'IAS देश चलाते नहीं, सिर्फ...', खान सर ने दिया ऐसा लॉजिक, जानिए क्या होता है आईएएस अफसर का काम

सरकारी नौकरी News

'IAS देश चलाते नहीं, सिर्फ...', खान सर ने दिया ऐसा लॉजिक, जानिए क्या होता है आईएएस अफसर का काम
खान सरआईएएसयूपीएससी
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

IAS Officer Responsibilities: हर साल लाखों युवा IAS, IPS, IFS, IRS जैसी सर्विस में जाने के लिए यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। जिनमें से बहुत कम सफल होते हैं। बहुत कम सक्सेस रेट सिविल सेवा परीक्षा को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक बनाता है।

UPSC IAS Officer Roles and Responsibilities: भारत में IAS का रुतबा, सम्मान और पावर ही है जिसकी वजह से लाखों युवा सालों-साल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगा देते हैं। इसलिए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। लेकिन क्या IAS का काम देश चलाना नहीं होता है? सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एस्पिरेंट्स के बीच फेमस टीचर खान सर का यही मानना है। आइए जानते हैं उन्होंने देश में IAS अधिकारी सिस्टम को लेकर क्या-क्या कहा है और आईएएस अफसर का क्या काम होता है? यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच विभिन्न सेवाओं में से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस को पहली पसंद मानी जाती है। इस बीच खान सर ने कहा है कि आईएएस अफसर देश नहीं चलाते हैं। इनसे कुछ नया करने की उम्मीद रेगिस्तान में पानी ढूंढने जैसा है।IAS अफसर पर खान सर का लॉजिक खान सर का कहना है कि आईएएस अफसर वेल एजुकेटर होते हैं, ये देश नहीं बदल सकते, इन्हें कुछ काम दे दीजिए वो कर देंगे। एएनआई को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में खान सर ने इसके पीछे लॉजिक देते हुए कहा था, 'होमी जहांगीर भाभा आईएएस नहीं थे परमाणु बम बनाया, सतीश धवन और विक्रम सारा भाई अंतरिक्ष प्रोग्राम किए आईएएस नहीं थे, एपीजे अब्दुल कलाम ने परमाणु बम मिसाइल बनाए आईएएस नहीं थे, एम एस स्वामीनाथन हरित क्रांति चालू किया आईएस नहीं थे, डॉ.

वर्गीज कुरियन आईएएस नहीं थे। कोई बड़ा काम बताइए जो आईएएस ने किया हो।' पॉडकास्ट के दौरान खान सर से कहा गया कि लोग कहते हैं आईएएस देश चलाते हैं। इस पर खान सर ने कहा कि धक्का मारना और लीड करना अंतर होता है। देश को धक्का मारते हैं ये लोग। ये वेल एग्जीक्यूटर होते हैं, एग्जीक्यूट करने के लिए इन्हें दीजिए एग्जीक्यूट कर देंगे। हालांकि अन्य करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईएएस ऑफिसर की भूमिका और काम के दायरे अलग होते हैं। साइंटिस्ट्स या अन्य भूमिका वाले पद से आईएएस ऑफिसर की तुलना करना सही नहीं है।IAS का क्या काम होता है?आईएएस ऑफिसर जिलाधिकारी के रूप में काफी पावरफुल होते हैं। एक आईएएस के पास जिले के सभी विभाग की जिम्मेदारी होती है। जो पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों का भी एक मुखिया का काम करता है। आईएएस ऑफिसर को भारत सरकार के प्रशासनिक रीढ़ की हड्डी माना जाता है। सरकार की ज्यादातर नीतियों को जमीन पर उतारने का काम करते हैं। नीतियां लागू करने के साथ-साथ उन पर नजर बनाए रखने का काम भी आईएएस का होता है। राज्य विधानसभाओं और संसद के प्रति जवाबदेही होती है। जिले में निषेधाज्ञा, धारा 144, लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े सभी फैसले एक डीएम ले सकता है। यानी कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी भी आईएएस ऑफिसर के कंधों पर ही होती है। अपने अधिकार क्षेत्र में विकास से जुड़े कामों की देखरेख का काम आईएएस का होता है। ताकि जिले में विकास का स्तर और भी ऊंचा उठ सके। ये राज्य सचिव का पद भी संभाल सकते हैं, या किसी 'सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम' के प्रमुख भी बन सकते हैं। 'सरकारी बकाए की वसूली' और 'कर अदालतों' के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदार होते हैं। नियमों के अनुसार 'सार्वजनिक धन के खर्च' के प्रशासन की जिम्मेदारी का काम संभालना होता है। नीतियों को बनाते समय और निर्णय लेते समय, आईएएस अलग-अलग चरणों में कई तरह की भूमिकाएं निभाते हैं।बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। आयोग ने उम्मीदवारों के प्राप्त अंक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार कुल 958 सफल उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए रिकमेंड किया गया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक -1 और तमिलनाडु की रहने वाली राजेश्वरी सुवे एम ने रैंक-2 हासिल की है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

खान सर आईएएस यूपीएससी Khan Sir On Ias Job Profile As Officer Roles And Responsibilities IAS Officer POWER What Khan Sir Said About Ias Officers Upsc Result Upsc Ias

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मेरठ में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, एक गलती ने पूरा सच पुलिस के सामने ला दियामेरठ में फर्जी आईएएस गिरफ्तार, एक गलती ने पूरा सच पुलिस के सामने ला दियामेरठ में IAS अधिकारी बन सरकारी ऑफिसों में कॉल करके काम करवाने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी शराब पीकर क्षेत्र में गाली-गलौज कर रहा था।
Read more »

IAS-IPS की फैक्ट्री कहा जाता था सहरसा का बनगांव, अब UPSC रिजल्ट में नहीं आता नाम, लोगों ने बताई ये वजहIAS-IPS की फैक्ट्री कहा जाता था सहरसा का बनगांव, अब UPSC रिजल्ट में नहीं आता नाम, लोगों ने बताई ये वजहबनगांव के रहने वाले और स्टेट बैंक के अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि हाल के ही कुछ सालों में यह देखा जा रहा है कि गांव के युवा अपने लक्ष्य को छोटा करते जा रहे हैं धैर्य की कमी है चुकी यह बनगांव ब्राह्मणों की बस्ती है और इस गांव में ज्यादातर जनरल कैटेगरी के बच्चे हैं इसके अलावा आरक्षण के प्रभाव के कारण यहां बच्चे यूपीएससी एग्जाम में इंटरेस्ट नहीं...
Read more »

कभी IAS-IPS की फैक्ट्री रहा बिहार का ये गांव, अब वीरान हुआकभी IAS-IPS की फैक्ट्री रहा बिहार का ये गांव, अब वीरान हुआबिहार के सहरसा जिले का बनगांव, जो कभी सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए जाना जाता था, अब वीरान हो गया है। गांव के युवाओं का यूपीएससी परीक्षा से मोहभंग हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि आरक्षण और धैर्य की कमी इसके मुख्य कारण हैं।
Read more »

'ये लोग हमारे फार्महाउस में घुस आए थे...', हाई-प्रोफाइल जुआ कांड पर IAS अधिकारी ने झाड़ा पल्ला'ये लोग हमारे फार्महाउस में घुस आए थे...', हाई-प्रोफाइल जुआ कांड पर IAS अधिकारी ने झाड़ा पल्लाइंदौर जिले के मानपुर में आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य से जुड़े बताए जा रहे फार्महाउस पर हाई-प्रोफाइल जुआ कांड का खुलासा होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. पुलिस ने दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ फरार हो गए.
Read more »

झारखंड के 155 IAS ने घोषित की अपनी संपत्ति, मुख्य सचिव के पास पटना-दिल्ली तक प्रॉपर्टी, देखें पूरी लिस्टझारखंड के 155 IAS ने घोषित की अपनी संपत्ति, मुख्य सचिव के पास पटना-दिल्ली तक प्रॉपर्टी, देखें पूरी लिस्टJharkhand IAS Property: झारखंड के 55 आईएएस (IAS) अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी का ब्यौरा सरकार को सौंप दिया है। जिसे अब सार्वजनिक कर दिया गया है। राज्य के दो अधिकारियों ने खुद को 'शून्य' संपत्ति वाला बताया है।
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: 7 सीनियर IAS के तबादले; वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को ए...यूपी की बड़ी खबरें: 7 सीनियर IAS के तबादले; वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को ए...uttar pradesh big breaking news updates today 14 march 2026 agra lucknow kanpur varanasi prayagraj meerut Allahabad High court.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:19:31