Papmochani Ekadashi 2026: तिथि, महत्व और व्रत के नियम

धर्म News

Papmochani Ekadashi 2026: तिथि, महत्व और व्रत के नियम
पापमोचनी एकादशीएकादशीव्रत
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

हिंदू धर्म में पापमोचनी एकादशी का विशेष महत्व है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस लेख में जानें 2026 में यह कब है, व्रत के नियम और इस दिन कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

"Papmochani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है. चैत्र महीने में कई व्रत और त्याहार पड़ते हैं इन्हीं में शामिल पापमोचनी एकादशी का व्रत है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है.

ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है. साथ ही व्रत किया जाता है. लेकिन अगर इस व्रत के नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो इसका भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल पापमोचनी एकादशी कब है और दिन कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए? Advertisment कब है पापमोचनी एकादशी? हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर 15 मार्च 2026 को पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन स्मार्त और वैष्णव दोनों संप्रदाय के श्रद्धालु व्रत रख सकते हैं. इस तिथि को व्रत और पूजा करना शुभ माना जाता है. पापमोचनी के दिन कौन सी गलतियां न करें? चावल न खाएं मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल नहीं खाया जाता है. पौराणिक कथाओं में चावल का संबंध रेंगने वाले जीव से बताया गया है. मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से व्रत का प्रभाव कम होता है. वाद-विवाद और झगड़ा पापमोचनी एकादशी के दिन किसी के साथ झगड़ा या फिर अपशब्द करने से बचें. ऐसा करने से संचित पुण्य नष्ट हो जाते हैं. तुलसी न तोड़े धार्मिक मान्यता के अनुसार, पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ना वर्जित माना जाता है. ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा के लिए एक दिन पहले तोड़कर रख लें. दिन में न सोए पापमोचनी एकादशी के दौरान दिन में सोने से बचें, क्योंकि इससे व्रत का प्रभाव कम होता है. इसके बजाय इस समय भगवान गीता का पाठ या मंत्र जाप करें. तामसिक भोजन पापमोचनी एकादशी के दिन लहसुन, मांस, प्याज और मदिरा जैसे तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. पापमोचिनी एकादशी का महत्व शास्त्रों में इस एकादशी का महत्व बहुत विशेष बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है. यह व्रत आध्यात्मिक शुद्धि का भी प्रतीक माना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि यदि इस व्रत का पुण्य पितरों को समर्पित किया जाए तो उन्हें भी मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है. भक्तों का भरोसा है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. यह भी पढ़ें: Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है.न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

पापमोचनी एकादशी एकादशी व्रत विष्णु हिंदू धर्म

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Papmochani Ekadashi 2026: क्या पापमोचनी एकादशी पर कर सकते हैं तुलसी की पूजा, यहां पढ़ें जरूरी नियमPapmochani Ekadashi 2026: क्या पापमोचनी एकादशी पर कर सकते हैं तुलसी की पूजा, यहां पढ़ें जरूरी नियमतुलसी जी को 'हरिप्रिया' भी कहा जाता है, क्योंकि प्रभु श्रीहरि को तुलसी अति प्रिय है। मान्यता है कि एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ तुलसी जी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करने की मनाही होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह पापमोचनी एकादशी पर तुलसी की पूजा कर सकते...
Read more »

Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च, पापमोचनी एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधिPapamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च, पापमोचनी एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधिहिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. उदिया तिथि के आधार पर पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च दिन रविवार को रखा जाएगा.
Read more »

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधिPapamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधिधर्म-कर्म Papamochani Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर पापमोचनी एकादशी मनाया जाता है. चलिए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी पापमोचनी एकादशी शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में.
Read more »

हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, बस एक व्रत से पूरी होगी हर अधूरी मनोकामनाहिंदू नववर्ष की पहली एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, बस एक व्रत से पूरी होगी हर अधूरी मनोकामनाKamada Ekadashi 2026 Date Benefits: चैत्र शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी हर बड़ी इच्छा को पूरा करने वाली मानी जाती है। जानें इस दिन का शुभ मुहूर्त, व्रत के आध्यात्मिक लाभ।
Read more »

5 खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में फेल रहे, अब आईपीएल में उतरेंगे, फ्रेंचाइजी टेंशन में होगी5 खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में फेल रहे, अब आईपीएल में उतरेंगे, फ्रेंचाइजी टेंशन में होगीआईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह फेल रहे। इसकी वजह से फ्रेंचाइजियों का टेंशन बढ़ गया होगा।
Read more »

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होगी हर बड़ी इच्छाKamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होगी हर बड़ी इच्छा29 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी Kamada Ekadashi 2026 हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी है, जो सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाली मानी जाती है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:29