चेन्नई सुपर किंग्स CSK इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। 19वें सीजन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि यह चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए पठान ने कहा, एमएस धोनी के बिना चेन्नई अधूरी है। हो सकता है कि इस सीजन में हम उन्हें पीली जर्सी में आखिरी बार देखें। उनके बिना चेन्नई और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है। इस सीजन में धोनी सभी को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे। लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी। संजू सैमसन चेन्नई में पहुंचे IPL 2026 से पहले चेन्नई ने संजू सैमसन को ट्रेड किया था। पठान ने कहा, संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। रुतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं। लेकिन एक समूह के तौर पर दो-तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। यहीं पर एमएस धोनी की भूमिका आती है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी क्रम और क्या वह सभी मैच खेलेंगे, जैसे सवाल अभी भी उठेंगे। चेन्नई टीम मैनेजमेंट धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। वे निश्चित रूप से उन्हें छठी आईपीएल ट्रॉफी जिताकर शानदार विदाई देना चाहेंगे। चेन्नई ने जीते 5 खिताब धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते हैं। वह 44 साल के हो चुके हैं और अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं। पठान का मानना है कि उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर अब जडेजा की जगह बखूबी भर सकते हैं। पठान ने कहा, जडेजा समय के साथ-साथ इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जब उन्होंने आईपीएल के पहले दो सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला तो शेन वार्न ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और कहा कि वे भविष्य के सुपरस्टार हैं। इससे उन्हें काफी भरोसा मिला। समय के साथ-साथ वे उस स्तर तक पहुंचे जहां वे आज हैं। फिर वे 2012 में सीएसके में शामिल हुए। प्रशांत वीर के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। कम उम्र में सीएसके के लिए खेलने से काफी फायदा मिलता है। अगर आप सीजन की शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में हैं, तो आप ज्यादातर मैच खेलेंगे। यह एक बड़ा फायदा है। यह भी पढ़ें- CSK IPL 2026 Full Schedule: धोनी के ‘धुरंधर’ 30 मार्च से मैदान पर मचाएंगे गदर, सीएसके के 16 दिन का शेड्यूल देखें यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले MS Dhoni को बड़ी राहत, BCCI के एथिक्स ऑफिसर ने इन आरोपों से बरी किया.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। 19वें सीजन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि यह चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए पठान ने कहा, एमएस धोनी के बिना चेन्नई अधूरी है। हो सकता है कि इस सीजन में हम उन्हें पीली जर्सी में आखिरी बार देखें। उनके बिना चेन्नई और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है। इस सीजन में धोनी सभी को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे। लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी। संजू सैमसन चेन्नई में पहुंचे IPL 2026 से पहले चेन्नई ने संजू सैमसन को ट्रेड किया था। पठान ने कहा, संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। रुतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं। लेकिन एक समूह के तौर पर दो-तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। यहीं पर एमएस धोनी की भूमिका आती है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी क्रम और क्या वह सभी मैच खेलेंगे, जैसे सवाल अभी भी उठेंगे। चेन्नई टीम मैनेजमेंट धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। वे निश्चित रूप से उन्हें छठी आईपीएल ट्रॉफी जिताकर शानदार विदाई देना चाहेंगे। चेन्नई ने जीते 5 खिताब धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते हैं। वह 44 साल के हो चुके हैं और अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में चले गए हैं। पठान का मानना है कि उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर अब जडेजा की जगह बखूबी भर सकते हैं। पठान ने कहा, जडेजा समय के साथ-साथ इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जब उन्होंने आईपीएल के पहले दो सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला तो शेन वार्न ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और कहा कि वे भविष्य के सुपरस्टार हैं। इससे उन्हें काफी भरोसा मिला। समय के साथ-साथ वे उस स्तर तक पहुंचे जहां वे आज हैं। फिर वे 2012 में सीएसके में शामिल हुए। प्रशांत वीर के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। कम उम्र में सीएसके के लिए खेलने से काफी फायदा मिलता है। अगर आप सीजन की शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में हैं, तो आप ज्यादातर मैच खेलेंगे। यह एक बड़ा फायदा है। यह भी पढ़ें- CSK IPL 2026 Full Schedule: धोनी के ‘धुरंधर’ 30 मार्च से मैदान पर मचाएंगे गदर, सीएसके के 16 दिन का शेड्यूल देखें यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले MS Dhoni को बड़ी राहत, BCCI के एथिक्स ऑफिसर ने इन आरोपों से बरी किया
Chennai Super Kings IPL 2026 Irfan Pathan MS Dhoni Comments CSK Leadership Future IPL 2026 News MS Dhoni Chennai Super Kings Prashant Veer IPL
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैचIPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
Read more »
IPL 2026 से पहले Gujarat Titans ने किया बड़ा बदलाव, इस विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारीगुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
Read more »
अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें: BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की; 2 प्रैक्टिस मैच खेल सके...BCCI Practice Guidelines for IPL Season 2026: कोई भी टीम दूसरे टीम के इस्तेमाल किए नेट पर अभ्यास नहीं करेगी। हर टीम को प्रैक्टिस के लिए अलग नेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
Read more »
Chaitra Navratri 2026: पालकी पर होगा माता का आगमन, जानिए शुभ-अशुभ फल और घटस्थापना का मुहूर्तचैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं और इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।
Read more »
IPL 2026: ऋषभ पंत सबसे महंगे, अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तानIPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान होंगे।
Read more »
Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना के लिए सुबह कौन सा मुहूर्त शुभ है आइए जानते हैं।
Read more »
