मार्च को आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट साझा की थी. दिसंबर 2025 में हुए ऑक्शन के बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी फ्रेंचाईजियों के साथ बैठक कर 26 मार्च की तारीख तय की थी. लेकिन फिर फैसला लिया गया कि 28 तारीख से टूर्नामेंट की शुरुआत की जाएगी. जानकारी के अनुसार बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होने के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया है. 🚨 Announcement 🚨Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5 — Star Sports March 8, 2026 इस वजह से हुई देरी बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होने की वजह से अबतक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. खबर के अनुसार बीसीसीआई चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहा है ताकि उसके अनुसार ही मुकाबले तय किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2 चरणों में शेड्यूल का ऐलान करने का फैसला किया है. हालांकि इस पर आधिकारिक मुहर तो शेड्यूल आने पर ही लग पाएगी. इससे पहले साल 2009, 2014, 2019 और 2024 में आम चुनाव या राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं तो शेड्यूल को 2 भागों में घोषित किया गया था. इस बार भी यही योजना अपनाई जाने की अपेक्षा है. यह भी पढ़ें - संजू सैमसन ने T20 वर्ल्डकप 2026 में ध्वस्त किए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते बैठक करने वाली है. जिसमें एक ऐसे शेड्यूल पर विचार किया जा सकता है जिसका असर चुनाव पर न पड़े. बंगाल में चुनाव होने से कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मुकाबलों पर असर पड़ेगा. तमिलनाडु इलेक्शन से चेन्नई सुपर किंग्स के होम मैच प्रभावित होंगे. वहीं असम चुनाव से राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों पर फर्क पड़ने वाला है क्योंकि गुवाहाटी इस फ्रेंचाईजी का दूसरा होम ग्राउंड है. RCB के होम मैच हुए तय इसके साथ ही आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने वाली है. वहीं 2 मैचों के लिए रायपुर तय किया गया है. पिछले साल आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न के दौरान भगदड़ मचने पर 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम में भीड़ जुटने को लेकर रोक लगाई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और सुपर किंग्स के बीच हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि के लिए शेड्यूल आने तक का इंतजार करना होगा. यह भी पढ़ें - स्टेज पर खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IPL 2026 News IPL 2026 Schedule IPL 2026 Dates IPL 2026 First Match

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony
Read more »

IPL 2026 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का त्‍योहारIPL 2026 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का त्‍योहारटी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा।
Read more »

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऐलान, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव...28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऐलान, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव...IPL 2026 schedule change announced. Follow Latest Updates from India on Dainik Bhaskar. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले घोषणा की गई, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनावों के चलते शेड्यूल बदला। IPL 2026 28 मार्च से शुरू होगा मैच।
Read more »

IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंटIPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंटIPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से ठीक पहले आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी.
Read more »

Team India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है।
Read more »

IPL 2026 में कीवी खिलाड़ियों पर होगा KKR का दारोमदार, फ्रेंचाइजी की बढ़ीं उम्मीदेंIPL 2026 में कीवी खिलाड़ियों पर होगा KKR का दारोमदार, फ्रेंचाइजी की बढ़ीं उम्मीदेंपिछले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट के शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स KKR की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोनों ने 400 से अधिक रनों की साझेदारी की और एलन ने सबसे तेज टी20 शतक भी लगाया।
Read more »



Render Time: 2026-05-06 08:32:55